Vaso
A metáfora do vaso é uma das mais belas da Bíblia. Assim como o oleiro molda o barro, Deus nos forma segundo seus propósitos, fazendo de nós vasos úteis para sua glória.
Nas mãos do oleiro
Deus é o Oleiro e nós somos o barro. Ele tem autoridade e sabedoria para nos moldar conforme sua vontade perfeita, e não devemos questionar sua obra.
किंतु अब, याहवेह, हमने आपको पिता समान स्वीकारा है.
हम तो मात्र मिट्टी हैं, आप हमारे कुम्हार;
हम सभी आपके हाथ की रचना हैं.
वह संदेश जो याहवेह द्वारा येरेमियाह के लिए प्रगट किया गया: "कुम्हार के घर जाओ, वहीं मैं तुम पर अपनी बातें प्रकाशित करूंगा." मैं कुम्हार के आवास पर गया, जहां वह अपने चक्र पर कुछ गढ़ रहा था. किंतु वह बर्तन, जिसे वह मिट्टी से बना रहा था, वह उसके हाथों में ही विकृत हो गया; इसलिये उसने उसी से जैसा उसे उपयुक्त लगा, एक अन्य बर्तन का निर्माण कर दिया.
तब याहवेह ने अपना संदेश मुझे इस प्रकार प्रगट किया. "इस्राएल वंशजों, क्या तुम्हारे साथ मैं भी वही नहीं कर सकता, जो यह कुम्हार किया करता है?" यह याहवेह की वाणी है. "यह समझ लो इस्राएल वंशजों: मेरे हाथों में तुम्हारी स्थिति ठीक वैसी ही है, जैसी कुम्हार के हाथों में उस मिट्टी की होती है.
तुम कौन होते हो कि परमेश्वर से वाद-विवाद का दुस्साहस करो? क्या कभी कोई वस्तु अपने रचनेवाले से यह प्रश्न कर सकती है, "मुझे ऐसा क्यों बनाया है आपने?" क्या कुम्हार का यह अधिकार नहीं कि वह मिट्टी के एक ही पिंड से एक बर्तन अच्छे उपयोग के लिए तथा एक बर्तन साधारण उपयोग के लिए गढ़े?
"हाय उस व्यक्ति पर जो अपने रचनेवाले से झगड़ता है,
वह तो मिट्टी के बर्तनों के बीच मिट्टी का एक बर्तन है.
क्या मिट्टी कुम्हार से कहेगी कि,
‘यह क्या कर रहे हो तुम मेरे साथ?’
क्या कारीगर की बनाई हुई वस्तु यह कहेगी कि,
‘उसके तो हाथ ही नहीं हैं’?
तुम सब बातों को उलटा-पुलटा कर देते हो,
क्या कुम्हार को मिट्टी के समान समझा जाए!
या कोई वस्तु अपने बनानेवाले से कहे,
कि तुमने मुझे नहीं बनाया और "तुम्हें तो समझ नहीं"?
Vasos para honra
O cristão é chamado a ser um vaso de honra, purificado e preparado para toda boa obra. Nosso valor está em quem nos formou e no que carregamos.
एक सम्पन्न घर में केवल सोने-चांदी के ही नहीं परंतु लकड़ी तथा मिट्टी के भी बर्तन होते हैं—कुछ अच्छे उपयोग के लिए तथा कुछ अनादर के लिए. इसलिये जो व्यक्ति स्वयं को इस प्रकार की गंदगी से साफ़ कर लेता है, उसे अच्छा, अलग किया हुआ, स्वामी के लिए उपयोगी तथा हर एक भले काम के लिए तैयार किया हुआ बर्तन माना जाएगा.
यह बेशकीमती खजाना मिट्टी के पात्रों में इसलिये रखा हुआ है कि यह साफ़ हो जाए कि यह असीम सामर्थ्य हमारी नहीं परंतु परमेश्वर की है.
ज़ियोन के वे उत्कृष्ट पुत्र,
जिनका मूल्य उत्कृष्ट स्वर्ण के तुल्य है,
अब मिट्टी के पात्रों-सदृश कुम्हार की
हस्तकृति माने जा रहे हैं!
Moldados pela graça
Mesmo quando nos sentimos frágeis e imperfeitos, o poder de Deus se aperfeiçoa em nossa fraqueza. Ele nos restaura e nos renova continuamente.
"मेरी संपूर्ण संरचना आपकी ही कृति है,
क्या आप मुझे नष्ट कर देंगे?
स्मरण कीजिए, मेरी रचना आपने मिट्टी से की है.
क्या आप फिर मुझे मिट्टी में शामिल कर देंगे?
कुटिल हृदय के व्यक्ति के चिकने-चुपड़े शब्द वैसे ही होते हैं,
जैसे मिट्टी के पात्र पर चढ़ाई गई चांदी का कीट.
चरवाहो, विलाप करो, विलाप करो;
तुम जो भेड़-बकरियों के स्वामी हो, भस्म में लोटते रहो.
क्योंकि तुम्हारे मारे जाने तथा तुम्हारे तितर-बितर होने के दिन आ पहुंचे हैं;
तुम उत्कृष्ट बर्तन के सदृश गिरकर चूर-चूर हो जाओगे.