Esperar em Deus
Esperar em Deus não é passividade — é confiança ativa no Senhor que age no tempo perfeito. Os que esperam nele não serão confundidos nem envergonhados.
Esperança em Deus
Descanse somente em Deus, ó minha alma, pois dele vem a minha esperança. Ele é rocha e salvação — não serei abalado.
हे मेरे मन, शांति से परमेश्वर की प्रतीक्षा कर,
क्योंकि मेरी आशा उसी से है।
यहोवा के सामने चुपचाप रह,
और धीरज से उसकी प्रतीक्षा कर।
उस मनुष्य के कारण न कुढ़ जिसके कार्य सफल होते हैं,
और जो दुष्टता की युक्तियों को पूरा करता है।
कुकर्मियों का तो नाश होगा,
परंतु जो यहोवा की प्रतीक्षा करते हैं
वे पृथ्वी के अधिकारी होंगे।
यहोवा की प्रतीक्षा कर और उसके मार्ग पर बना रह;
वह तुझे ऊँचा उठाएगा कि तू पृथ्वी का अधिकारी हो।
तू देखेगा कि दुष्ट काट दिए जाएँगे।
मैं धीरज से यहोवा की प्रतीक्षा करता रहा,
और उसने मेरी ओर झुककर मेरी दुहाई सुनी।
मैं यहोवा की प्रतीक्षा करता हूँ।
हाँ, मैं उसकी प्रतीक्षा करता हूँ,
और मेरी आशा उसके वचन पर लगी है।
पहरेदार जितना भोर को चाहते हैं,
हाँ, पहरेदार जितना भोर को चाहते हैं,
उससे भी अधिक मेरा प्राण प्रभु को चाहता है।
जितने तेरी प्रतीक्षा करते हैं,
उनमें से कोई भी लज्जित न होगा;
परंतु जो अकारण विश्वासघात करते हैं वे लज्जित होंगे।
क्योंकि हे यहोवा, मैंने तुझ पर अपनी आशा लगाई है,
हे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर,
तू ही उत्तर देगा।
यहोवा की प्रतीक्षा करता रह;
साहस रख और तेरा हृदय दृढ़ बना रहे।
हाँ, यहोवा ही की प्रतीक्षा करता रह।
Confiança na espera
O Senhor é bom para os que esperam nele. O olho não viu o que Deus preparou para os que o amam e o aguardam.
मत कह, "मैं बुराई का बदला लूँगा।"
यहोवा की प्रतीक्षा कर, वही तुझे छुड़ाएगा।
इसलिए हे भाइयो, प्रभु के आगमन तक धीरज धरो। देखो, किसान भूमि की बहुमूल्य उपज के लिए प्रथम और अंतिम वर्षा होने तक बड़े धीरज से प्रतीक्षा करता है। तुम भी धीरज धरो, अपने हृदयों को दृढ़ करो, क्योंकि प्रभु का आगमन निकट है।
अपने आपको परमेश्वर के प्रेम में बनाए रखो और अनंत जीवन के लिए हमारे प्रभु यीशु मसीह की दया की प्रतीक्षा करते रहो।
हमारी नागरिकता तो स्वर्ग की है, जहाँ से हम उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के आने की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा करते हैं।