Família
A família é a primeira instituição criada por Deus. Ele a projetou para ser escola de amor, fé e formação de caráter. A Bíblia honra a família e nos ensina a cuidar dela.
Eu e minha casa
Eu e minha casa serviremos ao Senhor. A família que serve a Deus juntos permanece unida e fortalecida em todas as circunstâncias.
उन्होंने कहा, "प्रभु यीशु पर विश्वास कर, तो तू और तेरा घराना उद्धार पाएगा।"
Criar os filhos
Instrui a criança no caminho em que deve andar. O lar é a primeira escola de fé e obediência.
बच्चे को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिस पर उसे चलना चाहिए,
और वह बुढ़ापे में भी उससे न हटेगा।
बच्चे को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिस पर उसे चलना चाहिए,
और वह बुढ़ापे में भी उससे न हटेगा।
युवकों को हिंसा से दूर रहने की सलाह
हे मेरे पुत्र, अपने पिता की शिक्षा को ध्यान से सुन,
और अपनी माता की सीख को न त्याग,
क्योंकि वे तेरे सिर के लिए शोभायमान मुकुट,
और तेरे गले का हार हैं।
व्यभिचार के विरुद्ध चेतावनी
हे मेरे पुत्र, अपने पिता की आज्ञा का पालन कर,
और अपनी माता की शिक्षा को न त्याग।
हे पिताओ, अपने बच्चों को क्रोध न दिलाओ बल्कि प्रभु के निर्देशों और अनुशासन में उनका पालन-पोषण करो।
हे पिताओ, अपने बच्चों को क्रोध न दिलाओ बल्कि प्रभु के निर्देशों और अनुशासन में उनका पालन-पोषण करो।
माता-पिता और बच्चे
हे बच्चो, प्रभु में अपने माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि यह उचित है। अपने पिता और माता का आदर कर (यह पहली आज्ञा है जिसके साथ यह प्रतिज्ञा है),
Honrar e amar
Honra teu pai e tua mãe. A família funciona com perdão, paciência e amor incondicional entre todos os seus membros.
"तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिससे जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसमें तू बहुत दिनों तक जीवित रहे।
"तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिससे जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसमें तू बहुत दिनों तक जीवित रहे।
अपने पिता और अपनी माता का आदर करनाऔर अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना।"
तलाक का प्रश्न
ऐसा हुआ कि जब यीशु ये बातें कह चुका, तो वह गलील से विदा होकर यरदन के पार यहूदिया के क्षेत्र में आया। तब बहुत से लोग उसके पीछे चल पड़े, और उसने वहाँ उन्हें स्वस्थ किया।
फिर उसे परखने के लिए फरीसी उसके पास आए और कहने लगे, "क्या किसी भी कारण से अपनी पत्नी को तलाक देना पुरुष के लिए उचित है?" इस पर उसने कहा,"क्या तुमने नहीं पढ़ा कि सृष्टिकर्ता ने आरंभ से उन्हें नर और नारी बनाया और कहा :इस कारण पुरुष अपने पिता और अपनी माता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ मिला रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे। अतः अब वे दो नहीं बल्कि एक तन हैं। इसलिए जिसे परमेश्वर ने एक साथ जोड़ा है, उसे मनुष्य अलग न करे।" उन्होंने उससे कहा, "फिर मूसा ने त्याग-पत्र देकर उसे तलाक देने की आज्ञा क्यों दी?" यीशु ने उनसे कहा,"तुम्हारे मन की कठोरता के कारण मूसा ने तुम्हें अपनी पत्नी को तलाक देने की अनुमति दी, परंतु आरंभ से ऐसा नहीं था। परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि जो कोई व्यभिचार को छोड़ अन्य किसी कारण से अपनी पत्नी को तलाक देकर दूसरी से विवाह करता है, वह व्यभिचार करता है।" उसके शिष्यों ने उससे कहा, "यदि पुरुष का अपनी पत्नी के साथ ऐसा संबंध है, तो विवाह न करना भला है।" उसने उनसे कहा,"इस वचन को सब नहीं, पर वे ही ग्रहण कर सकते हैं जिन्हें यह वरदान दिया गया है। क्योंकि कुछ नपुंसक ऐसे हैं जो माता के गर्भ से ऐसे ही जन्मे हैं, और कुछ नपुंसक ऐसे हैं जो मनुष्यों के द्वारा नपुंसक बनाए गए हैं, और कुछ नपुंसक ऐसे हैं जिन्होंने स्वर्ग के राज्य के लिए अपने आपको नपुंसक बनाया है। जो इसे ग्रहण कर सकता है, वह ग्रहण करे।"
यीशु और बच्चे
तब लोग उसके पास बच्चों को लाए कि वह उन पर अपने हाथ रखे और प्रार्थना करे; परंतु शिष्यों ने उन्हें डाँटा। तब यीशु ने कहा,"बच्चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मत रोको, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।" और उन पर हाथ रखने के बाद वह वहाँ से चला गया।
धनी युवक और अनंत जीवन
तब देखो, एक व्यक्ति ने उसके पास आकर कहा, "गुरु, मैं कौन सा उत्तम कार्य करूँ कि अनंत जीवन पाऊँ?" उसने उससे कहा,"तू उत्तम के विषय में मुझसे क्यों पूछता है? उत्तम तो एक ही है।यदि तू जीवन में प्रवेश करना चाहता है, तो आज्ञाओं का पालन कर।" उसने उससे कहा, "कौन सी?" यीशु ने कहा,"यह कि तू हत्या न करना, व्यभिचार न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना, अपने पिता और अपनी माता का आदर करनाऔर अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना।" उस युवक ने यीशु से कहा, "मैंने इन सब बातों का पालन किया है; क्या अब भी मुझमें कमी है?" यीशु ने उससे कहा,"यदि तू सिद्ध होना चाहता है, तो जा, अपनी संपत्ति को बेचकर कंगालों को दे दे, फिर तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।" जब उस युवक ने यह बात सुनी तो उदास होकर चला गया, क्योंकि उसके पास बहुत संपत्ति थी।
धनवान और परमेश्वर का राज्य
तब यीशु ने अपने शिष्यों से कहा,"मैं तुमसे सच कहता हूँ कि धनवान का स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करना कठिन है। मैं तुमसे फिर कहता हूँ कि परमेश्वर के राज्य में एक धनवान के प्रवेश करने से ऊँट का सूई के छेद में से निकल जाना अधिक सहज है।" जब शिष्यों ने यह सुना तो वे बहुत आश्चर्यचकित होकर कहने लगे, "तो फिर किसका उद्धार हो सकता है?" यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा,"मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है, परंतु परमेश्वर के लिए सब कुछ संभव है।" इस पर पतरस ने उससे कहा, "देख, हमने सब कुछ छोड़ दिया और तेरे पीछे हो लिए हैं; फिर हमें क्या मिलेगा?" यीशु ने उनसे कहा,"मैं तुमसे सच कहता हूँ कि उस नई सृष्टि में जब मनुष्य का पुत्र अपने महिमामय सिंहासन पर बैठेगा, तो तुम भी जो मेरे पीछे हो लिए हो, बारह सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करोगे। जिस किसी ने मेरे नाम के कारण घरों या भाइयों या बहनों या माता या पिताया बच्चों या खेतों को छोड़ा है, उसे सौ गुणा मिलेगा और वह अनंत जीवन का उत्तराधिकारी होगा। परंतु बहुत से लोग जो प्रथम हैं, वे अंतिम होंगे और जो अंतिम हैं, वे प्रथम होंगे।
एक दूसरे के प्रति कृपालु और दयालु बनो, और जैसे परमेश्वर ने मसीह में तुम्हें क्षमा किया है, वैसे तुम भी एक दूसरे को क्षमा करो।
अतः तुममें से प्रत्येक अपनी पत्नी से अपने समान प्रेम रखे, और पत्नी भी अपने पति का भय माने।
परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करना
यदि कोई कहे, "मैं परमेश्वर से प्रेम रखता हूँ" और अपने भाई से घृणा करे तो वह झूठा है। क्योंकि जो अपने उस भाई से प्रेम नहीं रखता जिसे उसने देखा है, तो वह उस परमेश्वर से प्रेम नहीं रख सकता जिसे उसने नहीं देखा।
Cuidar da família
Quem não cuida dos seus negou a fé. A família é responsabilidade sagrada — prover, proteger e abençoar é mandamento divino.
परंतु यदि कोई अपने लोगों की, और विशेषकर अपने परिवार के सदस्यों की देखभाल नहीं करता, तो वह अपने विश्वास से फिर गया है, और अविश्वासी से भी बुरा हो गया है।
परंतु यदि कोई अपने लोगों की, और विशेषकर अपने परिवार के सदस्यों की देखभाल नहीं करता, तो वह अपने विश्वास से फिर गया है, और अविश्वासी से भी बुरा हो गया है।
यदि किसी विधवा के बच्चे या नाती-पोते हों, तो वे पहले अपने परिवार में भक्ति का व्यवहार करना और अपने माता-पिता के उपकारों का बदला चुकाना सीखें; क्योंकि परमेश्वर की दृष्टि में यह ग्रहणयोग्य है।
कुरिंथुस की कलीसिया में फूट
हे भाइयो, हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम से मैं तुमसे विनती करता हूँ कि तुम सब एक ही बात कहो, और तुममें फूट न हो, परंतु तुम एक ही मन और एक ही विचार में होकर मिले रहो।
देखो, बच्चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं,
गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।
जैसे योद्धा के हाथ में तीर,
वैसे ही जवानी की संतान होती है।
क्या ही धन्य है
वह पुरुष जिसका तरकश उनसे भरा हो!
ऐसे पुरुष फाटक पर अपने शत्रुओं से
बातें करते हुए लज्जित न होंगे।
परंतु यहोवा की करुणा उसका भय माननेवालों पर सदा-सर्वदा
और उसकी धार्मिकता उनके नाती-पोतों पर बनी रहती है,
अर्थात् उन पर जो उसकी वाचा का पालन करते
और उसके उपदेशों को स्मरण करके उन पर चलते हैं।
परंतु यहोवा की करुणा उसका भय माननेवालों पर सदा-सर्वदा
और उसकी धार्मिकता उनके नाती-पोतों पर बनी रहती है,
अर्थात् उन पर जो उसकी वाचा का पालन करते
और उसके उपदेशों को स्मरण करके उन पर चलते हैं।
एकता में रहना
देखो, यह कितनी उत्तम और मनोहर बात है
कि भाई आपस में मिले रहें!
Unidade familiar
A coroa dos velhos são os filhos dos filhos. O casamento, os filhos e a comunhão familiar são bênçãos de Deus.
वृद्ध लोगों का मुकुट उनके नाती-पोते होते हैं;
और बच्चों का गौरव उनके माता-पिता हैं।
वृद्ध लोगों का मुकुट उनके नाती-पोते होते हैं;
और बच्चों का गौरव उनके माता-पिता हैं।
मित्र सब समयों में प्रेम रखता है,
और भाई का जन्म विपत्ति के समय के लिए हुआ है।
मनुष्य के कुछ ऐसे मित्र होते हैं
जिनसे उसे हानि हो सकती है,
परंतु ऐसा मित्र भी होता है
जो भाई से बढ़कर साथ देता है।
अपने मित्र और अपने पिता के मित्र को न त्यागना,
और अपनी विपत्ति के समय अपने भाई के घर न जाना;
दूर रहनेवाले भाई की अपेक्षा निकट रहनेवाला पड़ोसी उत्तम है।
हे मेरे पुत्र,
यदि तेरे मन में बुद्धि का वास हो
तो मेरा मन भी आनंदित होगा।
धर्मी का पिता बहुत मगन होगा;
और जो बुद्धिमान पुत्र को जन्म देता है,
वह उसमें अति आनंदित होगा।
सुलैमान के नीतिवचन (10.1–22.16)
सुलैमान के नीतिवचन।
बुद्धिमान पुत्र से पिता आनंदित होता है,
परंतु मूर्ख पुत्र अपनी माता के दुःख का कारण होता है।
पहले अपना बाहर का काम-काज निपटा लेना,
और अपने खेत का काम संभाल लेना;
उसके बाद अपना घर बनाना।
जो अनुचित कमाई का लोभी है,
वह अपने घर पर कष्ट लाता है;
परंतु जो घूस से घृणा करता है,
वह जीवित रहेगा।
जो अपने घराने को दुःख देता है,
उसका भाग वायु ही होगा;
और जो मूर्ख है,
वह बुद्धिमान का दास हो जाएगा।
Casamento e família
O homem deixará pai e mãe e se unirá à sua mulher. A família começa no casamento — aliança sagrada diante de Deus.
इस कारण पुरुष अपने पिता और अपनी माता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ मिला रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे।
और परमेश्वर ने उन्हें आशिष दी, और उनसे कहा, "फूलो-फलो और पृथ्वी में भर जाओ, और उसे अपने वश में कर लो; और समुद्र की मछलियों, तथा आकाश के पक्षियों, और पृथ्वी पर चलने-फिरनेवाले सब जीव-जंतुओं पर तुम्हारा अधिकार हो।"
अपनी प्रिय पत्नी के साथ अपने जीवन का आनंद ले, अर्थात् उस व्यर्थ जीवन के दिनों का जो परमेश्वर ने संसार में तेरे लिए ठहराए हैं; क्योंकि तेरे जीवन में और तेरे उस परिश्रम में जो तू संसार में करता है, तेरा यही भाग है।
परंतु परमेश्वर ने सृष्टि के आरंभ से ही उन्हें नर और नारी बनाया। इस कारण पुरुष अपने पिता और माता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ मिला रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे। अतः अब वे दो नहीं बल्कि एक तन हैं। इसलिए जिसे परमेश्वर ने एक साथ जोड़ा है उसे कोई मनुष्य अलग न करे।"
इसलिए, यदि तुम बुरे होकर अपने बच्चों को अच्छी वस्तुएँ देना जानते हो, तो तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में है, उससे भी बढ़कर अपने माँगनेवालों को पवित्र आत्मा क्यों न देगा।"
प्रियो, हम अब परमेश्वर की संतान हैं, परंतु अभी तक यह प्रकट नहीं हुआ कि हम क्या होंगे। हम यह जानते हैं कि जब वह प्रकट होगा तो हम उसके समान हो जाएँगे, क्योंकि हम उसे वैसा ही देखेंगे जैसा वह है। प्रत्येक जो उस पर यह आशा रखता है, अपने आपको वैसा ही पवित्र करता है, जैसा वह पवित्र है।