Guardar o coração
Guardar o coração é o mandamento mais urgente de Provérbios. Sobre tudo o que se deve guardar, guarda o teu coração, porque dele procedem as fontes da vida.
Sobre tudo, guarda o coração
O coração é a nascente de tudo — pensamentos, desejos, decisões. Guardá-lo é proteger toda a vida espiritual e emocional.
सब से अधिक अपने मन की चौकसी कर,
क्योंकि जीवन का सोता उसी में है।
हे मेरे पुत्र, अपना मन मेरी ओर लगा,
और तेरी दृष्टि मेरे चाल-चलन पर लगी रहे।
हे मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना,
पर मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में बसाए रखना,
क्योंकि उनसे तेरी आयु बढ़ेगी,
और तेरा अधिक से अधिक कल्याण होगा।
भला मनुष्य अपने मन के भले भंडार से भली बात निकालता है, और बुरा मनुष्य अपने मन के बुरे भंडार से बुरी बात निकालता है; क्योंकि जो मन में भरा है वही उसके मुँह पर आता है।
Coração puro e renovado
Cria em mim um coração puro, ó Deus. Os puros de coração verão a Deus — e o Espírito renova nosso interior.
हे परमेश्वर, मुझमें शुद्ध मन उत्पन्न कर,
और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नए सिरे से उत्पन्न कर।
धन्य हैं वे जिनके मन शुद्ध हैं,
क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे।
हे परमेश्वर, मुझे जाँच और मेरे मन को जान ले!
मुझे परख और मेरी चिंताओं को जान ले!
और देख कि मुझमें कोई
बुरी चाल है या नहीं,
और अनंत मार्ग पर मेरी अगुवाई कर!
हे यहोवा, मुझे जाँच और परख;
मेरे मन और हृदय को खोज।
तेरी करुणा तो मेरी आँखों के सामने है,
और मैं तेरे सत्य पर चलता हूँ।
तूने मेरे मन को जाँचा है।
तूने रात को मेरी सुधि ली;
तूने मुझे परखा, परंतु कुछ बुरा न पाया।
मैंने ठान लिया है कि मेरे मुँह से
पाप की कोई बात नहीं निकलेगी।
मनुष्य के कार्यों के संबंध में : तेरे होंठों के शब्द के द्वारा
मैंने हिंसक लोगों के मार्गों से स्वयं को बचाए रखा।
मेरे कदम तेरे मार्गों में स्थिर रहे;
मेरे पैर लड़खड़ाए नहीं।
मेरा मन स्थिर है,
हे परमेश्वर, मेरा मन स्थिर है।
मैं गाऊँगा, हाँ, मैं स्तुति के भजन गाऊँगा।
Guardar com a Palavra
Não vos conformeis com este mundo. A Palavra de Deus guardada no coração nos protege do pecado e nos direciona.
इस संसार के सदृश्य न बनो, बल्कि अपने मन के नए हो जाने के द्वारा तुम परिवर्तित होते जाओ, जिससे तुम परमेश्वर की इच्छा को पहचान सको, जो भली, ग्रहणयोग्य और सिद्ध है।
मैंने तुझे संपूर्ण मन से खोजा है;
अपनी आज्ञाओं से तू मुझे भटकने न दे।
मैंने तेरे वचन को अपने हृदय में संजोए रखा है
कि तेरे विरुद्ध पाप न करूँ।
Vigilância e paz
A paz de Deus guarda nossos corações em Cristo Jesus. Chegai-vos a Deus, purificai os corações — e Ele estará convosco.
किसी भी बात की चिंता मत करो, बल्कि प्रत्येक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और विनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सामने प्रस्तुत किए जाएँ। तब परमेश्वर की शांति जो सारी समझ से परे है, मसीह यीशु में तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को सुरक्षित रखेगी।
परमेश्वर के निकट आओ, और वह तुम्हारे निकट आएगा। हे पापियो, अपने हाथों को शुद्ध करो; हे दुचित्तो, अपने हृदयों को शुद्ध करो।
तुम भी धीरज धरो, अपने हृदयों को दृढ़ करो, क्योंकि प्रभु का आगमन निकट है।
इसलिए, जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए हो तो ऊपर की वस्तुओं की खोज में रहो, जहाँ मसीह विद्यमान है और परमेश्वर के दाहिनी ओर बैठा है।