Pular para o conteúdo
Publicidade

यहोशू 12

इस्राएल द्वारा पराजित राजा

1 ये हैं जो राजा यरदन के पूर्व अराबाह में थे, जिनको इस्राएलियों ने मारकर उनकी भूमि ली, इन राज्यों की सीमा आरनोन घाटी से लेकर हरमोन पर्वत तक तथा पूरे यरदन घाटी तक थी:

2 सीहोन अमोरियों का राजा था, जिसका मुख्यालय हेशबोन में था.

उसका शासन आरनोन घाटी से लेकर अम्मोनियों के देश के यब्बोक नदी तक फैला था. इसमें घाटी के बीच से गिलआद का आधा भाग शामिल था.

3 उसका शासन पूर्व अराबाह प्रदेश जो किन्‍नेरेथ झील12:3 किन्‍नेरेथ झील यानी गलील झील से अराबाह सागर12:3 अराबाह सागर यानी मृत सागर तक, और पूर्व में बेथ-यशिमोथ तक तथा, दक्षिण में पिसगाह की ढलानों की तराई तक फैला था.

4 ओग बाशान का राजा जो रेफाइम में बचे हुए लोगों में से एक था. वह अश्तारोथ तथा एद्रेइ से शासन करता था.

5 उसके शासन का क्षेत्र हरमोन पर्वत, सलेकाह, गेशूरियों तथा माकाहथियों की सीमा तक पूरा बाशान तथा गिलआद का आधा क्षेत्र था, जो हेशबोन के राजा सीहोन की सीमा तक फैला था.

6 मोशेह, याहवेह के सेवक तथा इस्राएल वंश ने उन्हें हरा दिया तथा याहवेह के सेवक, मोशेह ने ये क्षेत्र रियूबेन, गाद तथा मनश्शेह के आधे गोत्र को निज भाग में दे दिया.

7 यरदन के पश्चिम में जो ज़मीन है, वो लबानोन घाटी में, बाल-गाद से लेकर सेईर में हालाक पर्वत तक के देश हैं, जिनके राजाओं को यहोशू एवं इस्राएलियों ने मार दिया था, और यहोशू ने उस भाग को इस्राएली गोत्रों में बाट दिया. 8 इस भाग में पर्वतीय क्षेत्र, तराइयां, अराबाह, ढलानें, निर्जन प्रदेश तथा नेगेव और इस क्षेत्र के मूल निवासी हित्ती, अमोरी, कनानी, परिज्ज़ी, हिव्वी तथा यबूसी:

मारे गये राजा ये थे:

9 येरीख़ो का राजा एक

बेथेल का निकटवर्ती अय का राजा एक

10 येरूशलेम का राजा एक

हेब्रोन का राजा एक

11 यरमूथ का राजा एक

लाकीश का राजा एक

12 एगलोन का राजा एक

गेज़ेर का राजा एक

13 दबीर का राजा एक

गेदेर का राजा एक

14 होरमाह का राजा एक

अराद का राजा एक

15 लिबनाह का राजा एक

अदुल्लाम का राजा एक

16 मक्‍केदा का राजा एक

बेथेल का राजा एक

17 तप्पूआह का राजा एक

हेफेर का राजा एक

18 अफेक का राजा एक

शारोन12:18 शारोन या लशारोन का राजा एक

19 मादोन का राजा एक

हाज़ोर का राजा एक

20 शिमरोन-मरोन का राजा एक

अकशाफ का राजा एक

21 तानख का राजा एक

मगिद्दो का राजा एक

22 केदेश का राजा एक

कर्मेल के योकनआम का राजा एक

23 नाफ़ात-दोर में दोर का राजा एक

गिलगाल में गोयिम का राजा एक

24 तथा तिरज़ाह के राजा एक

ये पूरे एकतीस राजा थे.

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.