Homem de Deus
O homem de Deus é aquele que busca a justiça, a piedade, a fé e o amor. A Bíblia apresenta modelos de homens íntegros que andaram com Deus e marcaram a história.
Características do homem de Deus
O homem de Deus foge das paixões e segue a justiça, a piedade, a fé, o amor, a perseverança e a mansidão.
तिमोथियॉस को उसकी सेवकाई की दोबारा याद दिलाना
परंतु तुम, जो परमेश्वर के सेवक हो, इन सबसे दूर भागो तथा सच्चाई, परमेश्वर भक्ति, विश्वास, प्रेम, धीरज तथा विनम्रता का पीछा करो.
तुलना में कम आयु के कारण कोई तुम्हें तुच्छ न समझे परंतु बातचीत, स्वभाव, प्रेम, विश्वास तथा पवित्रता में मसीह के विश्वासियों का आदर्श बनो.
जागते रहो, विश्वास में स्थिर रहो, निडर बनो, निश्चय करो तथा हर एक काम प्रेम भाव में ही करो.
हे मनुष्य, उन्होंने तुम्हें दिखाया है कि क्या अच्छा है.
और याहवेह तुमसे क्या अपेक्षा करता है?
न्याय के काम करो और दया करो
और परमेश्वर के साथ नम्रता से चलो.
Exemplos bíblicos
Noé era justo e íntegro entre seus contemporâneos. Jó era homem reto que temia a Deus e se desviava do mal.
नोहा और जलप्रलय
नोहा और उनके परिवार का अभिलेख इस प्रकार है:
नोहा एक धर्मी और निर्दोष व्यक्ति थे. वे परमेश्वर के साथ साथ चलते थे.
अय्योब का चरित्र एवं संपत्ति
उज़ देश में अय्योब नामक एक व्यक्ति थे. वे सीधे, खरे, परमेश्वर के श्रद्धा युक्त तथा बुराई से दूर थे.
परमेश्वर ने योहन नामक एक व्यक्ति को भेजा कि वह ज्योति को देखें और उसके गवाह बनें कि लोग उनके माध्यम से ज्योति में विश्वास करें.
बुद्धिमान सदैव ज्ञान की ही खोज करता रहता है,
किंतु मूर्ख का मस्तिष्क विचलित होकर सर्वत्र भटकता रहता है.
Viver como filho de Deus
Quem faz a vontade de Deus é eleito. Medite na Palavra e ande nos caminhos do Senhor como verdadeiro discípulo.
परंतु जितनों ने उन्हें ग्रहण किया अर्थात् उनके नाम में विश्वास किया, उन सबको उन्होंने परमेश्वर की संतान होने का अधिकार दिया; जो न तो लहू से, न शारीरिक इच्छा से और न मानवीय इच्छा से, परंतु परमेश्वर से पैदा हुए हैं.
हम सभी जानते हैं कि परमेश्वर पापियों की नहीं सुनते—वह उसकी सुनते हैं, जो परमेश्वर के भक्त है तथा उनकी इच्छा पूरी करते है.
युवा अपना आचरण कैसे स्वच्छ रखे?
आपके वचन पालन के द्वारा.
मैं आपको संपूर्ण हृदय से खोजता हूं;
आप मुझे अपने आदेशों से भटकने न दीजिए.
आपके वचन को मैंने अपने हृदय में इसलिये रख छोड़ा है,
कि मैं आपके विरुद्ध पाप न कर बैठूं.
याहवेह, आपका स्तवन हो;
मुझे अपनी विधियों की शिक्षा दीजिए.
जो व्यवस्था आपके मुख द्वारा निकली हैं,
मैं उन्हें अपने मुख से दोहराता रहता हूं.
आपके अधिनियमों का पालन करना मेरा आनंद है,
ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार कोई विशाल धनराशि पर आनंदित होता है.
आपके नीति-सिद्धांत मेरे चिंतन का विषय हैं,
मैं आपकी सम्विधियों की विवेचना करता रहता हूं.
आपकी विधियां मुझे मगन कर देती हैं,
आपके वचनों को मैं कभी न भूलूंगा.
ג गिमेल
कैसा धन्य है वह पुरुष
जो दुष्टों की सम्मति का आचरण नहीं करता,
न पापियों के मार्ग पर खड़ा रहता
और न ही उपहास करनेवालों की बैठक में बैठता है,
इसके विपरीत उसका उल्लास याहवेह की व्यवस्था का पालन करने में है,
उसी का मनन वह दिन-रात करता रहता है.
वह बहती जलधाराओं के तट पर लगाए गए उस वृक्ष के समान है,
जो उपयुक्त ऋतु में फल देता है
जिसकी पत्तियां कभी मुरझाती नहीं.
ऐसा पुरुष जो कुछ करता है उसमें सफल होता है.
किंतु दुष्ट ऐसे नहीं होते!
वे उस भूसे के समान होते हैं,
जिसे पवन उड़ा ले जाती है.
तब दुष्ट न्याय में टिक नहीं पाएंगे,
और न ही पापी धर्मियों के मण्डली में.
निश्चयतः याहवेह धर्मियों के आचरण को सुख समृद्धि से सम्पन्न करते हैं,
किंतु दुष्टों को उनका आचरण ही नष्ट कर डालेगा.
इसलिये अपने पुराने स्वभाव से प्रेरित स्वभाव को त्याग दो, जो छल की लालसाओं के कारण भ्रष्ट होता जा रहा है; कि तुम्हारे मन का स्वभाव नया हो जाए; नए स्वभाव को धारण कर लो, जिसकी रचना धार्मिकता और पवित्रता में परमेश्वर के स्वरूप में हुई है.