Estudar a Bíblia
Estudar a Bíblia é mergulhar na mente de Deus. A Palavra é lâmpada para os pés, espada do Espírito e alimento para a alma. O cristão que estuda cresce em sabedoria e maturidade.
A importância do estudo
Os bereanos eram mais nobres porque examinavam as Escrituras diariamente. Estudar a Bíblia é mandamento e privilégio.
ये लोग थिस्सलुनीके के लोगों से अधिक सज्जन थे, और उन्होंने बड़ी उत्सुकता से वचन को ग्रहण किया तथा प्रतिदिन पवित्रशास्त्र में खोजते रहे कि ये बातें ऐसी ही हैं या नहीं।
अपने आपको परमेश्वर की दृष्टि में ग्रहणयोग्य और ऐसे सेवक के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयत्न कर, जिसे लज्जित होना न पड़े और जो सत्य के वचन को भली-भाँति काम में लाता हो।
और यह भी कि बचपन से पवित्रशास्त्र तेरा जाना हुआ है, जो तुझे मसीह यीशु में विश्वास के द्वारा उद्धार पाने के लिए बुद्धि दे सकता है। संपूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और शिक्षा देने, ताड़ना देने, सुधारने और धार्मिकता की शिक्षा के लिए लाभदायक है, जिससे परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर भले कार्य के लिए सक्षम हो जाए।
जब तक मैं न आऊँ, पवित्रशास्त्र पढ़ने, प्रोत्साहित करने और शिक्षा देने में लगा रह।
तुम पवित्रशास्त्र के लेखों में ढूँढ़ते हो, क्योंकि तुम सोचते हो कि उनमें अनंत जीवन है, परंतु ये वे हैं जो मेरे विषय में साक्षी देते हैं।
Meditar e guardar
Não se aparte a lei do Senhor da tua boca. Medita nela de dia e de noite para que cumpras tudo o que nela está escrito.
नून
तेरा वचन मेरे पैरों के लिए दीपक,
और मेरे पथ के लिए उजियाला है।
मेम
आहा, मैं तेरी व्यवस्था से कैसी प्रीति रखता हूँ!
मेरा ध्यान दिन भर उसी पर लगा रहता है।
तेरी आज्ञाएँ मुझे अपने शत्रुओं से अधिक बुद्धिमान बनाती हैं,
क्योंकि वे सदा मेरे साथ रहती हैं।
मैं अपने सब शिक्षकों से भी अधिक समझ रखता हूँ,
क्योंकि मेरा ध्यान तेरी नीतियों पर लगा रहता है।
बेथ
जवान अपनी चाल को कैसे शुद्ध रखे?
तेरे वचन का पालन करके।
मैंने तुझे संपूर्ण मन से खोजा है;
अपनी आज्ञाओं से तू मुझे भटकने न दे।
मैंने तेरे वचन को अपने हृदय में संजोए रखा है
कि तेरे विरुद्ध पाप न करूँ।
हे यहोवा, तू धन्य है;
मुझे अपनी विधियाँ सिखा।
तेरे कहे हुए सब नियमों का वर्णन
मैंने अपने होंठों से किया है।
मैं तेरी नीतियों के मार्ग से ऐसा हर्षित हुआ हूँ
जैसा सब प्रकार के धन से।
मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूँगा,
और तेरे मार्गों की ओर दृष्टि लगाए रहूँगा।
मैं तेरी विधियों से आनंदित होऊँगा;
और तेरे वचन को न भूलूँगा।
जब मैं तेरे धर्ममय नियमों को सीखूँगा,
तब निष्कपट मन से तेरा धन्यवाद करूँगा।
Estudo diligente
Esdras preparou o coração para buscar e ensinar a lei. O estudo exige disciplina, constância e coração aberto.
नीतिवचन का उद्देश्य
दाऊद के पुत्र, इस्राएल के राजा सुलैमान के नीतिवचन :
इनके द्वारा मनुष्य बुद्धि और शिक्षा को प्राप्त करे,
और समझ की बातों को पहचाने;
और व्यवहार-कुशलता,
धार्मिकता, न्याय, और निष्पक्षता की शिक्षा प्राप्त करे।
इनके द्वारा नासमझ लोगों को समझ,
और जवान को ज्ञान और समझदारी मिले;
बुद्धिमान इन्हें सुनकर अपना ज्ञान बढ़ाए,
और समझदार व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त करे,
ताकि वे नीतिवचन और दृष्टांत को,
तथा बुद्धिमानों के वचन और उनकी पहेलियों के अर्थ को समझें।
युवकों को यहोवा पर भरोसा रखने की सलाह
हे मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना,
पर मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में बसाए रखना,
क्योंकि उनसे तेरी आयु बढ़ेगी,
और तेरा अधिक से अधिक कल्याण होगा।
शिक्षा को थामे रह,
उसे छोड़ न दे;
उसकी रक्षा कर,
क्योंकि वही तेरा जीवन है।
क्योंकि आज्ञा तो दीपक, और शिक्षा ज्योति है,
तथा अनुशासन के लिए ताड़ना जीवन का मार्ग है।
Proteção e crescimento
Quem ignora a Palavra perece. Toda Escritura é útil — crescei na graça e no conhecimento do nosso Senhor.
यीशु ने उनसे कहा,"कहीं तुम इसलिए तो भ्रम में नहीं हो कि न तो तुम पवित्रशास्त्र को समझते हो और न ही परमेश्वर के सामर्थ्य को?
जो कुछ पहले से लिखा गया था, वह हमारी शिक्षा के लिए लिखा गया, ताकि हम धीरज से और पवित्रशास्त्र के प्रोत्साहन द्वारा आशा रखें।
अतः हे प्रियो, तुम इन बातों को पहले ही से जानते हो, इसलिए सावधान रहो कि तुम उन अधर्मी मनुष्यों के भ्रम में पड़कर अपनी दृढ़ता को खो न दो, बल्कि हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता यीशु मसीह के अनुग्रह और ज्ञान में बढ़ते जाओ। उसकी महिमा अब भी हो, और युगानुयुग होती रहे। आमीन।
इसी उद्धार के विषय में उन भविष्यवक्ताओं ने खोजबीन और जाँच-पड़ताल की, जिन्होंने उस अनुग्रह के विषय में भविष्यवाणी की थी जो तुम पर होने को था। वे इस बात को खोज रहे थे कि मसीह का आत्मा, जो उनमें है और पहले ही से मसीह के दुःखों की और उसके बाद होनेवाली महिमा की गवाही देता है, वह किस व्यक्ति और किस समय की ओर संकेत कर रहा था।