1 फारस के राजा कुस्रू के राज के पैहले साल म्ह यहोवा नै फारस के राजा कुस्रू का मन उभारया के यहोवा का जो वचन यिर्मयाह नबी कै मुँह तै लिकड़या था वो पूरा हो ज्या, ज्यांतै उसनै अपणे सारे राज्य म्ह यो प्रचार करवाया अर लिखवा भी दिया:
2 "फारस का राजा कुस्रू न्यू कहवै सै: सुर्ग के परमेसवर यहोवा नै धरती का राज मेरे तै दिया सै, अर उसनै मेरे ताहीं हुकम दिया, के यहूदा के यरुशलेम म्ह मेरा एक भवन बणवा। 3 उसकी सारी प्रजा के माणसां म्ह तै तेरै बिचाळै जो कोए हो, उसका परमेसवर उसकै गैल रहवै, अर वो यहूदा के यरुशलेम नै जाकै इस्राएल के परमेसवर यहोवा का भवन बणावै जो यरुशलेम म्ह सै वोए परमेसवर सै। 4 अर जो कोए किसे जगहां म्ह रहग्या हो, जित्त वो रहन्दा हो, उस जगहां के माणस चाँदी, सोन्ना, धन अर पशु देकै उसकी मदद करै अर इसतै घणा यरुशलेम म्ह परमेसवर के भवन कै खात्तर अपणी-अपणी इच्छा तै भी भेंट चढ़ावै।"
5 फेर यहूदा अर बिन्यामीन के जितने पितरां के घरान्यां के खास माणसां अर याजकां अर लेवियाँ का मन परमेसवर की आत्मा नै उभारया था के जाकै यरुशलेम म्ह यहोवा के भवन नै बणावैं, वे सारे उठ खड़े होए; 6 अर यहूदियाँ के उन सारे पड़ोसियाँ नै जो आस्सै-पास्सै रहवैं थे चाँदी के बरतन, सोन्ना, धन, पशु अर अनमोल चीज देकै, उनकी मदद करी; यो उस सबतै घणा था, जो माणसां नै अपणी-अपणी इच्छा तै दिया। 7 फेर यहोवा कै भवन के जो बरतन राजा नबूकदनेस्सर नै यरुशलेम तै लिकाड़ अपणे देवता के भवन म्ह धरे थे, 8 उन ताहीं कुस्रू राजा नै, मिथ्रदात खजांची तै लिकड़वा कै, यहूदियाँ के शेशबस्सर नाम के प्रधान तै गिणा कै सौंप दिया। 9 उनकी गिणती या थी, यानिके सोन्ने के तीस अर चाँदी के एक हजार परात अर उणतीस छुरी, 10 सोन्ने के तीस कटोरे अर बीच के आकार के चाँदी के च्यार सौ दस कटोरे अर घणीए तरियां के बरतन एक हजार। 11 सोन्ने-चाँदी के बरतन सब मिलाकै पाँच हजार च्यार सौ थे। इन सारया नै शेशबस्सर उस बखत ले आया जिब कैदी बाबेल तै यरुशलेम म्ह आए।