Publicidade

Pais

Por Bíblia Online

Deus é nosso Pai celestial — amoroso, provedor, disciplinador e fiel. As Escrituras também honram os pais terrenos e os chamam a criar os filhos na instrução do Senhor.

O Pai celestial

Deus é Pai de misericórdias. Ele nos adotou como filhos, nos ama incondicionalmente e cuida de cada detalhe da nossa vida.

देखो, पिता ने हमसे कैसा प्रेम किया है कि हम परमेश्‍वर की संतान कहलाएँ, और हम हैं भी। इस कारण संसार हमें नहीं जानता क्योंकि संसार ने उसे भी नहीं जाना।

देखो, पिता ने हमसे कैसा प्रेम किया है कि हम परमेश्‍वर की संतान कहलाएँ, और हम हैं भी। इस कारण संसार हमें नहीं जानता क्योंकि संसार ने उसे भी नहीं जाना।

क्योंकि तुम्हें दासत्व की आत्मा नहीं मिली कि फिर भयभीत हो जाओ, बल्कि तुम्हें लेपालकपन का आत्मा मिला है, जिसके द्वारा हम "हे अब्बा, हे पिता" पुकारते हैं। आत्मा स्वयं हमारी आत्मा के साथ यह साक्षी देता है कि हम परमेश्‍वर की संतान हैं।

परंतु जितनों ने उसे ग्रहण किया, अर्थात् जो उसके नाम पर विश्‍वास करते हैं, उसने उन्हें परमेश्‍वर की संतान होने का अधिकार दिया।

हमारे परमेश्‍वर पिता और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शांति मिले,

जैसे पिता अपने बच्‍चों पर दया करता है,

वैसे ही यहोवा उन पर दया करता है

जो उसका भय मानते हैं।

जैसे पिता अपने बच्‍चों पर दया करता है,

वैसे ही यहोवा उन पर दया करता है

जो उसका भय मानते हैं।

क्योंकि वह जानता है

कि हम कैसे बने हैं;

उसे स्मरण रहता है

कि मनुष्य मिट्टी ही है।

परमेश्‍वर अपने पवित्र निवासस्थान में है,

वह अनाथों का पिता और विधवाओं का न्यायी है।

O cuidado paterno de Deus

O Pai celestial sabe do que precisamos antes de pedirmos. Ele dá boas dádivas aos filhos que pedem e cuida até dos passarinhos.

आकाश के पक्षियों को देखो, वे न बोते हैं और न काटते हैं और न ही खत्तों में इकट्ठा करते हैं, फिर भी तुम्हारा स्वर्गिक पिता उन्हें खिलाता है; क्या तुम्हारा मूल्य उनसे बढ़कर नहीं?

क्या दो गौरैयाँ एक पैसे में नहीं बिकतीं? फिर भी तुम्हारे पिता की इच्छा के बिना उनमें से एक भी भूमि पर नहीं गिरती। तुम्हारे सिर के सब बाल भी गिने हुए हैं। इसलिए डरो मत, तुम बहुत सी गौरैयों से अधिक मूल्यवान हो।

परंतु जब तू प्रार्थना करे तो अपने कमरे में जा, और द्वार बंद करके अपने पिता से जो गुप्‍त में है, प्रार्थना कर; तब तेरा पिता जो गुप्‍त में देखता है, तुझेप्रतिफल देगा।

परंतु उपवास करते समय तू अपने सिर पर तेल मल और अपना मुँह धो, ताकि मनुष्य नहीं, बल्कि तेरा पिता जो गुप्‍त में है, तुझे उपवासी जाने; तब तेरा पिता जो गुप्‍त में देखता है, तुझेप्रतिफल देगा।

तुममें से कौन ऐसा पिता होगा जिसका पुत्र मछली माँगे और वह मछली के बदले उसे साँप दे? या अंडा माँगे, तो उसे बिच्छू दे? इसलिए, यदि तुम बुरे होकर अपने बच्‍चों को अच्छी वस्तुएँ देना जानते हो, तो तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में है, उससे भी बढ़कर अपने माँगनेवालों को पवित्र आत्मा क्यों न देगा।"

"हे छोटे झुंड, मत डर! क्योंकि तुम्हारा पिता इससे प्रसन्‍न है कि तुम्हें राज्य दे।

प्रत्येक भला दान और प्रत्येक उत्तम वरदान ऊपर से उस ज्योतियों के पिता की ओर से आता है जिसमें न तो कोई परिवर्तन होता है और न ही वह ऐसी छाया है जो बदलती रहती है।

जिसने अपने पुत्र को भी न रख छोड़ा, बल्कि उसे हम सब के लिए दे दिया, तो वह उसके साथ हमें सब कुछ उदारता से क्यों न देगा?

Conhecer o Pai

Jesus é o caminho para o Pai. Ninguém conhece o Pai senão o Filho e aquele a quem o Filho quiser revelar.

यीशु ने उससे कहा,"मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ। बिना मेरे द्वारा कोई भी पिता के पास नहीं पहुँचता।

मेरे पिता के घर में बहुत से निवासस्थान हैं; यदि नहीं होते तो मैं तुमसे कह देता, क्योंकि मैं तुम्हारे लिए स्थान तैयार करने जाता हूँ।

और जो कुछ तुम मेरे नाम से माँगोगे, वह मैं करूँगा, जिससे पुत्र में पिता की महिमा हो।

जिसके पास मेरी आज्ञाएँ हैं और जो उनका पालन करता है, वही मुझसे प्रेम रखता है; और जो मुझसे प्रेम रखता है, उससे मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उससे प्रेम रखूँगा और अपने आपको उस पर प्रकट करूँगा।"

इस पर यीशु ने उससे कहा,"यदि कोई मुझसे प्रेम रखता है तो वह मेरे वचन का पालन करेगा, और मेरा पिता उससे प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएँगे और उसके साथ वास करेंगे।

परमेश्‍वर को किसी ने कभी नहीं देखा; परमेश्‍वर अर्थात् एकलौता पुत्र जो पिता की गोद में है, उसी ने उसे प्रकट किया।

और मैं उन्हें अनंत जीवन देता हूँ; वे कभी भी नाश न होंगी और न कोई उन्हें मेरे हाथ से छीनेगा। मेरा पिता, जिसने उन्हें मुझे सौंपा है, सब से महान है और उन्हें पिता के हाथ से कोई नहीं छीन सकता। मैं और पिता एक हैं।"

हे पिता, मैं चाहता हूँ कि जिन्हें तूने मुझे दिया है, वे भी मेरे साथ वहाँ हों जहाँ मैं हूँ, ताकि वे मेरी उस महिमा को देखें जो तूने मुझे दी है क्योंकि जगत की उत्पत्ति से पहले तूने मुझसे प्रेम रखा।

"मेरे पिता के द्वारा मुझे सब कुछ सौंपा गया है, और पिता को छोड़ पुत्र को कोई नहीं जानता; और पुत्र तथा जिस पर पुत्र प्रकट करना चाहे उसको छोड़ पिता को कोई नहीं जानता।

इसलिए तुम सिद्ध बनो, जैसा तुम्हारा स्वर्गिक पिता सिद्ध है।

परंतु तुम रब्बी न कहलाना, क्योंकि तुम्हारा एक ही गुरुहै, और तुम सब भाई हो। तुम पृथ्वी पर किसी को अपना पितान कहना, क्योंकि तुम्हारा एक ही पिता है, जो स्वर्ग में है।

या क्या तू सोचता है कि मैं अपने पिता से विनती नहीं कर सकता? वह स्वर्गदूतों की बारह से अधिक पलटनों को मेरे लिए अभी उपस्थित कर देगा।

दयालु बनो, जैसे तुम्हारा पिता भी दयालु है।

हमारे परमेश्‍वर और पिता की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

Disciplina e amor paterno

O Pai disciplina os filhos que ama. A correção divina produz fruto de justiça e paz para aqueles que foram exercitados por ela.

तुम दुःख को ताड़ना समझकर सह लो। परमेश्‍वर तुम्हारे साथ पुत्र के समान व्यवहार करता है। ऐसा कौन सा पुत्र है जिसकी ताड़ना उसका पिता नहीं करता? यदि वह ताड़ना जिसके भागी सब होते हैं, तुम्हारी नहीं हुई, तो तुम पुत्र नहीं बल्कि अवैध संतान हो। फिर यह भी कि जब हमारे शारीरिक पिता हमारी ताड़ना किया करते थे तो हमने उनका आदर किया। तो क्या हम आत्माओं के पिता के और भी अधिक अधीन न रहें, जिससे कि जीवित रहें? उन्होंने तो थोड़े समय के लिए, जैसा उन्हें उचित लगा, हमारी ताड़ना की, परंतु परमेश्‍वर हमारी भलाई के लिए ऐसा करता है ताकि हम उसकी पवित्रता में सहभागी हो जाएँ।

हे मेरे पुत्र, यहोवा की शिक्षा को तुच्छ न जानना,

और न उसकी डाँट का बुरा मानना।

क्योंकि यहोवा जिससे प्रेम रखता है उसे डाँटता है,

जैसे पिता उस बेटे को जिसे वह अधिक चाहता है।

हे मेरे पुत्र, यहोवा की शिक्षा को तुच्छ न जानना,

और न उसकी डाँट का बुरा मानना।

क्योंकि यहोवा जिससे प्रेम रखता है उसे डाँटता है,

जैसे पिता उस बेटे को जिसे वह अधिक चाहता है।

Pais terrenos

A Bíblia honra os pais que criam os filhos nos caminhos de Deus. Honrar pai e mãe é mandamento com promessa de vida longa.

हे बच्‍चो, प्रभु में अपने माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि यह उचित है। अपने पिता और माता का आदर कर (यह पहली आज्ञा है जिसके साथ यह प्रतिज्ञा है), ताकि तेरा भला हो और तू पृथ्वी पर दीर्घायु हो। हे पिताओ, अपने बच्‍चों को क्रोध न दिलाओ बल्कि प्रभु के निर्देशों और अनुशासन में उनका पालन-पोषण करो।

हे पिताओ, अपने बच्‍चों को क्रोध न दिलाओ बल्कि प्रभु के निर्देशों और अनुशासन में उनका पालन-पोषण करो।

"तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिससे जो देश तेरा परमेश्‍वर यहोवा तुझे देता है उसमें तू बहुत दिनों तक जीवित रहे।

हे मेरे पुत्र, अपने पिता की शिक्षा को ध्यान से सुन,

और अपनी माता की सीख को न त्याग,

क्योंकि वे तेरे सिर के लिए शोभायमान मुकुट,

और तेरे गले का हार हैं।

धर्मी का पिता बहुत मगन होगा;

और जो बुद्धिमान पुत्र को जन्म देता है,

वह उसमें अति आनंदित होगा।

मूर्ख अपने पिता की शिक्षा का तिरस्कार करता है,

परंतु जो पिता की ताड़ना पर ध्यान देता है,

वह समझदार है।

वृद्ध लोगों का मुकुट उनके नाती-पोते होते हैं;

और बच्‍चों का गौरव उनके माता-पिता हैं।

जो अपने माता-पिता को कोसता है,

उसका दीपक घोर अंधकार में बुझ जाता है।

हे बच्‍चो, सब बातों में अपने माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि प्रभु इससे प्रसन्‍न होता है। हे पिताओ, अपने बच्‍चों को क्रोध मत दिलाओ; ऐसा न हो कि वे निरुत्साहित हो जाएँ।

देखो, बच्‍चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं,

गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।

जैसे योद्धा के हाथ में तीर,

वैसे ही जवानी की संतान होती है।

क्या ही धन्य है

वह पुरुष जिसका तरकश उनसे भरा हो!

ऐसे पुरुष फाटक पर अपने शत्रुओं से

बातें करते हुए लज्‍जित न होंगे।

सृष्‍टि बड़ी आशा से परमेश्‍वर के पुत्रों के प्रकट होने की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा कर रही है।

पिताओ, मैं तुम्हें इसलिए लिख रहा हूँ, क्योंकि तुम उसे जान गए हो जो आदि से है। युवको, मैं तुम्हें इसलिए लिख रहा हूँ, क्योंकि तुमने उस दुष्‍ट पर जय पाई है।

बच्‍चो, मैंने तुम्हें इसलिए लिखा क्योंकि तुम पिता को जान गए हो। पिताओ, मैंने तुम्हें इसलिए लिखा क्योंकि तुम उसे जान गए हो जो आदि से है। युवको, मैंने तुम्हें इसलिए लिखा क्योंकि तुम बलवंत हो और परमेश्‍वर का वचन तुममें बना रहता है और तुमने उस दुष्‍ट पर जय पाई है।

संसार से प्रेम न रखो, और न संसार की वस्तुओं से। यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उसमें पिता का प्रेम नहीं है।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-20_17-16-08-