Trabalho
O trabalho é uma ordenança divina desde a criação. Deus colocou o homem no jardim para cultivar e guardar, revelando que o labor é parte do propósito humano e um meio de glorificá-lo.
Trabalho como vocação divina
Deus nos criou para trabalhar com propósito. O trabalho é expressão da imagem divina em nós e deve ser feito como para o Senhor.
तुम जो कुछ करो, मन से करो, यह समझकर कि मनुष्यों के लिए नहीं बल्कि प्रभु के लिए कर रहे हो,
तुम जो कुछ करो, मन से करो, यह समझकर कि मनुष्यों के लिए नहीं बल्कि प्रभु के लिए कर रहे हो, क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हें प्रभु से उत्तराधिकार का प्रतिफल मिलेगा। तुम प्रभु मसीह की सेवा करते हो।
वचन से या कार्य से तुम जो कुछ भी करो, सब प्रभु यीशु के द्वारा परमेश्वर पिता को धन्यवाद देते हुए उसके नाम से करो।
और मनुष्यों की नहीं परंतु प्रभु की सेवा समझकर भली इच्छा से करो; क्योंकि तुम जानते हो कि हर एक, चाहे दास हो या स्वतंत्र, जो जैसा भला कार्य करेगा, प्रभु से वैसा ही प्रतिफल पाएगा।
इसलिए चाहे तुम खाओ या पीओ, या जो कुछ भी करो, सब परमेश्वर की महिमा के लिए करो।
इसलिए हे मेरे प्रिय भाइयो, दृढ़ और अटल रहो तथा प्रभु के कार्य में सदैव बढ़ते जाओ, क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हारा परिश्रम प्रभु में व्यर्थ नहीं है।
तुम्हारे सब कार्य प्रेम से किए जाएँ।
Diligência e recompensa
A mão diligente enriquece, mas a preguiça traz pobreza. A Bíblia valoriza o esforço honesto, dedicado e perseverante em toda obra.
ढीले हाथों से काम करनेवाला निर्धन हो जाता है,
परंतु परिश्रमी के हाथ उसे धनी बना देते हैं।
परिश्रम करनेवाले हाथ प्रभुता करते हैं,
परंतु आलसी हाथों को बेगारी में लगाया जाता है।
परिश्रम करनेवाले हाथ प्रभुता करते हैं,
परंतु आलसी हाथों को बेगारी में लगाया जाता है।
परिश्रम से सदा लाभ होता है,
परंतु कोरी बकबक से घटी ही होती है।
हे आलसी, चींटी के पास जा;
उसके काम पर ध्यान दे, और बुद्धिमान बन।
उसका न तो कोई न्यायी, न अधिकारी,
और न कोई शासक होता है।
पर वह ग्रीष्मकाल में अपने भोजन का प्रबंध करती है,
और कटनी के समय भोजन-सामग्री एकत्रित करती है।
हे आलसी, तू कब तक पड़ा रहेगा?
तू अपनी नींद से कब जागेगा?
और थोड़ी सी नींद,
एक और झपकी,
हाथ पर हाथ रखकर थोड़ी देर और लेटे रहना,
तब तेरी निर्धनता डाकू के समान
और तेरी घटी शस्त्रधारी की भाँति तुझ पर आ पड़ेगी।
जो अपने काम में आलसी होता है,
वह काम बिगाड़नेवाले का भाई ठहरता है।
नींद से प्रीति न रख,
अन्यथा तू दरिद्र हो जाएगा;
आँखें खोल और तेरे पास पर्याप्त भोजन होगा।
छल से कमाया गया धन घटता जाता है,
पर परिश्रम करके जमा किया गया धन बढ़ता जाता है।
धन यहोवा की आशिष से ही प्राप्त होता है,
और वह उसके साथ दुःख नहीं मिलाता।
Planejamento e excelência
A excelência no trabalho honra a Deus. Devemos nos dedicar com competência, entregar nossos planos ao Senhor e buscar o melhor em cada tarefa.
अपने कार्यों को यहोवा के हाथ में सौंप दे,
इससे तेरी योजनाएँ सफल होंगी।
अपने कार्यों को यहोवा के हाथ में सौंप दे,
इससे तेरी योजनाएँ सफल होंगी।
यदि तू किसी ऐसे व्यक्ति को देखे
जो अपने कार्य में निपुण हो,
तो वह राजाओं की सेवा में खड़ा होगा,
साधारण लोगों की नहीं।
अपने आपको परमेश्वर की दृष्टि में ग्रहणयोग्य और ऐसे सेवक के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयत्न कर, जिसे लज्जित होना न पड़े और जो सत्य के वचन को भली-भाँति काम में लाता हो।
अपने आपको परमेश्वर की दृष्टि में ग्रहणयोग्य और ऐसे सेवक के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयत्न कर, जिसे लज्जित होना न पड़े और जो सत्य के वचन को भली-भाँति काम में लाता हो।
संपूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और शिक्षा देने, ताड़ना देने, सुधारने और धार्मिकता की शिक्षा के लिए लाभदायक है, जिससे परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर भले कार्य के लिए सक्षम हो जाए।
तू अपने हाथों से जो कुछ भी करे, उसे पूरी लगन से करना; क्योंकि अधोलोक में जहाँ तू जा रहा है वहाँ कोई कार्य, या युक्ति, या बुद्धिमानी नहीं होगी।
सब कार्य बिना कुड़कुड़ाए और बिना विवाद के किया करो, ताकि तुम निर्दोष और खरे बनो, और इस कुटिल और भ्रष्ट पीढ़ी के बीच परमेश्वर की निष्कलंक संतान बनकर जगत में ज्योति के समान चमको,
O contentamento no trabalho
Deus nos dá a capacidade de desfrutar do nosso trabalho. Poder comer, beber e encontrar satisfação em nosso labor é um dom divino.
मैंने जान लिया है कि मनुष्यों के लिए आनंद करने और जीवन भर भलाई करने से अच्छा कुछ भी नहीं; और यह भी परमेश्वर का दान है कि मनुष्य खाए-पीए और अपने सब परिश्रम में सुखी रहे।
सुन, मैंने एक बात देखी है जो भली और उचित है कि मनुष्य परमेश्वर द्वारा दिए गए अपने छोटे से जीवन में खाए, पीए और अपने उस परिश्रम में सुखी रहे, जो वह संसार में करता है; क्योंकि यही उसका प्रतिफल है।
यही नहीं, परमेश्वर जिसे धन-संपत्ति देता है उसे उसका उपभोग करने के योग्य बनाता है; और वह उसे उसमें से अपना प्रतिफल प्राप्त करने और अपने परिश्रम में आनंदित रहने की शक्ति भी देता है। यह परमेश्वर का वरदान है।
एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उन्हें अपने परिश्रम का अच्छा प्रतिफल मिलता है।
एक व्यक्ति है जिसका कोई नहीं है; उसका न तो कोई पुत्र है और न भाई, फिर भी उसके परिश्रम का अंत नहीं होता; और उसकी आँखें धन से संतुष्ट नहीं होतीं; और न वह यह सोचता है कि मैं किसके लिए परिश्रम करता हूँ और क्यों अपने को सुख से वंचित रखता हूँ? यह भी व्यर्थ और दुःखद कार्य है।
फिर मैंने लोगों को अपने पड़ोसी से जलन रखने के कारण सब परिश्रम और सब निपुणता के कार्यों को करते हुए देखा। यह भी व्यर्थ और वायु को पकड़ने के समान है।
A responsabilidade cristã
O cristão deve trabalhar com suas próprias mãos, viver dignamente e ser exemplo de dedicação. Quem não trabalha, não coma.
क्योंकि जब हम तुम्हारे साथ थे तो तुम्हें यह आज्ञा दिया करते थे : "यदि कोई कार्य करना नहीं चाहता तो वह खाए भी नहीं।"
हम सुनते हैं कि तुम्हारे बीच में कुछ ऐसे लोग हैं जो अनुचित चाल चलते हैं, और कोई कार्य नहीं करते बल्कि दूसरों के कामों में टाँग अड़ाते हैं; ऐसे लोगों को हम प्रभु यीशु मसीह के नाम से आज्ञा देते और समझाते हैं कि वे चुपचाप कार्य करके अपनी ही रोटी खाएँ।
और जैसी हमने तुम्हें आज्ञा दी थी, तुम शांतिपूर्ण जीवन जीने का प्रयत्न करो, अपने काम से काम रखो और अपने हाथों से परिश्रम करो, ताकि बाहरवालों के सामने तुम्हारा चाल-चलन उचित हो, और तुम्हें किसी वस्तु की घटी न हो।
चोरी करनेवाला अब चोरी न करे, बल्कि कोई अच्छा कार्य करने के लिए अपने हाथों से परिश्रम करे ताकि आवश्यकता में पड़े हुए को देने के लिए उसके पास कुछ हो।
परमेश्वर तुम्हें सब प्रकार का अनुग्रह बहुतायत से देने में समर्थ है, जिससे तुम सदैव हर बात में संपन्न रहो कि हर भले कार्य के लिए तुम्हारे पास बहुतायत से हो,
अतः परमेश्वर के लोगों के लिए सब्त का विश्राम बाकी है। क्योंकि जिसने उसके विश्राम में प्रवेश कर लिया है, उसने भी परमेश्वर के समान अपने कार्यों से विश्राम पाया है।
हमारे परमेश्वर यहोवा की मनोहरता हम पर प्रकट हो।
तू हमारे हाथों के कार्यों को
हमारे लिए दृढ़ कर;
हाँ, तू हमारे हाथों के कार्यों को दृढ़ कर।
आकाश के पक्षियों को देखो, वे न बोते हैं और न काटते हैं और न ही खत्तों में इकट्ठा करते हैं, फिर भी तुम्हारा स्वर्गिक पिता उन्हें खिलाता है; क्या तुम्हारा मूल्य उनसे बढ़कर नहीं?
यदि तुम भलाई के प्रति उत्साही रहो, तो कौन तुम्हें हानि पहुँचाएगा?
"मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, जो मुझ पर विश्वास करता है, वह भी उन कार्यों को करेगा जिन्हें मैं करता हूँ, बल्कि इनसे भी बड़े कार्य करेगा, क्योंकि मैं पिता के पास जाता हूँ;
परंतु मैं अपने प्राण को अपने लिए मूल्यवान नहीं समझता, बल्कि यह कि मैं अपनी दौड़ को और उस सेवा को पूरा करूँ जो मुझे प्रभु यीशु से मिली है, अर्थात् मैं परमेश्वर के अनुग्रह के सुसमाचार की दृढ़तापूर्वक साक्षी दूँ।
अपनी चौकसी करो ताकि तुम उन्हें गँवा न दो जिनके लिए हमने परिश्रम किया, बल्कि पूरा प्रतिफल पाओ।