Honestidade
A honestidade é virtude cristã fundamental. Deus é Deus de verdade e nos chama a viver com integridade, transparência e retidão em todos os nossos relacionamentos e negócios.
Integridade diante de Deus
O Senhor abomina a balança falsa, mas o peso justo é seu prazer. A integridade dos justos os guia pelos caminhos retos.
यहोवा को खोटे तराजू से घृणा है,
परंतु वह सही नाप-तौल से प्रसन्न होता है।
सीधे लोगों की खराई उनकी अगुवाई करती है,
परंतु कपटियों का कपट उन्हीं का नाश कर देगा।
सीधे लोगों की खराई उनकी अगुवाई करती है,
परंतु कपटियों का कपट उन्हीं का नाश कर देगा।
तब तू धार्मिकता और न्याय और निष्पक्षता को,
अर्थात् हर भली चाल को समझ सकेगा।
धार्मिकता और न्याय का अनुसरण करना यहोवा को
बलिदान से भी अधिक ग्रहणयोग्य है।
तेरी आँखें सामने की ओर लगी रहें,
और तेरी दृष्टि आगे की ओर गड़ी रहे।
हमने लज्जा के गुप्त कार्यों को त्याग दिया; और हम न तो चतुराई से चलते हैं और न ही परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं, बल्कि सत्य को प्रकट करने के द्वारा हम परमेश्वर के सामने प्रत्येक मनुष्य के विवेक में अपने आपको योग्य प्रस्तुत करते हैं।
क्योंकि हम उन बातों पर ध्यान देते हैं जो केवल प्रभु की दृष्टि में ही नहीं बल्कि मनुष्यों की दृष्टि में भी भली हैं।
Praticar a honestidade
Falai a verdade, pagai o que deveis, não negueis ao próximo o bem. A honestidade prática é testemunho do evangelho.
आपस में झूठ मत बोलो, क्योंकि तुमने अपने पुराने मनुष्यत्व को उसके कार्यों के साथ उतार फेंका है
जिसका तुम्हें कुछ चुकाना है उसे चुकाओ : जिसे कर चुकाना है उसे कर चुकाओ, जिसे चुंगी देनी है उसे चुंगी दो, जिससे डरना है उससे डरो, जिसका आदर करना है उसका आदर करो।
इसी कारण तुम कर भी चुकाते हो; क्योंकि अधिकारी परमेश्वर के सेवक हैं जो निरंतर इसी सेवा में लगे हैं।
बुराई के बदले किसी से बुराई न करो; उन बातों पर ध्यान दो जो सब लोगों की दृष्टि में भली हैं।
यदि तुझमें शक्ति हो तो जिनका भला करना चाहिए,
उनका भला करने से न रुकना।
धार्मिकता से कमाया गया थोड़ा धन,
अन्याय की बड़ी कमाई से उत्तम है।
दुष्टता से प्राप्त धन से लाभ नहीं होता,
परंतु धार्मिकता मृत्यु से छुड़ाती है।
Confissão e transparência
Confessai as vossas ofensas uns aos outros. Quem confessa e deixa o pecado encontra misericórdia e restauração.
जो अपने अपराध छिपाता है वह सफल नहीं होगा,
परंतु जो उन्हें मानकर छोड़ देता है
उस पर दया की जाएगी।
इसलिए आपस में अपने-अपने पापों को मान लो और एक दूसरे के लिए प्रार्थना करो कि तुम स्वस्थ किए जाओ। धर्मी जन की प्रार्थना के प्रभाव से बहुत कुछ हो सकता है।
हे मेरे भाइयो, सब से बड़ी बात यह है कि शपथ न खाना, न स्वर्ग की, न पृथ्वी की और न ही किसी अन्य वस्तु की; परंतु तुम्हारी "हाँ" की "हाँ" और "न" की "न" हो, ताकि तुम दंड के योग्य न ठहरो।
परंतु जो ज्ञान ऊपर से आता है वह पहले पवित्र है, फिर शांतिप्रिय, विनम्र, विचारशील, दया और अच्छे फलों से भरा हुआ, पक्षपात-रहित और निष्कपट है;
यदि हम कहें कि हमारी उसके साथ सहभागिता है फिर भी अंधकार में चलें, तो हम झूठ बोलते हैं और सत्य पर नहीं चलते।
बच्चो, हम अपने शब्द या जीभ से ही नहीं, बल्कि कार्य और सच्चाई के द्वारा भी प्रेम रखें।
Coração puro
Bem-aventurados os puros de coração, porque verão a Deus. A honestidade começa no interior e se manifesta nas ações.
धन्य हैं वे जिनके मन शुद्ध हैं,
क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे।
यहोवा के सामने चुपचाप रह,
और धीरज से उसकी प्रतीक्षा कर।
उस मनुष्य के कारण न कुढ़ जिसके कार्य सफल होते हैं,
और जो दुष्टता की युक्तियों को पूरा करता है।
उस मनुष्य का भला होता है
क्योंकि वह कृपा करके उधार देता है,
और न्यायपूर्वक अपने कार्य करता है।
अपने आपको परमेश्वर की दृष्टि में ग्रहणयोग्य और ऐसे सेवक के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयत्न कर, जिसे लज्जित होना न पड़े और जो सत्य के वचन को भली-भाँति काम में लाता हो।
"कोई भी दीपक जलाकर उसे बरतन से नहीं ढकता और न खाट के नीचे रखता है, बल्कि उसे दीवट पर रखता है, ताकि भीतर आनेवालों को प्रकाश मिले।
बुरा मनुष्य अपने ही दुर्वचनों के जाल में फँस जाता है,
परंतु धर्मी संकट से बच निकलता है।
सच बोलनेवाला सच्चाई प्रकट करता है,
परंतु झूठा गवाह झूठ बोलता है।
कुटिल मनुष्य झगड़ा उत्पन्न करता है,
और कानाफूसी करनेवाला घनिष्ठ मित्रों में भी फूट डाल देता है।