आत्मिक वरदान
1 अब आत्मिक वरदानों के विषय में : हे भाइयो, मैं नहीं चाहता कि तुम अनजान रहो। 2 तुम जानते हो कि जब तुम अविश्वासी12:2 अक्षरशः गैरयहूदी थे, तब गूँगी मूर्तियों के पीछे तुम्हें जैसे चलाया जाता था, तुम चल पड़ते थे। 3 इसलिए मैं तुम्हें यह बता देता हूँ कि जो परमेश्वर के आत्मा के द्वारा बोलता है, यह नहीं कहता, "यीशु शापित है," और न कोई पवित्र आत्मा के बिना यह कह सकता है, "यीशु प्रभु है।"
4 वरदान तो विभिन्न प्रकार के हैं, पर आत्मा एक ही है; 5 और सेवाएँ भी विभिन्न प्रकार की हैं, पर प्रभु एक ही है; 6 कार्य भी विभिन्न प्रकार के हैं, पर परमेश्वर एक ही है, जो सब में सब कुछ करता है। 7 परंतु प्रत्येक को सब की भलाई के लिए आत्मा का प्रकाश दिया जाता है।