Pular para o conteúdo
Publicidade

तीतुस 1

शुभकामनाएँ

1 पौलुस, परमेश्वर का दास और यीशु मसीह का प्रेरित, जो परमेश्वर के चुने हुए लोगों के विश्वास के लिए और सत्य का ज्ञान जो भक्ति के साथ सहमत है,

2 उस अनन्त जीवन की निश्चित आशा के साथ, जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने, जो झूठ नहीं बोलता, युगों के समय से पहले की है,

3 पर ठीक समय पर उसने अपने वचन को उस प्रचार के द्वारा प्रगट किया, जो हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार मुझे सौंपा गया।

4 तीतुस को, जो हमारे विश्वास की सहभागिता में सच्चा पुत्र है: परमेश्वर पिता और हमारे उद्धारकर्ता मसीह यीशु की ओर से अनुग्रह और शान्ति।

प्राचीन की योग्यताएँ

5 मैं इस उद्देश्य से तुझे क्रेते में छोड़ आया था, कि तू शेष रही हुई बातों को सुधारे, और मेरी तुझे दी हुई आज्ञा के अनुसार नगर-नगर में प्राचीनों को नियुक्त करे।

6 यदि कोई निर्दोष और एक ही पत्नी का पति हो, जिसके बच्चे विश्वास्योग्य हों, जिन पर लापरवाह व्यवहार या विद्रोह का दोष न हो।

7 अध्यक्ष को इसलिए निर्दोष होना चाहिए क्योंकि परमेश्वर का भण्डारी है; न हठी, न आसानी से गुस्सा होने वाला, न पियक्कड़, न उपद्रवी, और न लोभी हो।

8 बल्कि, वह अतिथि-सत्कार करनेवाला, भलाई का चाहनेवाला, विवेकपूर्ण, धर्मी, पवित्र और संयमी हो;

9 वह विश्वसनीय सन्देश को जो शिक्षा के अनुसार है, थामे रहे; ताकि खरी शिक्षा से वह दो चीजें कर सके, दूसरों को उत्साहित; और जो उसका विरोध करते हैं, उन्हें डाँटें।

पाखण्डी शिक्षक

10 क्योंकि बहुत से विद्रोही लोग हैं, निरंकुश बकवादी और धोखा देनेवाले, विशेष करके जो खतनावालों में से हैं।

11 इनको रोकना ज़रूरी है: ये लोग शर्मनाक लाभ के लिये अनुचित बातें सिखाकर पूरे घरानों को बिगाड़ देते हैं।

12 उन्हीं में से एक जन ने, जो उन्हीं का भविष्यद्वक्ता है, कहा है, "क्रेती लोग सदा झूठे, दुष्ट जानवर, आलसी पेटू हैं।"

13 यह गवाही सच है। इस कारण से, उन्हें कड़ाई से डाँट, ताकि वे विश्वास में दृढ़ हो जाएँ,

14 न यहूदी कथा-कहानियों पर मन लगाएँ और नाहि उन मनुष्यों की आज्ञाओं पर जो सत्य से भटक जाते हैं।

15 शुद्ध लोगों के लिये सब वस्तुएँ शुद्ध हैं, पर अशुद्ध और अविश्वासियों के लिये कुछ भी शुद्ध नहीं वरन् उनकी बुद्धि और विवेक दोनों अशुद्ध है।

16 वे परमेश्वर को जानने का दावा करते हैं पर अपने कामों से उसका इन्कार करते हैं, क्योंकि वे घृणित और आज्ञा न माननेवाले हैं और किसी अच्छे काम के योग्य नहीं।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.

Tito
Ver todos os capítulos de Tito