Publicidade

Palavras de conforto

Por Bíblia Online

Deus é o Deus de todo conforto. Ele consola os que choram, restaura os quebrantados e promete que a dor presente dará lugar à alegria eterna.

O Deus de toda consolação

Bendito seja o Deus e Pai de nosso Senhor Jesus Cristo, Pai das misericórdias e Deus de toda consolação, que nos consola em todas as tribulações.

धन्य है परमेश्‍वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता, जो दयालु पिता और समस्त शांति का परमेश्‍वर है। वह हमारे हर क्लेश में हमें शांति देता है, ताकि हम उस शांति के कारण जो हमें परमेश्‍वर से मिलती है, उन्हें भी शांति दे सकें जो किसी प्रकार के क्लेश में हों;

धन्य है परमेश्‍वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता, जो दयालु पिता और समस्त शांति का परमेश्‍वर है। वह हमारे हर क्लेश में हमें शांति देता है, ताकि हम उस शांति के कारण जो हमें परमेश्‍वर से मिलती है, उन्हें भी शांति दे सकें जो किसी प्रकार के क्लेश में हों; क्योंकि जैसे मसीह के दुःख हममें बहुतायत से हैं वैसे ही हमारी शांति भी मसीह के द्वारा बहुतायत से है। यदि हम क्लेश सहते हैं, तो यह तुम्हारी शांति और उद्धार के लिए है; यदि हमें शांति मिलती है तो यह तुम्हारी शांति के लिए है, जिससे तुममें उन दुःखों को सहने का धीरज उत्पन्‍न‍ हो जिन्हें हम भी सहते हैं। तुम्हारे विषय में हमारी आशा दृढ़ है, क्योंकि हम जानते हैं कि जिस प्रकार तुम हमारे दुःखों में सहभागी हो, उसी प्रकार हमारी शांति में भी सहभागी हो।

क्योंकि जैसे मसीह के दुःख हममें बहुतायत से हैं वैसे ही हमारी शांति भी मसीह के द्वारा बहुतायत से है।

क्योंकि उसने दुःखी के दुःख को न तो तुच्छ जाना

और न उससे घृणा की,

और न ही उससे अपना मुख छिपाया है;

पर जब भी उसने उसे सहायता के लिए पुकारा,

तब उसकी सुन ली।

यहोवा टूटे मनवालों के निकट रहता है,

और पिसे हुओं का उद्धार करता है।

Promessas de restauração

Deus sarará o quebrantado de coração e atará as suas feridas. Quem semeia em lágrimas, colherá com júbilo.

वह टूटे मनवालों को चंगा करता

और उनके घावों पर मरहम-पट्टी करता है।

क्योंकि उसका क्रोध तो क्षण भर का होता है,

पर उसकी कृपा जीवन भर की होती है।

यद्यपि रात को रोना पड़े,

परंतु भोर को आनंद होता है।

परमेश्‍वर हमारा शरणस्थान और बल है,

संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक।

अपना बोझ यहोवा पर डाल दे

और वही तुझे संभालेगा;

वह धर्मी को कभी टलने नहीं देगा।

तूने मेरे भटकते फिरने का हिसाब रखा है।

मेरे आँसुओं को अपनी कुप्पी में रख ले;

क्या उनकी चर्चा तेरी पुस्तक में नहीं है?

यहोवा पिसे हुओं के लिए दृढ़ गढ़ है;

वह संकट के समय दृढ़ गढ़ है।

यहोवा मेरी चट्टान,

और मेरा गढ़ और मेरा छुड़ानेवाला है।

मेरा परमेश्‍वर, मेरी चट्टान है,

जिसमें मैं शरण लेता हूँ।

वही मेरी ढाल और मेरे उद्धार का सींग,

और मेरा दृढ़ गढ़ है।

Paz e descanso

Jesus disse: 'Vinde a mim, todos os cansados e sobrecarregados, e eu vos aliviarei.' A paz de Deus que excede todo entendimento guarda o coração.

हे सब परिश्रम करनेवालो और बोझ से दबे हुए लोगो, मेरे पास आओ, मैं तुम्हें विश्राम दूँगा।

हे सब परिश्रम करनेवालो और बोझ से दबे हुए लोगो, मेरे पास आओ, मैं तुम्हें विश्राम दूँगा। मेरा जुआ अपने ऊपर उठाओ और मुझसे सीखो, क्योंकि मैं नम्र और मन का दीन हूँ, और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे;

धन्य हैं वे जो शोक करते हैं,

क्योंकि वे सांत्वना पाएँगे।

"मैं तुम्हारे लिए शांति छोड़े जाता हूँ, अपनी शांति तुम्हें देता हूँ; जैसी संसार देता है, वैसी मैं तुम्हें नहीं देता। तुम्हारा मन व्याकुल न हो और न डरे।

मैंने ये बातें तुमसे इसलिए कही हैं कि तुम मुझमें शांति पाओ। संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परंतु साहस रखो! मैंने संसार को जीत लिया है।"

इसी प्रकार अभी तो तुम्हें शोक है; परंतु मैं तुमसे फिर मिलूँगा, तब तुम्हारा हृदय आनंदित होगा और तुम्हारे उस आनंद को तुमसे कोई भी नहीं छीनेगा।

किसी भी बात की चिंता मत करो, बल्कि प्रत्येक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और विनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्‍वर के सामने प्रस्तुत किए जाएँ।

तब परमेश्‍वर की शांति जो सारी समझ से परे है, मसीह यीशु में तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को सुरक्षित रखेगी।

Esperança eterna

Deus enxugará toda lágrima. A dor presente é momentânea, mas a glória futura é eterna. O Senhor transforma luto em dança.

तब मैंने सिंहासन से एक ऊँची आवाज़ को यह कहते हुए सुना, "देख! परमेश्‍वर का निवासस्थान मनुष्यों के साथ है, और वह उन्हीं के साथ वास करेगा, और वे उसके लोग होंगे और परमेश्‍वर स्वयं उनके साथ रहेगा और उनका परमेश्‍वर होगा। वह उनकी आँखों से सब आँसुओं को पोंछ डालेगा, और फिर न मृत्यु रहेगी और न शोक, न विलाप, न पीड़ा रहेगी; क्योंकि पहली बातें बीत गईं।"

तब जो सिंहासन पर विराजमान था, उसने कहा, "देख, मैं सब कुछ नया कर देता हूँ।" उसने यह भी कहा, "लिख ले, क्योंकि ये वचन विश्‍वसनीय और सत्य हैं।"

अब जो आशा का परमेश्‍वर है, वह तुम्हारे विश्‍वास करने में तुम्हें संपूर्ण आनंद और शांति से भर दे, जिससे तुम पवित्र आत्मा के सामर्थ्य के द्वारा आशा से भरपूर हो जाओ।

इस संसार के सदृश्य न बनो, बल्कि अपने मन के नए हो जाने के द्वारा तुम परिवर्तित होते जाओ, जिससे तुम परमेश्‍वर की इच्छा को पहचान सको, जो भली, ग्रहणयोग्य और सिद्ध है।

Nunca sozinhos

Deus nunca nos abandona. Ele está ao nosso lado em cada vale, segura nossa mão e promete que o choro não durará para sempre.

तुम्हारा जीवन लोभ-रहित हो और जो तुम्हारे पास है उसमें संतुष्‍ट रहो। उसने स्वयं कहा है : मैं तुझे कभी न छोड़ूँगा, और न कभी त्यागूँगा।

अतः यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है। पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, सब नई हो गई हैं।

इसलिए जो भी परमेश्‍वर की इच्छा के अनुसार दुःख उठाते हैं, वे भलाई करते हुए अपने आपको विश्‍वासयोग्य सृष्‍टिकर्ता के हाथों में सौंप दें।

इसलिए परमेश्‍वर के बलवंत हाथ के नीचे दीनता से रहो, ताकि वह तुम्हें उचित समय पर ऊँचा उठाए। अपनी सारी चिंता उसी पर डाल दो, क्योंकि वह तुम्हारा ध्यान रखता है।

चाहे मैं मृत्यु की अंधकार से भरी तराई में होकर चलूँ,

फिर भी हानि से न डरूँगा,

क्योंकि तू मेरे साथ रहता है;

तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शांति मिलती है।

मैंने यहोवा से एक वर माँगा है,

मैं उसी के यत्‍न में लगा रहूँगा :

कि मैं जीवन भर यहोवा के भवन में ही वास करूँ,

जिससे यहोवा की मनोहरता को निहारता रहूँ

और उसके मंदिर में उसका ध्यान करता रहूँ।

विपत्ति के दिन वह मुझे अपने मंडप में छिपा लेगा;

वह मुझे अपने तंबू के गुप्‍त स्थान में छिपा लेगा;

वह मुझे चट्टान पर चढ़ा देगा।

मेरे दुःख में मुझे शांति इसी से है

कि तेरे वचन ने मुझे जीवन दिया है।

यीशु ने कहा,"मैं तुमसे सच कहता हूँ कि ऐसा कोई नहीं जिसने मेरे और सुसमाचार के कारण घर या भाइयों या बहनों या माताया पिता या बच्‍चों या खेतों को छोड़ दिया हो, और वर्तमान समय में घरों और भाइयों और बहनों और माताओं और बच्‍चों और खेतों का सौ गुणा न पाए, पर सताव के साथ; और आने वाले युग में अनंत जीवन।

और मैं पिता से विनती करूँगा, और वह तुम्हें एक अन्य सहायक देगा कि वह सदा तुम्हारे साथ रहे, अर्थात् सत्य का आत्मा, जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता, क्योंकि वह न तो उसे देखता और न ही जानता है। तुम उसे जानते हो, क्योंकि वह तुम्हारे साथ रहता है और वह तुममें होगा। मैं तुम्हें अनाथ नहीं छोड़ूँगा, मैं तुम्हारे पास आऊँगा।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-20_17-16-08-