Pular para o conteúdo
Publicidade

कुरिंथियों की पहली पत्री 5

कलीसिया में अनैतिकता

1 यहाँ तक सुनने में आया है कि तुम्हारे बीच व्यभिचार होता है, और ऐसा व्यभिचार जो अविश्‍वासियों में भी नहीं होता कि कोई अपने पिता की पत्‍नी को रखता है। 2 फिर भी तुम घमंड से फूले हुए हो। क्या तुम्हें शोक नहीं मनाना चाहिए था कि ऐसा कार्य करनेवाला तुम्हारे बीच में से निकाला जाता? 3 यद्यपि मैं शारीरिक रूप से अनुपस्थित हूँ, पर आत्मा में उपस्थित हूँ; और मानो वहाँ उपस्थित होकर मैं ऐसा कार्य करनेवाले के विरुद्ध निर्णय दे चुका हूँ। 4 जब तुम हमारे प्रभु यीशु के नाम से इकट्ठे होते हो और मेरी आत्मा हमारे प्रभु यीशु के सामर्थ्य से उपस्थित होती है, 5 तब ऐसा मनुष्य शरीर के विनाश के लिए शैतान के हाथ सौंपा जाए ताकि प्रभु5:5 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "यीशु" लिखा है। के दिन उसकी आत्मा उद्धार पाए। 6 तुम्हारा घमंड करना अच्छा नहीं। क्या तुम नहीं जानते कि थोड़ा सा ख़मीर पूरे गूँधे हुए आटे को ख़मीरा कर देता है? 7 पुराना ख़मीर निकालकर अपने आपको शुद्ध करो कि नया गूँधा आटा बन जाओ, जैसे कि तुम अख़मीरी हो। क्योंकि वास्तव में हमारे फसह का मेमना मसीह बलिदान हुआ है; 8 इसलिए हम न तो पुराने ख़मीर से और न ही बुराई और दुष्‍टता के ख़मीर से, बल्कि शुद्धता और सच्‍चाई की अख़मीरी रोटी से पर्व मनाएँ।

कलीसिया में अनुशासन

9 अपने पत्र में मैंने तुम्हें लिखा था कि व्यभिचारियों के साथ संगति न रखना। 10 यह नहीं कि तुम इस संसार के व्यभिचारियों, या लोभियों और लुटेरों, या मूर्तिपूजकों से बिलकुल संगति न रखो, क्योंकि उस दशा में तो तुम्हें संसार से निकल जाना पड़ेगा। 11 परंतु अब मैं तुम्हें लिखता हूँ कि यदि कोई भाई कहलाकर व्यभिचारी, लोभी, मूर्तिपूजक, गाली देनेवाला, पियक्‍कड़ या लुटेरा हो, तो उससे संगति न रखना; बल्कि ऐसे मनुष्य के साथ भोजन भी न करना। 12 क्योंकि बाहरवालों का न्याय करने से मेरा क्या लेना-देना? क्या तुम्हें उनका न्याय नहीं करना है जो भीतर हैं? 13 बाहरवालों का न्याय तो परमेश्‍वर करेगा। तुम उस दुष्‍ट जन को अपने बीच में से निकाल दो।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.