Milagres de Jesus
Os Evangelhos registram dezenas de milagres realizados por Jesus — curas, ressurreições, domínio sobre a natureza e libertações. Cada milagre revelava sua divindade e compaixão.
Curas de cegos e surdos
Jesus devolveu a visão aos cegos e a audição aos surdos, manifestando seu poder sobre toda enfermidade e deficiência.
अंधों का विश्वास
जब यीशु वहाँ से आगे बढ़ा, तो दो अंधे उसके पीछे यह पुकारते हुए चले, "हे दाऊद की सन्तान, हम पर दया कर।" जब वह घर में पहुँचा, तो वे अंधे उसके पास आए, और यीशु ने उनसे कहा, "क्या तुम्हें विश्वास है, कि मैं यह कर सकता हूँ?" उन्होंने उससे कहा, "हाँ प्रभु।" तब उसने उनकी आँखें छूकर कहा, "तुम्हारे विश्वास के अनुसार तुम्हारे लिये हो।" और उनकी आँखें खुल गई और यीशु ने उन्हें सख्ती के साथ सचेत किया और कहा, "सावधान, कोई इस बात को न जाने।" पर उन्होंने निकलकर सारे क्षेत्र में उसका यश फैला दिया।
दो अंधों को दृष्टिदान
जब वे यरीहो से निकल रहे थे, तो एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली। और दो अंधे, जो सड़क के किनारे बैठे थे, यह सुनकर कि यीशु जा रहा है, पुकारकर कहने लगे, "हे प्रभु, दाऊद की सन्तान, हम पर दया कर।" लोगों ने उन्हें डाँटा, कि चुप रहें, पर वे और भी चिल्लाकर बोले, "हे प्रभु, दाऊद की सन्तान, हम पर दया कर।" तब यीशु ने खड़े होकर, उन्हें बुलाया, और कहा, "तुम क्या चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिये करूँ?" उन्होंने उससे कहा, "हे प्रभु, यह कि हमारी आँखें खुल जाएँ।" यीशु ने तरस खाकर उनकी आँखें छूई, और वे तुरन्त देखने लगे; और उसके पीछे हो लिए।
अंधे को चंगा करना
और वे बैतसैदा में आए; और लोग एक अंधे को उसके पास ले आए और उससे विनती की कि उसको छूए। वह उस अंधे का हाथ पकड़कर उसे गाँव के बाहर ले गया। और उसकी आँखों में थूककर उस पर हाथ रखे, और उससे पूछा, "क्या तू कुछ देखता है?" उसने आँख उठाकर कहा, "मैं मनुष्यों को देखता हूँ; क्योंकि वे मुझे चलते हुए दिखाई देते हैं, जैसे पेड़।" तब उसने फिर दोबारा उसकी आँखों पर हाथ रखे, और उसने ध्यान से देखा। और चंगा हो गया, और सब कुछ साफ-साफ देखने लगा। और उसने उसे यह कहकर घर भेजा, "इस गाँव के भीतर पाँव भी न रखना।"
यीशु का बहरे और हक्ले व्यक्ति को चंगा करना
फिर वह सोर और सीदोन के देशों से निकलकर दिकापुलिस देश से होता हुआ गलील की झील पर पहुँचा। और लोगों ने एक बहरे को जो हक्ला भी था, उसके पास लाकर उससे विनती की, कि अपना हाथ उस पर रखे। तब वह उसको भीड़ से अलग ले गया, और अपनी उँगलियाँ उसके कानों में डाली, और थूककर उसकी जीभ को छुआ। और स्वर्ग की ओर देखकर आह भरी, और उससे कहा, "इप्फत्तह!" अर्थात् "खुल जा!" और उसके कान खुल गए, और उसकी जीभ की गाँठ भी खुल गई, और वह साफ-साफ बोलने लगा। तब उसने उन्हें चेतावनी दी कि किसी से न कहना; परन्तु जितना उसने उन्हें चिताया उतना ही वे और प्रचार करने लगे। और वे बहुत ही आश्चर्य में होकर कहने लगे, "उसने जो कुछ किया सब अच्छा किया है; वह बहरों को सुनने की, और गूँगों को बोलने की शक्ति देता है।"
अंधे बरतिमाई की चंगाई
वे यरीहो में आए, और जब वह और उसके चेले, और एक बड़ी भीड़ यरीहो से निकलती थी, तब तिमाई का पुत्र बरतिमाई एक अंधा भिखारी, सड़क के किनारे बैठा था। वह यह सुनकर कि यीशु नासरी है, पुकार पुकारकर कहने लगा "हे दाऊद की सन्तान, यीशु मुझ पर दया कर।" बहुतों ने उसे डाँटा कि चुप रहे, पर वह और भी पुकारने लगा, "हे दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर।" तब यीशु ने ठहरकर कहा, "उसे बुलाओ।" और लोगों ने उस अंधे को बुलाकर उससे कहा, "धैर्य रख, उठ, वह तुझे बुलाता है।" वह अपना बाहरी वस्त्र फेंककर शीघ्र उठा, और यीशु के पास आया। इस पर यीशु ने उससे कहा, "तू क्या चाहता है कि मैं तेरे लिये करूँ?" अंधे ने उससे कहा, "हे रब्बी, यह कि मैं देखने लगूँ।" यीशु ने उससे कहा, "चला जा, तेरे विश्वास ने तुझे चंगा कर दिया है।" और वह तुरन्त देखने लगा, और मार्ग में उसके पीछे हो लिया।
अंधे भिखारी को आँखें
जब वह यरीहो के निकट पहुँचा, तो एक अंधा सड़क के किनारे बैठा हुआ भीख माँग रहा था। और वह भीड़ के चलने की आहट सुनकर पूछने लगा, "यह क्या हो रहा है?" उन्होंने उसको बताया, "यीशु नासरी जा रहा है।" तब उसने पुकारके कहा, "हे यीशु, दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर!" जो आगे-आगे जा रहे थे, वे उसे डाँटने लगे कि चुप रहे परन्तु वह और भी चिल्लाने लगा, "हे दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर!" तब यीशु ने खड़े होकर आज्ञा दी कि उसे मेरे पास लाओ, और जब वह निकट आया, तो उसने उससे यह पूछा, तू क्या चाहता है, "मैं तेरे लिये करूँ?" उसने कहा, "हे प्रभु, यह कि मैं देखने लगूँ।" यीशु ने उससे कहा, "देखने लग, तेरे विश्वास ने तुझे अच्छा कर दिया है।" और वह तुरन्त देखने लगा; और परमेश्वर की बड़ाई करता हुआ, उसके पीछे हो लिया, और सब लोगों ने देखकर परमेश्वर की स्तुति की।
जन्म के अंधे को दृष्टिदान
फिर जाते हुए उसने एक मनुष्य को देखा, जो जन्म से अंधा था। और उसके चेलों ने उससे पूछा, "हे रब्बी, किसने पाप किया था कि यह अंधा जन्मा, इस मनुष्य ने, या उसके माता पिता ने?" यीशु ने उत्तर दिया, "न तो इसने पाप किया था, न इसके माता पिता ने परन्तु यह इसलिए हुआ, कि परमेश्वर के काम उसमें प्रगट हों। जिसने मुझे भेजा है; हमें उसके काम दिन ही दिन में करना अवश्य है। वह रात आनेवाली है जिसमें कोई काम नहीं कर सकता। जब तक मैं जगत में हूँ, तब तक जगत की ज्योति हूँ।" (यूह. 8:12) यह कहकर उसने भूमि पर थूका और उस थूक से मिट्टी सानी, और वह मिट्टी उस अंधे की आँखों पर लगाकर। उससे कहा, "जा, शीलोह के कुण्ड में धो ले" (शीलोह का अर्थ भेजा हुआ है) अतः उसने जाकर धोया, और देखता हुआ लौट आया। (यशा. 35:5)
Curas de paralíticos e enfermos
Paralíticos caminharam, leprosos ficaram limpos e todo tipo de doença foi curada pelo toque e pela palavra de Jesus.
और, एक कोढ़ी ने पास आकर उसे प्रणाम किया और कहा, "हे प्रभु यदि तू चाहे, तो मुझे शुद्ध कर सकता है।" यीशु ने हाथ बढ़ाकर उसे छुआ, और कहा, "मैं चाहता हूँ, तू शुद्ध हो जा" और वह तुरन्त कोढ़ से शुद्ध हो गया। यीशु ने उससे कहा, "देख, किसी से न कहना, परन्तु जाकर अपने आपको याजक को दिखा और जो चढ़ावा मूसा ने ठहराया है उसे चढ़ा, ताकि उनके लिये गवाही हो।" (लैव्य. 14:2,32)
और कई लोग एक लकवे के मारे हुए को खाट पर रखकर उसके पास लाए। यीशु ने उनका विश्वास देखकर, उस लकवे के मारे हुए से कहा, "हे पुत्र, धैर्य रख; तेरे पाप क्षमा हुए।" और कई शास्त्रियों ने सोचा, "यह तो परमेश्वर की निन्दा करता है।" यीशु ने उनके मन की बातें जानकर कहा, "तुम लोग अपने-अपने मन में बुरा विचार क्यों कर रहे हो? सहज क्या है? यह कहना, ‘तेरे पाप क्षमा हुए’, या यह कहना, ‘उठ और चल फिर।’ परन्तु इसलिए कि तुम जान लो कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है।" उसने लकवे के मारे हुए से कहा, "उठ, अपनी खाट उठा, और अपने घर चला जा।" वह उठकर अपने घर चला गया।
वहाँ एक मनुष्य था, जिसका हाथ सूखा हुआ था; और उन्होंने उस पर दोष लगाने के लिए उससे पूछा, "क्या सब्त के दिन चंगा करना उचित है?" उसने उनसे कहा, "तुम में ऐसा कौन है, जिसकी एक भेड़ हो, और वह सब्त के दिन गड्ढे में गिर जाए, तो वह उसे पकड़कर न निकाले? भला, मनुष्य का मूल्य भेड़ से कितना बढ़कर है! इसलिए सब्त के दिन भलाई करना उचित है।" तब यीशु ने उस मनुष्य से कहा, "अपना हाथ बढ़ा।" उसने बढ़ाया, और वह फिर दूसरे हाथ के समान अच्छा हो गया।
और शमौन की सास तेज बुखार से पीड़ित थी, और उन्होंने तुरन्त उसके विषय में उससे कहा। तब उसने पास जाकर उसका हाथ पकड़ के उसे उठाया; और उसका बुखार उस पर से उतर गया, और वह उनकी सेवा-टहल करने लगी।
यीशु का कोढ़ी को चंगा करना
एक कोढ़ी ने उसके पास आकर, उससे विनती की, और उसके सामने घुटने टेककर, उससे कहा, "यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।" उसने उस पर तरस खाकर हाथ बढ़ाया, और उसे छूकर कहा, "मैं चाहता हूँ, तू शुद्ध हो जा।" और तुरन्त उसका कोढ़ जाता रहा, और वह शुद्ध हो गया।
और लोग एक लकवे के मारे हुए को चार मनुष्यों से उठवाकर उसके पास ले आए। परन्तु जब वे भीड़ के कारण उसके निकट न पहुँच सके, तो उन्होंने उस छत को जिसके नीचे वह था, खोल दिया और जब उसे उधेड़ चुके, तो उस खाट को जिस पर लकवे का मारा हुआ पड़ा था, लटका दिया। यीशु ने, उनका विश्वास देखकर, उस लकवे के मारे हुए से कहा, "हे पुत्र, तेरे पाप क्षमा हुए।" तब कई एक शास्त्री जो वहाँ बैठे थे, अपने-अपने मन में विचार करने लगे, "यह मनुष्य क्यों ऐसा कहता है? यह तो परमेश्वर की निन्दा करता है! परमेश्वर को छोड़ और कौन पाप क्षमा कर सकता है?" (यशा. 43:25) यीशु ने तुरन्त अपनी आत्मा में जान लिया, कि वे अपने-अपने मन में ऐसा विचार कर रहे हैं, और उनसे कहा, "तुम अपने-अपने मन में यह विचार क्यों कर रहे हो? सहज क्या है? क्या लकवे के मारे से यह कहना कि तेरे पाप क्षमा हुए, या यह कहना, कि उठ अपनी खाट उठाकर चल फिर? परन्तु जिससे तुम जान लो कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का भी अधिकार है।" उसने उस लकवे के मारे हुए से कहा, "मैं तुझ से कहता हूँ, उठ, अपनी खाट उठाकर अपने घर चला जा।" वह उठा, और तुरन्त खाट उठाकर सब के सामने से निकलकर चला गया; इस पर सब चकित हुए, और परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे, "हमने ऐसा कभी नहीं देखा।"
सूखे हाथवाले मनुष्य का चंगा होना
और वह फिर आराधनालय में गया; और वहाँ एक मनुष्य था, जिसका हाथ सूख गया था। और वे उस पर दोष लगाने के लिये उसकी घात में लगे हुए थे, कि देखें, वह सब्त के दिन में उसे चंगा करता है कि नहीं। उसने सूखे हाथवाले मनुष्य से कहा, "बीच में खड़ा हो।" और उनसे कहा, "क्या सब्त के दिन भला करना उचित है या बुरा करना, प्राण को बचाना या मारना?" पर वे चुप रहे। और उसने उनके मन की कठोरता से उदास होकर, उनको क्रोध से चारों ओर देखा, और उस मनुष्य से कहा, "अपना हाथ बढ़ा।" उसने बढ़ाया, और उसका हाथ अच्छा हो गया।
कोढ़ी का शुद्ध किया जाना
जब वह किसी नगर में था, तो वहाँ कोढ़ से भरा हुआ एक मनुष्य आया, और वह यीशु को देखकर मुँह के बल गिरा, और विनती की, "हे प्रभु यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।" उसने हाथ बढ़ाकर उसे छुआ और कहा, "मैं चाहता हूँ, तू शुद्ध हो जा।" और उसका कोढ़ तुरन्त जाता रहा।
और देखो कई लोग एक मनुष्य को जो लकवे का रोगी था, खाट पर लाए, और वे उसे भीतर ले जाने और यीशु के सामने रखने का उपाय ढूँढ़ रहे थे। और जब भीड़ के कारण उसे भीतर न ले जा सके तो उन्होंने छत पर चढ़कर और खपरैल हटाकर, उसे खाट समेत बीच में यीशु के सामने उतार दिया। उसने उनका विश्वास देखकर उससे कहा, "हे मनुष्य, तेरे पाप क्षमा हुए।" तब शास्त्री और फरीसी विवाद करने लगे, "यह कौन है, जो परमेश्वर की निन्दा करता है? परमेश्वर को छोड़ कौन पापों की क्षमा कर सकता है?" यीशु ने उनके मन की बातें जानकर, उनसे कहा, "तुम अपने मनों में क्या विवाद कर रहे हो? सहज क्या है? क्या यह कहना, कि ‘तेरे पाप क्षमा हुए,’ या यह कहना कि ‘उठ और चल फिर?’ परन्तु इसलिए कि तुम जानो कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का भी अधिकार है।" उसने उस लकवे के रोगी से कहा, "मैं तुझ से कहता हूँ, उठ और अपनी खाट उठाकर अपने घर चला जा।" वह तुरन्त उनके सामने उठा, और जिस पर वह पड़ा था उसे उठाकर, परमेश्वर की बड़ाई करता हुआ अपने घर चला गया।
सब्त के दिन रोगी का अच्छा किया जाना
और ऐसा हुआ कि किसी और सब्त के दिन को वह आराधनालय में जाकर उपदेश करने लगा; और वहाँ एक मनुष्य था, जिसका दाहिना हाथ सूखा था। शास्त्री और फरीसी उस पर दोष लगाने का अवसर पाने के लिये उसकी ताक में थे, कि देखें कि वह सब्त के दिन चंगा करता है कि नहीं। परन्तु वह उनके विचार जानता था; इसलिए उसने सूखे हाथवाले मनुष्य से कहा, "उठ, बीच में खड़ा हो।" वह उठ खड़ा हुआ। यीशु ने उनसे कहा, "मैं तुम से यह पूछता हूँ कि सब्त के दिन क्या उचित है, भला करना या बुरा करना; प्राण को बचाना या नाश करना?" और उसने चारों ओर उन सभी को देखकर उस मनुष्य से कहा, "अपना हाथ बढ़ा।" उसने ऐसा ही किया, और उसका हाथ फिर चंगा हो गया।
सूबेदार के विश्वास पर यीशु का अचम्भित होना
जब वह लोगों को अपनी सारी बातें सुना चुका, तो कफरनहूम में आया। और किसी सूबेदार का एक दास जो उसका प्रिय था, बीमारी से मरने पर था। उसने यीशु की चर्चा सुनकर यहूदियों के कई प्राचीनों को उससे यह विनती करने को उसके पास भेजा, कि आकर मेरे दास को चंगा कर। वे यीशु के पास आकर उससे बड़ी विनती करके कहने लगे, "वह इस योग्य है, कि तू उसके लिये यह करे, क्योंकि वह हमारी जाति से प्रेम रखता है, और उसी ने हमारे आराधनालय को बनाया है।" यीशु उनके साथ-साथ चला, पर जब वह घर से दूर न था, तो सूबेदार ने उसके पास कई मित्रों के द्वारा कहला भेजा, "हे प्रभु दुःख न उठा, क्योंकि मैं इस योग्य नहीं, कि तू मेरी छत के तले आए। इसी कारण मैंने अपने आपको इस योग्य भी न समझा, कि तेरे पास आऊँ, पर वचन ही कह दे तो मेरा सेवक चंगा हो जाएगा। मैं भी पराधीन मनुष्य हूँ; और सिपाही मेरे हाथ में हैं, और जब एक को कहता हूँ, ‘जा,’ तो वह जाता है, और दूसरे से कहता हूँ कि ‘आ,’ तो आता है; और अपने किसी दास को कि ‘यह कर,’ तो वह उसे करता है।" यह सुनकर यीशु ने अचम्भा किया, और उसने मुँह फेरकर उस भीड़ से जो उसके पीछे आ रही थी कहा, "मैं तुम से कहता हूँ, कि मैंने इस्राएल में भी ऐसा विश्वास नहीं पाया।" और भेजे हुए लोगों ने घर लौटकर, उस दास को चंगा पाया।
वहाँ एक स्त्री थी, जिसे अठारह वर्ष से एक दुर्बल करनेवाली दुष्टात्मा लगी थी, और वह कुबड़ी हो गई थी, और किसी रीति से सीधी नहीं हो सकती थी। यीशु ने उसे देखकर बुलाया, और कहा, "हे नारी, तू अपनी दुर्बलता से छूट गई।" तब उसने उस पर हाथ रखे, और वह तुरन्त सीधी हो गई, और परमेश्वर की बड़ाई करने लगी।
सब्त के दिन चंगाई
फिर वह सब्त के दिन फरीसियों के सरदारों में से किसी के घर में रोटी खाने गया: और वे उसकी घात में थे। वहाँ एक मनुष्य उसके सामने था, जिसे जलोदर का रोग था। इस पर यीशु ने व्यवस्थापकों और फरीसियों से कहा, "क्या सब्त के दिन अच्छा करना उचित है, कि नहीं?" परन्तु वे चुपचाप रहे। तब उसने उसे हाथ लगाकर चंगा किया, और जाने दिया।
एक कोढ़ी का आभार
और ऐसा हुआ कि वह यरूशलेम को जाते हुए सामरिया और गलील प्रदेश की सीमा से होकर जा रहा था। और किसी गाँव में प्रवेश करते समय उसे दस कोढ़ी मिले। (लैव्य. 13:46) और उन्होंने दूर खड़े होकर, ऊँचे शब्द से कहा, "हे यीशु, हे स्वामी, हम पर दया कर!" उसने उन्हें देखकर कहा, "जाओ; और अपने आपको याजकों को दिखाओ।" और जाते ही जाते वे शुद्ध हो गए। (लैव्य. 14:2,3) तब उनमें से एक यह देखकर कि मैं चंगा हो गया हूँ, ऊँचे शब्द से परमेश्वर की बड़ाई करता हुआ लौटा; और यीशु के पाँवों पर मुँह के बल गिरकर उसका धन्यवाद करने लगा; और वह सामरी था। इस पर यीशु ने कहा, "क्या दसों शुद्ध न हुए, तो फिर वे नौ कहाँ हैं? क्या इस परदेशी को छोड़ कोई और न निकला, जो परमेश्वर की बड़ाई करता?" तब उसने उससे कहा, "उठकर चला जा; तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है।"
अड़तीस वर्ष के रोगी को चंगा करना
इन बातों के पश्चात् यहूदियों का एक पर्व हुआ, और यीशु यरूशलेम को गया।
यरूशलेम में भेड़-फाटक के पास एक कुण्ड है, जो इब्रानी भाषा में बैतहसदा कहलाता है, और उसके पाँच ओसारे हैं। इनमें बहुत से बीमार, अंधे, लँगड़े और सूखे अंगवाले (पानी के हिलने की आशा में) पड़े रहते थे। क्योंकि नियुक्त समय पर परमेश्वर के स्वर्गदूत कुण्ड में उतरकर पानी को हिलाया करते थे: पानी हिलते ही जो कोई पहले उतरता, वह चंगा हो जाता था, चाहे उसकी कोई बीमारी क्यों न हो। वहाँ एक मनुष्य था, जो अड़तीस वर्ष से बीमारी में पड़ा था। यीशु ने उसे पड़ा हुआ देखकर और यह जानकर कि वह बहुत दिनों से इस दशा में पड़ा है, उससे पूछा, "क्या तू चंगा होना चाहता है?" उस बीमार ने उसको उत्तर दिया, "हे स्वामी, मेरे पास कोई मनुष्य नहीं, कि जब पानी हिलाया जाए, तो मुझे कुण्ड में उतारे; परन्तु मेरे पहुँचते-पहुँचते दूसरा मुझसे पहले उतर जाता है।" यीशु ने उससे कहा, "उठ, अपनी खाट उठा और चल फिर।" वह मनुष्य तुरन्त चंगा हो गया, और अपनी खाट उठाकर चलने फिरने लगा।
राजकर्मचारी के पुत्र को चंगा करना
तब वह फिर गलील के काना में आया, जहाँ उसने पानी को दाखरस बनाया था। वहाँ राजा का एक कर्मचारी था जिसका पुत्र कफरनहूम में बीमार था। वह यह सुनकर कि यीशु यहूदिया से गलील में आ गया है, उसके पास गया और उससे विनती करने लगा कि चलकर मेरे पुत्र को चंगा कर दे: क्योंकि वह मरने पर था। यीशु ने उससे कहा, "जब तक तुम चिन्ह और अद्भुत काम न देखोगे तब तक कदापि विश्वास न करोगे।" (दानि. 4:2) राजा के कर्मचारी ने उससे कहा, "हे प्रभु, मेरे बालक की मृत्यु होने से पहले चल।" यीशु ने उससे कहा, "जा, तेरा पुत्र जीवित है।" उस मनुष्य ने यीशु की कही हुई बात पर विश्वास किया और चला गया। वह मार्ग में जा ही रहा था, कि उसके दास उससे आ मिले और कहने लगे, "तेरा लड़का जीवित है।" उसने उनसे पूछा, "किस घड़ी वह अच्छा होने लगा?" उन्होंने उससे कहा, "कल सातवें घण्टे में उसका ज्वर उतर गया।" तब पिता जान गया कि यह उसी घड़ी हुआ जिस घड़ी यीशु ने उससे कहा, "तेरा पुत्र जीवित है," और उसने और उसके सारे घराने ने विश्वास किया। यह दूसरा चिन्ह था जो यीशु ने यहूदिया से गलील में आकर दिखाया।
A mulher com fluxo de sangue
Uma mulher que sofria há doze anos tocou a orla do manto de Jesus e foi curada instantaneamente pela sua fé.
और देखो, एक स्त्री ने जिसके बारह वर्ष से लहू बहता था, उसके पीछे से आकर उसके वस्त्र के कोने को छू लिया। (मत्ती 14:36) क्योंकि वह अपने मन में कहती थी, "यदि मैं उसके वस्त्र ही को छू लूँगी तो चंगी हो जाऊँगी।" यीशु ने मुड़कर उसे देखा और कहा, "पुत्री धैर्य रख; तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है।" अतः वह स्त्री उसी समय चंगी हो गई।
और एक स्त्री, जिसको बारह वर्ष से लहू बहने का रोग था। और जिसने बहुत वैद्यों से बड़ा दुःख उठाया और अपना सब माल व्यय करने पर भी कुछ लाभ न उठाया था, परन्तु और भी रोगी हो गई थी। यीशु की चर्चा सुनकर, भीड़ में उसके पीछे से आई, और उसके वस्त्र को छू लिया, क्योंकि वह कहती थी, "यदि मैं उसके वस्त्र ही को छू लूँगी, तो चंगी हो जाऊँगी।" और तुरन्त उसका लहू बहना बन्द हो गया; और उसने अपनी देह में जान लिया, कि मैं उस बीमारी से अच्छी हो गई हूँ।
और एक स्त्री ने जिसको बारह वर्ष से लहू बहने का रोग था, और जो अपनी सारी जीविका वैद्यों के पीछे व्यय कर चुकी थी और फिर भी किसी के हाथ से चंगी न हो सकी थी, पीछे से आकर उसके वस्त्र के आँचल को छुआ, और तुरन्त उसका लहू बहना थम गया। इस पर यीशु ने कहा, "मुझे किसने छुआ?" जब सब मुकरने लगे, तो पतरस और उसके साथियों ने कहा, "हे स्वामी, तुझे तो भीड़ दबा रही है और तुझ पर गिरी पड़ती है।" परन्तु यीशु ने कहा, "किसी ने मुझे छुआ है क्योंकि मैंने जान लिया है कि मुझ में से सामर्थ्य निकली है।" जब स्त्री ने देखा, कि मैं छिप नहीं सकती, तब काँपती हुई आई, और उसके पाँवों पर गिरकर सब लोगों के सामने बताया, कि मैंने किस कारण से तुझे छुआ, और कैसे तुरन्त चंगी हो गई। उसने उससे कहा, "पुत्री तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है, कुशल से चली जा।"
Ressurreições
Jesus ressuscitou mortos — a filha de Jairo, o filho da viúva de Naim e Lázaro. Ele é Senhor sobre a morte.
मृत लड़की का जी उठना
वह उनसे ये बातें कह ही रहा था, कि एक सरदार ने आकर उसे प्रणाम किया और कहा, "मेरी पुत्री अभी मरी है; परन्तु चलकर अपना हाथ उस पर रख, तो वह जीवित हो जाएगी।" यीशु उठकर अपने चेलों समेत उसके पीछे हो लिया।
जब यीशु उस सरदार के घर में पहुँचा और बाँसुरी बजानेवालों और भीड़ को हुल्लड़ मचाते देखा, तब कहा, "हट जाओ, लड़की मरी नहीं, पर सोती है।" इस पर वे उसकी हँसी उड़ाने लगे। परन्तु जब भीड़ निकाल दी गई, तो उसने भीतर जाकर लड़की का हाथ पकड़ा, और वह जी उठी।
और याईर नामक आराधनालय के सरदारोंआराधनालय के सरदारों: प्राचीनों में से एक जो आराधनालय की देख-भाल करने में प्रतिबद्ध था, आराधनालय का अर्थ है एक यहूदी आराधना घर, जिसमें अक्सर धार्मिक निर्देश के लिए सुविधाएँ होती हैं।। में से एक आया, और उसे देखकर, उसके पाँवों पर गिरा। और उसने यह कहकर बहुत विनती की, "मेरी छोटी बेटी मरने पर है: तू आकर उस पर हाथ रख, कि वह चंगी होकर जीवित रहे।" तब वह उसके साथ चला; और बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली, यहाँ तक कि लोग उस पर गिरे पड़ते थे।
और आराधनालय के सरदार के घर में पहुँचकर, उसने लोगों को बहुत रोते और चिल्लाते देखा। तब उसने भीतर जाकर उनसे कहा, "तुम क्यों हल्ला मचाते और रोते हो? लड़की मरी नहीं, परन्तु सो रही है।" वे उसकी हँसी करने लगे, परन्तु उसने सब को निकालकर लड़की के माता-पिता और अपने साथियों को लेकर, भीतर जहाँ लड़की पड़ी थी, गया। और लड़की का हाथ पकड़कर उससे कहा, "तलीता कूमीतलीता कूमी: का अर्थ है, लड़की उठ, या छोटी लड़की उठ।"; जिसका अर्थ यह है "हे लड़की, मैं तुझ से कहता हूँ, उठ।" और लड़की तुरन्त उठकर चलने फिरने लगी; क्योंकि वह बारह वर्ष की थी। और इस पर लोग बहुत चकित हो गए।
"अतः मैं इस युग के लोगों की उपमा किस से दूँ कि वे किसके समान हैं? वे उन बालकों के समान हैं जो बाजार में बैठे हुए एक दूसरे से पुकारकर कहते हैं, ‘हमने तुम्हारे लिये बाँसुरी बजाई, और तुम न नाचे, हमने विलाप किया, और तुम न रोए!’ क्योंकि यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला न रोटी खाता आया, न दाखरस पीता आया, और तुम कहते हो, उसमें दुष्टात्मा है। मनुष्य का पुत्र खाता-पीता आया है; और तुम कहते हो, ‘देखो, पेटू और पियक्कड़ मनुष्य, चुंगी लेनेवालों का और पापियों का मित्र।’ पर ज्ञान अपनी सब सन्तानों से सच्चा ठहराया गया है।"
शमौन फरीसी के घर पापिन स्त्री को क्षमादान
फिर किसी फरीसी ने उससे विनती की, कि मेरे साथ भोजन कर; अतः वह उस फरीसी के घर में जाकर भोजन करने बैठा। वहाँ उस नगर की एक पापिनी स्त्री यह जानकर कि वह फरीसी के घर में भोजन करने बैठा है, संगमरमर के पात्र में इत्र लाई।
और देखो, याईर नाम एक मनुष्य जो आराधनालय का सरदार था, आया, और यीशु के पाँवों पर गिरकर उससे विनती करने लगा, "मेरे घर चल।" क्योंकि उसके बारह वर्ष की एकलौती बेटी थी, और वह मरने पर थी। जब वह जा रहा था, तब लोग उस पर गिरे पड़ते थे।
वह यह कह ही रहा था, कि किसी ने आराधनालय के सरदार के यहाँ से आकर कहा, "तेरी बेटी मर गई: गुरु को दुःख न दे।" यीशु ने सुनकर उसे उत्तर दिया, "मत डर; केवल विश्वास रख; तो वह बच जाएगी।"बच जाएगी: वह पहले से ही चंगी हो गई थी: लेकिन उसे प्रोत्साहन के लिये एक आवश्यक वादा, शामिल है कि उनके उपद्रव से उसे और अधिक दु:ख नहीं होना चाहिए। घर में आकर उसने पतरस, और यूहन्ना, और याकूब, और लड़की के माता-पिता को छोड़ और किसी को अपने साथ भीतर आने न दिया। और सब उसके लिये रो पीट रहे थे, परन्तु उसने कहा, "रोओ मत; वह मरी नहीं परन्तु सो रही है।" वे यह जानकर, कि मर गई है, उसकी हँसी करने लगे। परन्तु उसने उसका हाथ पकड़ा, और पुकारकर कहा, "हे लड़की उठ!" तब उसके प्राण लौट आए और वह तुरन्त उठी; फिर उसने आज्ञा दी, कि उसे कुछ खाने को दिया जाए। उसके माता-पिता चकित हुए, परन्तु उसने उन्हें चेतावनी दी, कि यह जो हुआ है, किसी से न कहना।
लाज़र की मृत्यु
मरियम और उसकी बहन मार्था के गाँव बैतनिय्याह का लाज़र नामक एक मनुष्य बीमार था। यह वही मरियम थी जिसने प्रभु पर इत्र डालकर उसके पाँवों को अपने बालों से पोंछा था, इसी का भाई लाज़र बीमार था। तब उसकी बहनों ने उसे कहला भेजा, "हे प्रभु, देख, जिससे तू प्यार करता है, वह बीमार है।" यह सुनकर यीशु ने कहा, "यह बीमारी मृत्यु की नहीं, परन्तु परमेश्वर की महिमा के लिये है, कि उसके द्वारा परमेश्वर के पुत्र की महिमा हो।"
और यीशु मार्था और उसकी बहन और लाज़र से प्रेम रखता था। जब उसने सुना, कि वह बीमार है, तो जिस स्थान पर वह था, वहाँ दो दिन और ठहर गया। फिर इसके बाद उसने चेलों से कहा, "आओ, हम फिर यहूदिया को चलें।" चेलों ने उससे कहा, "हे रब्बी, अभी तो यहूदी तुझे पथराव करना चाहते थे, और क्या तू फिर भी वहीं जाता है?" यीशु ने उत्तर दिया, "क्या दिन के बारह घंटे नहीं होते? यदि कोई दिन को चले, तो ठोकर नहीं खाता, क्योंकि इस जगत का उजाला देखता है। परन्तु यदि कोई रात को चले, तो ठोकर खाता है, क्योंकि उसमें प्रकाश नहीं।" उसने ये बातें कहीं, और इसके बाद उनसे कहने लगा, "हमारा मित्र लाज़र सो गया है, परन्तु मैं उसे जगाने जाता हूँ।" तब चेलों ने उससे कहा, "हे प्रभु, यदि वह सो गया है, तो बच जाएगा।" यीशु ने तो उसकी मृत्यु के विषय में कहा था: परन्तु वे समझे कि उसने नींद से सो जाने के विषय में कहा। तब यीशु ने उनसे साफ कह दिया, "लाज़र मर गया है।
Domínio sobre a natureza
Jesus acalmou a tempestade, andou sobre as águas e multiplicou pães. A natureza obedece à voz do seu Criador.
आँधी और तूफान को शान्त करना
जब वह नाव पर चढ़ा, तो उसके चेले उसके पीछे हो लिए। और, झील में एक ऐसा बड़ा तूफान उठा कि नाव लहरों से ढँपने लगी; और वह सो रहा था। तब उन्होंने पास आकर उसे जगाया, और कहा, "हे प्रभु, हमें बचा, हम नाश हुए जाते हैं।" उसने उनसे कहा, "हे अल्पविश्वासियों, क्यों डरते हो?" तब उसने उठकर आँधी और पानी को डाँटा, और सब शान्त हो गया। और वे अचम्भा करके कहने लगे, "यह कैसा मनुष्य है, कि आँधी और पानी भी उसकी आज्ञा मानते हैं।"
जब साँझ हुई, तो उसके चेलों ने उसके पास आकर कहा, "यह तो सुनसान जगह है और देर हो रही है, लोगों को विदा किया जाए कि वे बस्तियों में जाकर अपने लिये भोजन मोल लें।" यीशु ने उनसे कहा, "उनका जाना आवश्यक नहीं! तुम ही इन्हें खाने को दो।" उन्होंने उससे कहा, "यहाँ हमारे पास पाँच रोटी और दो मछलियों को छोड़ और कुछ नहीं है।" उसने कहा, "उनको यहाँ मेरे पास ले आओ।" तब उसने लोगों को घास पर बैठने को कहा, और उन पाँच रोटियों और दो मछलियों को लिया; और स्वर्ग की ओर देखकर धन्यवाद किया और रोटियाँ तोड़-तोड़कर चेलों को दीं, और चेलों ने लोगों को। और सब खाकर तृप्त हो गए, और उन्होंने बचे हुए टुकड़ों से भरी हुई बारह टोकरियाँ उठाई। और खानेवाले स्त्रियों और बालकों को छोड़कर पाँच हजार पुरुषों के लगभग थे।
और वह रात के चौथे पहर झील पर चलते हुए उनके पास आया।
चार हजार लोगों को खिलाना
यीशु ने अपने चेलों को बुलाकर कहा, "मुझे इस भीड़ पर तरस आता है; क्योंकि वे तीन दिन से मेरे साथ हैं और उनके पास कुछ खाने को नहीं; और मैं उन्हें भूखा विदा करना नहीं चाहता; कहीं ऐसा न हो कि मार्ग में थककर गिर जाएँ।" चेलों ने उससे कहा, "हमें इस निर्जन स्थान में कहाँ से इतनी रोटी मिलेगी कि हम इतनी बड़ी भीड़ को तृप्त करें?" यीशु ने उनसे पूछा, "तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?" उन्होंने कहा, "सात और थोड़ी सी छोटी मछलियाँ।" तब उसने लोगों को भूमि पर बैठने की आज्ञा दी। और उन सात रोटियों और मछलियों को ले धन्यवाद करके तोड़ा और अपने चेलों को देता गया, और चेले लोगों को। इस प्रकार सब खाकर तृप्त हो गए और बचे हुए टुकड़ों से भरे हुए सात टोकरे उठाए। और खानेवाले स्त्रियों और बालकों को छोड़ चार हजार पुरुष थे।
मन्दिर का कर लेना
जब वे कफरनहूम में पहुँचे, तो मन्दिर के लिये कर लेनेवालों ने पतरस के पास आकर पूछा, "क्या तुम्हारा गुरु मन्दिर का कर नहीं देता?" उसने कहा, "हाँ, देता है।" जब वह घर में आया, तो यीशु ने उसके पूछने से पहले उससे कहा, "हे शमौन तू क्या समझता है? पृथ्वी के राजा चुंगी या कर किन से लेते हैं? अपने पुत्रों से या परायों से?" पतरस ने उनसे कहा, "परायों से।" यीशु ने उससे कहा, "तो पुत्र बच गए। फिर भी हम उन्हें ठोकर न खिलाएँ, तू झील के किनारे जाकर बंसी डाल, और जो मछली पहले निकले, उसे ले; तो तुझे उसका मुँह खोलने पर एक सिक्का मिलेगा, उसी को लेकर मेरे और अपने बदले उन्हें दे देना।"
अंजीर के पेड़ से शिक्षा
भोर को जब वह नगर को लौट रहा था, तो उसे भूख लगी। और अंजीर के पेड़ को सड़क के किनारे देखकर वह उसके पास गया, और पत्तों को छोड़ उसमें और कुछ न पाकर उससे कहा, "अब से तुझ में फिर कभी फल न लगे।" और अंजीर का पेड़ तुरन्त सूख गया। यह देखकर चेलों ने अचम्भा किया, और कहा, "यह अंजीर का पेड़ तुरन्त कैसे सूख गया?" यीशु ने उनको उत्तर दिया, "मैं तुम से सच कहता हूँ; यदि तुम विश्वास रखो, और सन्देह न करो; तो न केवल यह करोगे, जो इस अंजीर के पेड़ से किया गया है; परन्तु यदि इस पहाड़ से भी कहोगे, कि उखड़ जा, और समुद्र में जा पड़, तो यह हो जाएगा। और जो कुछ तुम प्रार्थना में विश्वास से माँगोगे वह सब तुम को मिलेगा।"
तब बड़ी आँधी आई, और लहरें नाव पर यहाँ तक लगीं, कि वह अब पानी से भरी जाती थी। और वह आप पिछले भाग में गद्दी पर सो रहा था; तब उन्होंने उसे जगाकर उससे कहा, "हे गुरु, क्या तुझे चिन्ता नहीं, कि हम नाश हुए जाते हैं?" तब उसने उठकर आँधी को डाँटा, और पानी से कहा, "शान्त रह, थम जा!" और आँधी थम गई और बड़ा चैन हो गया। और उनसे कहा, "तुम क्यों डरते हो? क्या तुम्हें अब तक विश्वास नहीं?" (भज. 107:29) और वे बहुत ही डर गए और आपस में बोले, "यह कौन है, कि आँधी और पानी भी उसकी आज्ञा मानते हैं?"
जब दिन बहुत ढल गया, तो उसके चेले उसके पास आकर कहने लगे, "यह सुनसान जगह है, और दिन बहुत ढल गया है। उन्हें विदा कर, कि चारों ओर के गाँवों और बस्तियों में जाकर, अपने लिये कुछ खाने को मोल लें।" उसने उन्हें उत्तर दिया, "तुम ही उन्हें खाने को दो।" उन्होंने उससे कहा, "क्या हम दो सौ दीनार की रोटियाँ मोल लें, और उन्हें खिलाएँ?" उसने उनसे कहा, "जाकर देखो तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?" उन्होंने मालूम करके कहा, "पाँच रोटी और दो मछली भी।"
तब उसने उन्हें आज्ञा दी, कि सब को हरी घास पर समूह में बैठा दो। वे सौ-सौ और पचास-पचास करके समूह में बैठ गए। और उसने उन पाँच रोटियों को और दो मछलियों को लिया, और स्वर्ग की ओर देखकर धन्यवाद किया और रोटियाँ तोड़-तोड़कर चेलों को देता गया, कि वे लोगों को परोसें, और वे दो मछलियाँ भी उन सब में बाँट दीं। और सब खाकर तृप्त हो गए, और उन्होंने टुकड़ों से बारह टोकरियाँ भरकर उठाई, और कुछ मछलियों से भी। जिन्होंने रोटियाँ खाई, वे पाँच हजार पुरुष थे।
और जब उसने देखा, कि वे खेते-खेते घबरा गए हैं, क्योंकि हवा उनके विरुद्ध थी, तो रात के चौथे पहर के निकट वह झील पर चलते हुए उनके पास आया; और उनसे आगे निकल जाना चाहता था। परन्तु उन्होंने उसे झील पर चलते देखकर समझा, कि भूत है, और चिल्ला उठे, क्योंकि सब उसे देखकर घबरा गए थे। पर उसने तुरन्त उनसे बातें की और कहा, "धैर्य रखो: मैं हूँ; डरो मत।" तब वह उनके पास नाव पर आया, और हवा थम गई: वे बहुत ही आश्चर्य करने लगे।
यीशु द्वारा चार हजार लोगों को खिलाना
उन दिनों में, जब फिर बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई, और उनके पास कुछ खाने को न था, तो उसने अपने चेलों को पास बुलाकर उनसे कहा, "मुझे इस भीड़ पर तरस आता है, क्योंकि यह तीन दिन से बराबर मेरे साथ हैं, और उनके पास कुछ भी खाने को नहीं। यदि मैं उन्हें भूखा घर भेज दूँ, तो मार्ग में थककर रह जाएँगे; क्योंकि इनमें से कोई-कोई दूर से आए हैं।" उसके चेलों ने उसको उत्तर दिया, "यहाँ जंगल में इतनी रोटी कोई कहाँ से लाए कि ये तृप्त हों?" उसने उनसे पूछा, "तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?" उन्होंने कहा, "सात।"
तब उसने लोगों को भूमि पर बैठने की आज्ञा दी, और वे सात रोटियाँ लीं, और धन्यवाद करके तोड़ीं, और अपने चेलों को देता गया कि उनके आगे रखें, और उन्होंने लोगों के आगे परोस दिया। उनके पास थोड़ी सी छोटी मछलियाँ भी थीं; और उसने धन्यवाद करके उन्हें भी लोगों के आगे रखने की आज्ञा दी। अतः वे खाकर तृप्त हो गए और शेष टुकड़ों के सात टोकरे भरकर उठाए। और लोग चार हजार के लगभग थे, और उसने उनको विदा किया।
अंजीर के पेड़ को श्राप देना
दूसरे दिन जब वे बैतनिय्याह से निकले तो उसको भूख लगी। और वह दूर से अंजीर का एक हरा पेड़ देखकर निकट गया, कि क्या जाने उसमें कुछ पाए: पर पत्तों को छोड़ कुछ न पाया; क्योंकि फल का समय न था। इस पर उसने उससे कहा, "अब से कोई तेरा फल कभी न खाए।" और उसके चेले सुन रहे थे।
विश्वास का सामर्थ्य
फिर भोर को जब वे उधर से जाते थे तो उन्होंने उस अंजीर के पेड़ को जड़ तक सूखा हुआ देखा। पतरस को वह बात स्मरण आई, और उसने उससे कहा, "हे रब्बी, देख! यह अंजीर का पेड़ जिसे तूने श्राप दिया था सूख गया है।" यीशु ने उसको उत्तर दिया, "परमेश्वर पर विश्वास रखो। मैं तुम से सच कहता हूँ कि जो कोई इस पहाड़ से कहे, ‘तू उखड़ जा, और समुद्र में जा पड़,’ और अपने मन में सन्देह न करे, वरन् विश्वास करे, कि जो कहता हूँ वह हो जाएगा, तो उसके लिये वही होगा। इसलिए मैं तुम से कहता हूँ, कि जो कुछ तुम प्रार्थना करके माँगो तो विश्वास कर लो कि तुम्हें मिल गया, और तुम्हारे लिये हो जाएगा। और जब कभी तुम खड़े हुए प्रार्थना करते हो, तो यदि तुम्हारे मन में किसी की ओर से कुछ विरोध हो, तो क्षमा करो: इसलिए कि तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा करे।
यीशु का प्रथम चेला
जब भीड़ उस पर गिरी पड़ती थी, और परमेश्वर का वचन सुनती थी, और वह गन्नेसरत की झील के किनारे पर खड़ा था, तो ऐसा हुआ। कि उसने झील के किनारे दो नावें लगी हुई देखीं, और मछुए उन पर से उतरकर जाल धो रहे थे। उन नावों में से एक पर, जो शमौन की थी, चढ़कर, उसने उससे विनती की, कि किनारे से थोड़ा हटा ले चले, तब वह बैठकर लोगों को नाव पर से उपदेश देने लगा। जब वह बातें कर चुका, तो शमौन से कहा, "गहरे में ले चल, और मछलियाँ पकड़ने के लिये अपने जाल डालो।" शमौन ने उसको उत्तर दिया, "हे स्वामी, हमने सारी रात मेहनत की और कुछ न पकड़ा; तो भी तेरे कहने से जाल डालूँगा।" जब उन्होंने ऐसा किया, तो बहुत मछलियाँ घेर लाए, और उनके जाल फटने लगे। इस पर उन्होंने अपने साथियों को जो दूसरी नाव पर थे, संकेत किया, कि आकर हमारी सहायता करो: और उन्होंने आकर, दोनों नाव यहाँ तक भर लीं कि वे डूबने लगीं। यह देखकर शमौन पतरस यीशु के पाँवों पर गिरा, और कहा, "हे प्रभु, मेरे पास से जा, क्योंकि मैं पापी मनुष्य हूँ!" क्योंकि इतनी मछलियों के पकड़े जाने से उसे और उसके साथियों को बहुत अचम्भा हुआ; और वैसे ही जब्दी के पुत्र याकूब और यूहन्ना को भी, जो शमौन के सहभागी थे, अचम्भा हुआ तब यीशु ने शमौन से कहा, "मत डर, अब से तू मनुष्यों को जीविता पकड़ा करेगा।" और वे नावों को किनारे पर ले आए और सब कुछ छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
आँधी और तूफान को शान्त करना
फिर एक दिन वह और उसके चेले नाव पर चढ़े, और उसने उनसे कहा, "आओ, झील के पार चलें।" अतः उन्होंने नाव खोल दी। पर जब नाव चल रही थी, तो वह सो गया: और झील पर आँधी आई, और नाव पानी से भरने लगी और वे जोखिम में थे। तब उन्होंने पास आकर उसे जगाया, और कहा, "स्वामी! स्वामी! हम नाश हुए जाते हैं।" तब उसने उठकर आँधी को और पानी की लहरों को डाँटा और वे थम गए, और शान्त हो गया। और उसने उनसे कहा, "तुम्हारा विश्वास कहाँ था?" पर वे डर गए, और अचम्भित होकर आपस में कहने लगे, "यह कौन है, जो आँधी और पानी को भी आज्ञा देता है, और वे उसकी मानते हैं?"
आँधी और तूफान को शान्त करना
फिर एक दिन वह और उसके चेले नाव पर चढ़े, और उसने उनसे कहा, "आओ, झील के पार चलें।" अतः उन्होंने नाव खोल दी। पर जब नाव चल रही थी, तो वह सो गया: और झील पर आँधी आई, और नाव पानी से भरने लगी और वे जोखिम में थे। तब उन्होंने पास आकर उसे जगाया, और कहा, "स्वामी! स्वामी! हम नाश हुए जाते हैं।" तब उसने उठकर आँधी को और पानी की लहरों को डाँटा और वे थम गए, और शान्त हो गया। और उसने उनसे कहा, "तुम्हारा विश्वास कहाँ था?" पर वे डर गए, और अचम्भित होकर आपस में कहने लगे, "यह कौन है, जो आँधी और पानी को भी आज्ञा देता है, और वे उसकी मानते हैं?"
दुष्टात्माओं का बाहर निकाला जाना
फिर वे गिरासेनियों के देश में पहुँचे, जो उस पार गलील के सामने है।
जब दिन ढलने लगा, तो बारहों ने आकर उससे कहा, "भीड़ को विदा कर, कि चारों ओर के गाँवों और बस्तियों में जाकर अपने लिए रहने को स्थान, और भोजन का उपाय करें, क्योंकि हम यहाँ सुनसान जगह में हैं।" उसने उनसे कहा, "तुम ही उन्हें खाने को दो।" उन्होंने कहा, "हमारे पास पाँच रोटियाँ और दो मछली को छोड़ और कुछ नहीं; परन्तु हाँ, यदि हम जाकर इन सब लोगों के लिये भोजन मोल लें, तो हो सकता है।" (क्योंकि वहाँ पर लगभग पाँच हजार पुरुष थे।) और उसने अपने चेलों से कहा, "उन्हें पचास-पचास करके पाँति में बैठा दो।" उन्होंने ऐसा ही किया, और सब को बैठा दिया। तब उसने वे पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ लीं, और स्वर्ग की और देखकर धन्यवाद किया, और तोड़-तोड़कर चेलों को देता गया कि लोगों को परोसें। अतः सब खाकर तृप्त हुए, और बचे हुए टुकड़ों से बारह टोकरियाँ भरकर उठाई। (2 राजा. 4:44)
काना में शादी
फिर तीसरे दिन गलील के काना में किसी का विवाह था, और यीशु की माता भी वहाँ थी। यीशु और उसके चेले भी उस विवाह में निमंत्रित थे। जब दाखरस खत्म हो गया, तो यीशु की माता ने उससे कहा, "उनके पास दाखरस नहीं रहा।" यीशु ने उससे कहा, "हे महिला मुझे तुझ से क्या काम? अभी मेरा समयमेरा समय: इसका मतलब यह नहीं है कि उनके चमत्कार के काम करने का समय, या लोगों के बीच में काम करने का उचित समय नहीं आया हैं, परन्तु उनके अन्तःक्षेप करने के लिए उचित समय नहीं आया था। नहीं आया।" उसकी माता ने सेवकों से कहा, "जो कुछ वह तुम से कहे, वही करना।" वहाँ यहूदियों के शुद्धिकरण के लिए पत्थर के छः मटके रखे थे, जिसमें दो-दो, तीन-तीन मन समाता था। यीशु ने उनसे कहा, "मटकों में पानी भर दो।" तब उन्होंने उन्हें मुहाँमुहँ भर दिया। तब उसने उनसे कहा, "अब निकालकर भोज के प्रधान के पास ले जाओ।" और वे ले गए। जब भोज के प्रधान ने वह पानी चखा, जो दाखरस बन गया था और नहीं जानता था कि वह कहाँ से आया है; (परन्तु जिन सेवकों ने पानी निकाला था वे जानते थे), तो भोज के प्रधान ने दूल्हे को बुलाकर, उससे कहा "हर एक मनुष्य पहले अच्छा दाखरस देता है, और जब लोग पीकर छक जाते हैं, तब मध्यम देता है; परन्तु तूने अच्छा दाखरस अब तक रख छोड़ा है।" यीशु ने गलील के काना में अपना यह पहला चिन्ह दिखाकर अपनी महिमा प्रगट की और उसके चेलों ने उस पर विश्वास किया।
परन्तु उसने यह बात उसे परखने के लिये कही; क्योंकि वह स्वयं जानता था कि वह क्या करेगा। फिलिप्पुस ने उसको उत्तर दिया, "दो सौ दीनार की रोटी भी उनके लिये पूरी न होंगी कि उनमें से हर एक को थोड़ी-थोड़ी मिल जाए।" उसके चेलों में से शमौन पतरस के भाई अन्द्रियास ने उससे कहा, "यहाँ एक लड़का है, जिसके पास जौ की पाँच रोटी और दो मछलियाँ हैं, परन्तु इतने लोगों के लिये वे क्या हैं।" यीशु ने कहा, "लोगों को बैठा दो।" उस जगह बहुत घास थी। तब लोग जिनमें पुरुषों की संख्या लगभग पाँच हजार की थी, बैठ गए। तब यीशु ने रोटियाँ लीं, और धन्यवाद करके बैठनेवालों को बाँट दीं; और वैसे ही मछलियों में से जितनी वे चाहते थे बाँट दिया। जब वे खाकर तृप्त हो गए, तो उसने अपने चेलों से कहा, "बचे हुए टुकड़े बटोर लो, कि कुछ फेंका न जाए।" इसलिए उन्होंने बटोरा, और जौ की पाँच रोटियों के टुकड़े जो खानेवालों से बच रहे थे, उनकी बारह टोकरियाँ भरीं।
तब जब वे खेते-खेते तीन चार मील के लगभग निकल गए, तो उन्होंने यीशु को झील पर चलते, और नाव के निकट आते देखा, और डर गए। परन्तु उसने उनसे कहा, "मैं हूँ; डरो मत।" तब वे उसे नाव पर चढ़ा लेने के लिये तैयार हुए और तुरन्त वह नाव उसी स्थान पर जा पहुँची जहाँ वह जाते थे।
तिबिरियास झील के किनारे चेलों पर प्रगट होना
इन बातों के बाद यीशु ने अपने आपको तिबिरियास झील के किनारे चेलों पर प्रगट किया और इस रीति से प्रगट किया। शमौन पतरस और थोमा जो दिदुमुस कहलाता है, और गलील के काना नगर का नतनएल और जब्दी के पुत्र, और उसके चेलों में से दो और जन इकट्ठे थे। शमौन पतरस ने उनसे कहा, "मैं मछली पकड़ने जाता हूँ।" उन्होंने उससे कहा, "हम भी तेरे साथ चलते हैं।" इसलिए वे निकलकर नाव पर चढ़े, परन्तु उस रात कुछ न पकड़ा।
भोर होते ही यीशु किनारे पर खड़ा हुआ; फिर भी चेलों ने न पहचाना कि यह यीशु है। तब यीशु ने उनसे कहा, "हे बालकों, क्या तुम्हारे पास कुछ खाने को है?" उन्होंने उत्तर दिया, "नहीं।" उसने उनसे कहा, "नाव की दाहिनी ओर जाल डालो, तो पाओगे।" तब उन्होंने जाल डाला, और अब मछलियों की बहुतायत के कारण उसे खींच न सके। इसलिए उस चेले ने जिससे यीशु प्रेम रखता था पतरस से कहा, "यह तो प्रभु है।" शमौन पतरस ने यह सुनकर कि प्रभु है, कमर में अंगरखा कस लिया, क्योंकि वह नंगा था, और झील में कूद पड़ा। परन्तु और चेले डोंगी पर मछलियों से भरा हुआ जाल खींचते हुए आए, क्योंकि वे किनारे से अधिक दूर नहीं, कोई दो सौ हाथ पर थे।
जब किनारे पर उतरे, तो उन्होंने कोयले की आग, और उस पर मछली रखी हुई, और रोटी देखी। यीशु ने उनसे कहा, "जो मछलियाँ तुम ने अभी पकड़ी हैं, उनमें से कुछ लाओ।" शमौन पतरस ने डोंगी पर चढ़कर एक सौ तिरपन बड़ी मछलियों से भरा हुआ जाल किनारे पर खींचा, और इतनी मछलियाँ होने पर भी जाल न फटा।
Libertações
Jesus expulsou demônios com autoridade. Os espíritos impuros não resistiam à sua palavra e saíam imediatamente.
सूबेदार के विश्वास पर यीशु की प्रशंसा
और जब वह कफरनहूम में आया तो एक सूबेदार ने उसके पास आकर उससे विनती की, "हे प्रभु, मेरा सेवक घर में लकवे का मारा बहुत दुःखी पड़ा है।" उसने उससे कहा, "मैं आकर उसे चंगा करूँगा।" सूबेदार ने उत्तर दिया, "हे प्रभु, मैं इस योग्य नहीं, कि तू मेरी छत के तले आए, पर केवल मुँह से कह दे तो मेरा सेवक चंगा हो जाएगा। क्योंकि मैं भी पराधीन मनुष्य हूँ, और सिपाही मेरे हाथ में हैं, और जब एक से कहता हूँ, जा, तो वह जाता है; और दूसरे को कि आ, तो वह आता है; और अपने दास से कहता हूँ, कि यह कर, तो वह करता है।"
यह सुनकर यीशु ने अचम्भा किया, और जो उसके पीछे आ रहे थे उनसे कहा, "मैं तुम से सच कहता हूँ, कि मैंने इस्राएल में भी ऐसा विश्वास नहीं पाया। और मैं तुम से कहता हूँ, कि बहुत सारे पूर्व और पश्चिम से आकर अब्राहम और इसहाक और याकूब के साथ स्वर्ग के राज्य में बैठेंगे। परन्तु राज्य के सन्तानराज्य के सन्तान: यहूदी सोचते थे कि उनकी परंपरा और धर्म का पालन उन्हें परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करवाएगा बाहर अंधकार में डाल दिए जाएँगे: वहाँ रोना और दाँतों का पीसना होगा।" और यीशु ने सूबेदार से कहा, "जा, जैसा तेरा विश्वास है, वैसा ही तेरे लिये हो।" और उसका सेवक उसी समय चंगा हो गया।
दुष्टात्माओं को सूअरों के झुण्ड में भेजना
जब वह उस पार गदरेनियों के क्षेत्र में पहुँचा, तो दो मनुष्य जिनमें दुष्टात्माएँ थीं कब्रों से निकलते हुए उसे मिले, जो इतने प्रचण्ड थे, कि कोई उस मार्ग से जा नहीं सकता था। और, उन्होंने चिल्लाकर कहा, "हे परमेश्वर के पुत्र, हमारा तुझ से क्या काम? क्या तू समय से पहले हमें दुःख देने यहाँ आया है?" (लूका 4:34) उनसे कुछ दूर बहुत से सूअरों का झुण्ड चर रहा था। दुष्टात्माओं ने उससे यह कहकर विनती की, "यदि तू हमें निकालता है, तो सूअरों के झुण्ड में भेज दे।" उसने उनसे कहा, "जाओ!" और वे निकलकर सूअरों में घुस गई और सारा झुण्ड टीले पर से झपटकर पानी में जा पड़ा और डूब मरा। और चरवाहे भागे, और नगर में जाकर ये सब बातें और जिनमें दुष्टात्माएँ थीं; उनका सारा हाल कह सुनाया। और सारे नगर के लोग यीशु से भेंट करने को निकल आए और उसे देखकर विनती की, कि हमारे क्षेत्र से बाहर निकल जा।
एक गूँगे को चंगाई
जब वे बाहर जा रहे थे, तब, लोग एक गूँगे को जिसमें दुष्टात्मा थी उसके पास लाए। और जब दुष्टात्मा निकाल दी गई, तो गूँगा बोलने लगा। और भीड़ ने अचम्भा करके कहा, "इस्राएल में ऐसा कभी नहीं देखा गया।"
यीशु और दुष्टात्माओं के शासक
तब लोग एक अंधे-गूँगे को जिसमें दुष्टात्मा थी, उसके पास लाए; और उसने उसे अच्छा किया; और वह गूँगा बोलने और देखने लगा।
कनानी जाति की स्त्री का विश्वास
यीशु वहाँ से निकलकर, सोर और सीदोन के देशों की ओर चला गया। और देखो, उस प्रदेश से एक कनानी स्त्री निकली, और चिल्लाकर कहने लगी, "हे प्रभु! दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर, मेरी बेटी को दुष्टात्मा बहुत सता रहा है।" पर उसने उसे कुछ उत्तर न दिया, और उसके चेलों ने आकर उससे विनती करके कहा, "इसे विदा कर; क्योंकि वह हमारे पीछे चिल्लाती आती है।" उसने उत्तर दिया, "इस्राएल के घराने की खोई हुई भेड़ों को छोड़ मैं किसी के पास नहीं भेजा गया।" पर वह आई, और उसे प्रणाम करके कहने लगी, "हे प्रभु, मेरी सहायता कर।" उसने उत्तर दिया, "बच्चों की रोटी लेकर कुत्तों के आगे डालना अच्छा नहीं।" उसने कहा, "सत्य है प्रभु, पर कुत्ते भी वह चूर चार खाते हैं, जो उनके स्वामियों की मेज से गिरते हैं।" इस पर यीशु ने उसको उत्तर देकर कहा, "हे स्त्री, तेरा विश्वास बड़ा है; जैसा तू चाहती है, तेरे लिये वैसा ही हो" और उसकी बेटी उसी समय चंगी हो गई।
मिर्गी से पीड़ित बालक को चंगाई
जब वे भीड़ के पास पहुँचे, तो एक मनुष्य उसके पास आया, और घुटने टेककर कहने लगा। "हे प्रभु, मेरे पुत्र पर दया कर! क्योंकि उसको मिर्गी आती है, और वह बहुत दुःख उठाता है; और बार बार आग में और बार बार पानी में गिर पड़ता है। और मैं उसको तेरे चेलों के पास लाया था, पर वे उसे अच्छा नहीं कर सके।" यीशु ने उत्तर दिया, "हे अविश्वासी और हठीले लोगों, मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँगा? कब तक तुम्हारी सहूँगा? उसे यहाँ मेरे पास लाओ।" तब यीशु ने उसे डाँटा, और दुष्टात्मा उसमें से निकला; और लड़का उसी समय अच्छा हो गया।
और उसी समय, उनके आराधनालय में एक मनुष्य था, जिसमें एक अशुद्ध आत्मा थी। उसने चिल्लाकर कहा, "हे यीशु नासरी, हमें तुझ से क्या काम? क्या तू हमें नाश करने आया है? मैं तुझे जानता हूँ, तू कौन है? परमेश्वर का पवित्र जन!" यीशु ने उसे डाँटकर कहा, "चुप रह; और उसमें से बाहर निकल जा।" तब अशुद्ध आत्मा उसको मरोड़कर, और बड़े शब्द से चिल्लाकर उसमें से निकल गई।
दुष्टात्माग्रस्त व्यक्ति को चंगा करना
वे झील के पार गिरासेनियों के देश में पहुँचे, और जब वह नाव पर से उतरा तो तुरन्त एक मनुष्य जिसमें अशुद्ध आत्मा थी, कब्रों से निकलकर उसे मिला। वह कब्रों में रहा करता था और कोई उसे जंजीरों से भी न बाँध सकता था, क्योंकि वह बार बार बेड़ियों और जंजीरों से बाँधा गया था, पर उसने जंजीरों को तोड़ दिया, और बेड़ियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे, और कोई उसे वश में नहीं कर सकता था। वह लगातार रात-दिन कब्रों और पहाड़ों में चिल्लाता, और अपने को पत्थरों से घायल करता था।
वह यीशु को दूर ही से देखकर दौड़ा, और उसे प्रणाम किया। और ऊँचे शब्द से चिल्लाकर कहा, "हे यीशु, परमप्रधान परमेश्वर के पुत्र, मुझे तुझ से क्या काम? मैं तुझे परमेश्वर की शपथ देता हूँ, कि मुझे पीड़ा न दे।" (मत्ती 8:29, 1 राजा. 17:18) क्योंकि उसने उससे कहा था, "हे अशुद्ध आत्मा, इस मनुष्य में से निकल आ।" यीशु ने उससे पूछा, "तेरा क्या नाम है?" उसने उससे कहा, "मेरा नाम सेना हैमेरा नाम सेना है: सेना का अर्थ "गिनती में बहुत अधिक" ; क्योंकि हम बहुत हैं।" और उसने उससे बहुत विनती की, "हमें इस देश से बाहर न भेज।"
वहाँ पहाड़ पर सूअरों का एक बड़ा झुण्ड चर रहा था। और उन्होंने उससे विनती करके कहा, "हमें उन सूअरों में भेज दे, कि हम उनके भीतर जाएँ।" अतः उसने उन्हें आज्ञा दी और अशुद्ध आत्मा निकलकर सूअरों के भीतर घुस गई और झुण्ड, जो कोई दो हजार का था, कड़ाड़े पर से झपटकर झील में जा पड़ा, और डूब मरा।
और उनके चरवाहों ने भागकर नगर और गाँवों में समाचार सुनाया, और जो हुआ था, लोग उसे देखने आए।
परन्तु तुम कहते हो कि यदि कोई अपने पिता या माता से कहे, ‘जो कुछ तुझे मुझसे लाभ पहुँच सकता था, वह कुरबान अर्थात् संकल्प हो चुका।’
"तो तुम उसको उसके पिता या उसकी माता की कुछ सेवा करने नहीं देते। इस प्रकार तुम अपनी परम्पराओं से, जिन्हें तुम ने ठहराया है, परमेश्वर का वचन टाल देते हो; और ऐसे-ऐसे बहुत से काम करते हो।"
मनुष्य को अशुद्ध करनेवाली बातें
और उसने लोगों को अपने पास बुलाकर उनसे कहा, "तुम सब मेरी सुनो, और समझो। ऐसी तो कोई वस्तु नहीं जो मनुष्य में बाहर से समाकर उसे अशुद्ध करे; परन्तु जो वस्तुएँ मनुष्य के भीतर से निकलती हैं, वे ही उसे अशुद्ध करती हैं।
सुरूफिनीकी जाति की स्त्री का विश्वास
फिर वह वहाँ से उठकर सोर और सीदोन के देशों में आया; और एक घर में गया, और चाहता था, कि कोई न जाने; परन्तु वह छिप न सका। और तुरन्त एक स्त्री जिसकी छोटी बेटी में अशुद्ध आत्मा थी, उसकी चर्चा सुनकर आई, और उसके पाँवों पर गिरी। यह यूनानी और सुरूफिनीकी जाति की थी; और उसने उससे विनती की, कि मेरी बेटी में से दुष्टात्मा निकाल दे। उसने उससे कहा, "पहले लड़कों को तृप्त होने दे, क्योंकि लड़कों की रोटी लेकर कुत्तों के आगे डालना उचित नहीं है।" उसने उसको उत्तर दिया; "सच है प्रभु; फिर भी कुत्ते भी तो मेज के नीचे बालकों की रोटी के चूर चार खा लेते हैं।" उसने उससे कहा, "इस बात के कारण चली जा; दुष्टात्मा तेरी बेटी में से निकल गई है।" और उसने अपने घर आकर देखा कि लड़की खाट पर पड़ी है, और दुष्टात्मा निकल गई है।
भीड़ में से एक ने उसे उत्तर दिया, "हे गुरु, मैं अपने पुत्र को, जिसमें गूँगी आत्मा समाई है, तेरे पास लाया था। जहाँ कहीं वह उसे पकड़ती है, वहीं पटक देती है; और वह मुँह में फेन भर लाता, और दाँत पीसता, और सूखता जाता है। और मैंने तेरे चेलों से कहा, कि वे उसे निकाल दें, परन्तु वे निकाल न सके।" यह सुनकर उसने उनसे उत्तर देके कहा, "हे अविश्वासी लोगों, मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँगा? और कब तक तुम्हारी सहूँगा? उसे मेरे पास लाओ।" तब वे उसे उसके पास ले आए। और जब उसने उसे देखा, तो उस आत्मा ने तुरन्त उसे मरोड़ा, और वह भूमि पर गिरा, और मुँह से फेन बहाते हुए लोटने लगा। उसने उसके पिता से पूछा, "इसकी यह दशा कब से है?" और उसने कहा, "बचपन से। उसने इसे नाश करने के लिये कभी आग और कभी पानी में गिराया; परन्तु यदि तू कुछ कर सके, तो हम पर तरस खाकर हमारा उपकार कर।" यीशु ने उससे कहा, "यदि तू कर सकता है! यह क्या बात है? विश्वास करनेवाले के लिये सब कुछ हो सकता है।" बालक के पिता ने तुरन्त पुकारकर कहा, "हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूँ; मेरे अविश्वास का उपाय कर।" जब यीशु ने देखा, कि लोग दौड़कर भीड़ लगा रहे हैं, तो उसने अशुद्ध आत्मा को यह कहकर डाँटा, कि "हे गूँगी और बहरी आत्मा, मैं तुझे आज्ञा देता हूँ, उसमें से निकल आ, और उसमें फिर कभी प्रवेश न करना।" तब वह चिल्लाकर, और उसे बहुत मरोड़कर, निकल आई; और बालक मरा हुआ सा हो गया, यहाँ तक कि बहुत लोग कहने लगे, कि वह मर गया। परन्तु यीशु ने उसका हाथ पकड़ के उसे उठाया, और वह खड़ा हो गया।
पतरस की सास और अन्य लोगों को चंगा करना
वह आराधनालय में से उठकर शमौन के घर में गया और शमौन की सास को तेज बुखार था, और उन्होंने उसके लिये उससे विनती की। उसने उसके निकट खड़े होकर ज्वर को डाँटा और ज्वर उतर गया और वह तुरन्त उठकर उनकी सेवा-टहल करने लगी।
जब वह किनारे पर उतरा, तो उस नगर का एक मनुष्य उसे मिला, जिसमें दुष्टात्माएँ थीं। और बहुत दिनों से न कपड़े पहनता था और न घर में रहता था वरन् कब्रों में रहा करता था। वह यीशु को देखकर चिल्लाया, और उसके सामने गिरकर ऊँचे शब्द से कहा, "हे परमप्रधान परमेश्वर के पुत्र यीशु! मुझे तुझ से क्या काम? मैं तुझ से विनती करता हूँ, मुझे पीड़ा न दे।" क्योंकि वह उस अशुद्ध आत्मा को उस मनुष्य में से निकलने की आज्ञा दे रहा था, इसलिए कि वह उस पर बार बार प्रबल होती थी। और यद्यपि लोग उसे जंजीरों और बेड़ियों से बाँधते थे, तो भी वह बन्धनों को तोड़ डालता था, और दुष्टात्मा उसे जंगल में भगाए फिरती थी। यीशु ने उससे पूछा, "तेरा क्या नाम है?" उसने कहा, "सेना," क्योंकि बहुत दुष्टात्माएँ उसमें समा गई थीं। और उन्होंने उससे विनती की, "हमें अथाह गड्ढे में जाने की आज्ञा न दे।" वहाँ पहाड़ पर सूअरों का एक बड़ा झुण्ड चर रहा था, अतः उन्होंने उससे विनती की, "हमें उनमें समाने दे।" अतः उसने उन्हें जाने दिया। तब दुष्टात्माएँ उस मनुष्य से निकलकर सूअरों में समा गई और वह झुण्ड कड़ाड़े पर से झपटकर झील में जा गिरा और डूब मरा।
चरवाहे यह जो हुआ था देखकर भागे, और नगर में, और गाँवों में जाकर उसका समाचार कहा। और लोग यह जो हुआ था उसको देखने को निकले, और यीशु के पास आकर जिस मनुष्य से दुष्टात्माएँ निकली थीं, उसे यीशु के पाँवों के पास कपड़े पहने और सचेत बैठे हुए पाकर डर गए।
मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जो यहाँ खड़े हैं, उनमें से कोई-कोई ऐसे हैं कि जब तक परमेश्वर का राज्य न देख लें, तब तक मृत्यु का स्वाद न चखेंगे।"
मूसा और एलिय्याह के साथ यीशु
इन बातों के कोई आठ दिन बाद वह पतरस, और यूहन्ना, और याकूब को साथ लेकर प्रार्थना करने के लिये पहाड़ पर गया। जब वह प्रार्थना कर ही रहा था, तो उसके चेहरे का रूप बदल गया, और उसका वस्त्र श्वेत होकर चमकने लगा। तब, मूसा और एलिय्याह, ये दो पुरुष उसके साथ बातें कर रहे थे। ये महिमा सहित दिखाई दिए, और उसके मरने की चर्चा कर रहे थे, जो यरूशलेम में होनेवाला था।
पतरस और उसके साथी नींद से भरे थे, और जब अच्छी तरह सचेत हुए, तो उसकी महिमा; और उन दो पुरुषों को, जो उसके साथ खड़े थे, देखा। जब वे उसके पास से जाने लगे, तो पतरस ने यीशु से कहा, "हे स्वामी, हमारा यहाँ रहना भला है: अतः हम तीन मण्डप बनाएँ, एक तेरे लिये, एक मूसा के लिये, और एक एलिय्याह के लिये।" वह जानता न था, कि क्या कह रहा है।
तब, भीड़ में से एक मनुष्य ने चिल्लाकर कहा, "हे गुरु, मैं तुझ से विनती करता हूँ, कि मेरे पुत्र पर कृपादृष्टि कर; क्योंकि वह मेरा एकलौता है। और देख, एक दुष्टात्मा उसे पकड़ती है, और वह एकाएक चिल्ला उठता है; और वह उसे ऐसा मरोड़ती है, कि वह मुँह में फेन भर लाता है; और उसे कुचलकर कठिनाई से छोड़ती है। और मैंने तेरे चेलों से विनती की, कि उसे निकालें; परन्तु वे न निकाल सके।" यीशु ने उत्तर दिया, "हे अविश्वासी और हठीले लोगों, मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँगा, और तुम्हारी सहूँगा? अपने पुत्र को यहाँ ले आ।" वह आ ही रहा था कि दुष्टात्मा ने उसे पटककर मरोड़ा, परन्तु यीशु ने अशुद्ध आत्मा को डाँटा और लड़के को अच्छा करके उसके पिता को सौंप दिया। तब सब लोग परमेश्वर के महासामर्थ्य से चकित हुए। परन्तु जब सब लोग उन सब कामों से जो वह करता था, अचम्भा कर रहे थे, तो उसने अपने चेलों से कहा,
यीशु और दुष्टात्माओं के शासक
फिर उसने एक गूँगी दुष्टात्मा को निकाला; जब दुष्टात्मा निकल गई, तो गूँगा बोलने लगा; और लोगों ने अचम्भा किया।
और उनमें से एक ने महायाजक के दास पर तलवार चलाकर उसका दाहिना कान काट दिया। इस पर यीशु ने कहा, "अब बस करो।" और उसका कान छूकर उसे अच्छा किया।
जब यूहन्ना के भेजे हुए लोग चल दिए, तो यीशु यूहन्ना के विषय में लोगों से कहने लगा, "तुम जंगल में क्या देखने गए थे? क्या हवा से हिलते हुए सरकण्डे को? तो तुम फिर क्या देखने गए थे? क्या कोमल वस्त्र पहने हुए मनुष्य को? देखो, जो भड़कीला वस्त्र पहनते, और सुख-विलास से रहते हैं, वे राजभवनों में रहते हैं। तो फिर क्या देखने गए थे? क्या किसी भविष्यद्वक्ता को? हाँ, मैं तुम से कहता हूँ, वरन् भविष्यद्वक्ता से भी बड़े को। यह वही है, जिसके विषय में लिखा है:
‘देख, मैं अपने दूत को तेरे आगे-आगे भेजता हूँ,
जो तेरे आगे मार्ग सीधा करेगा।’ (मला. 3:1, यशा. 40:3)
"मैं तुम से कहता हूँ, कि जो स्त्रियों से जन्मे हैं, उनमें से यूहन्ना से बड़ा कोई नहीं पर जो परमेश्वर के राज्य में छोटे से छोटा है, वह उससे भी बड़ा है।" और सब साधारण लोगों ने सुनकर और चुंगी लेनेवालों ने भी यूहन्ना का बपतिस्मा लेकर परमेश्वर को सच्चा मान लिया। पर फरीसियों और व्यवस्थापकों ने उससे बपतिस्मा न लेकर परमेश्वर की मनसा को अपने विषय में टाल दिया।