Redentor
Deus é o nosso Redentor. Ele nos resgatou da escravidão do pecado, nos libertou das cadeias e nos comprou com preço altíssimo — o sangue de seu Filho.
Liberdade em Cristo
Cristo nos libertou para a liberdade. Aquele a quem o Filho liberta é verdadeiramente livre. O Redentor quebra toda cadeia.
इसलिये यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करे तो तुम वास्तव में स्वतंत्र हो जाओगे.
इसी स्वतंत्रता में बने रहने के लिए मसीह ने हमें स्वतंत्र किया है. इसलिये स्थिर रहो और दोबारा दासत्व के जूए में न जुतो.
मुझ पर प्रभु याहवेह का आत्मा है,
क्योंकि याहवेह ने मेरा अभिषेक किया है
कि उत्पीड़ितों तक सुसमाचार सुनाने के लिये,
तथा दुःखी मनवालों को शांति दूं,
कि बंदियों के लिए मुक्ति का तथा कैदियों के लिये
छुटकारे का प्रचार करूं,
इसलिये अब उनके लिए, जो मसीह येशु में हैं, दंड की कोई आज्ञा नहीं है क्योंकि मसीह येशु में बसा हुआ, जीवन से संबंधित पवित्र आत्मा की व्यवस्था ने, तुम्हें पाप और मृत्यु की व्यवस्था से मुक्त कर दिया है.
Redenção e salvação
Deus nos redimiu por amor. Ele apagou nossas transgressões e nos salvou não por mérito nosso, mas por sua misericórdia.
तुम्हारे अपराधों को मैंने मिटा दिया है जैसे आकाश से बादल,
तथा तुम्हारे पापों को गहरे कोहरे के समान दूर कर दिया है.
तुम मेरे पास आ जाओ,
क्योंकि मैंने तुम्हें छुड़ा लिया है."
वह एक पुत्र को जन्म देंगी. तुम उनका नाम येशु रखना क्योंकि वह अपने लोगों को उनके पापों से उद्धार देंगे."
जिन्होंने स्वयं को हमारे लिए बलिदान कर हमें हर एक दुष्टता से छुड़ाकर, अपने लिए शुद्ध कर भले कामों के लिए उत्साही प्रजा बना लिया है.
किंतु अब तुम पाप से मुक्त होकर परमेश्वर के दास बनकर वह लाभ कमा रहे हो, जिसका परिणाम है (परमेश्वर के लिए) पवित्र किया जाना और इसका नतीजा है अनंत जीवन.
Refúgio e proteção
O Redentor é nosso refúgio e fortaleza. Ele livra os que clamam, sara os quebrantados e se alegra por nós com cântico.
याहवेह, मेरे सामर्थ्य, मैं आपसे प्रेम करता हूं.
याहवेह मेरी चट्टान, मेरा गढ़ और मेरे छुड़ानेवाले हैं;
मेरे परमेश्वर, मेरे लिए चट्टान हैं, जिनमें मैं आसरा लेता हूं,
वह मेरी ढाल और मेरे उद्धार का सींग, वह मेरा गढ़.
याहवेह, मैंने आप में ही शरण ली है;
मुझे कभी लज्जित न होने दीजिए;
अपनी धार्मिकता के कारण हे परमेश्वर, मेरा बचाव कीजिए.
मेरा जीवन आपके ही हाथों में है;
मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ा लीजिए,
उन सबसे मेरी रक्षा कीजिए, जो मेरा पीछा कर रहे हैं.
धर्मी की पुकार को याहवेह अवश्य सुनते हैं;
वह उन्हें उनके संकट से छुड़ाते हैं.
याहवेह टूटे हृदय के निकट होते हैं,
वह उन्हें छुड़ा लेते हैं, जो आत्मा में पीसे हुए है.
यह संभव है कि धर्मी पर अनेक-अनेक विपत्तियां आ पड़ें,
किंतु याहवेह उसे उन सभी से बचा लेते हैं;
परमेश्वर, हमारे छुड़ानेवाले,
अपनी महिमा के तेज के निमित्त हमारी सहायता कीजिए;
अपनी महिमा के निमित्त
हमारे पाप क्षमा कर हमारा उद्धार कीजिए.
अपने होंठों से मैं हर्षोल्लास में नारे लगाऊंगा,
जब मैं आपके स्तवन गीत गाऊंगा;
मैं वही हूं, जिसका आपने उद्धार किया है.
यह उपयुक्त है कि वे सभी, जिन्हें याहवेह से प्रेम है, बुराई से घृणा करें,
प्रभु अपने भक्तों के प्राणों की रक्षा करते हैं,
वह उन्हें दुष्टों की युक्ति से छुड़ाते हैं.
याहवेह, मेरी रक्षा कीजिए,
झूठ बोलनेवाले होंठों से,
और छली जीभ से!
Vestidos de salvação
O Redentor nos veste com roupas de salvação e manto de justiça. Ele se alegra por nós e nos cobre com seu amor.
मैं याहवेह में अत्यंत आनंदित होऊंगा;
मेरे प्राण मेरे परमेश्वर में मगन होंगे.
क्योंकि उन्होंने मुझे उद्धार के वस्त्र पहनाए
और धर्म की चादर ओढ़ा दी,
जैसे दूल्हा फूलों से अपने आपको सजाता है,
और दुल्हन गहनों से श्रृंगार करती है.
याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे साथ हैं,
वह पराक्रमी योद्धा है, जो तुम्हें बचाता है.
तुम उनके आनंद का विषय होगे;
अपने प्रेम में वह तुम्हें फिर कभी नहीं डांटेंगे,
पर तुम्हारे कारण वे गीत गाकर आनंदित होंगे."