विवाहितों को सलाह
10 अब जो विवाहित हैं उनको मैं आज्ञा देता हूँ, मैं नहीं बल्कि प्रभु : पत्नी अपने पति से अलग न हो, 11 और यदि वह अलग हो, तो बिना विवाह किए रहे, या अपने पति के साथ फिर से मेल कर ले; और पति भी अपनी पत्नी को न छोड़े। 12 बाकी लोगों से प्रभु नहीं, बल्कि मैं कहता हूँ : यदि किसी भाई की पत्नी अविश्वासी हो, और उसके साथ रहने के लिए सहमत हो, तो वह उसे न छोड़े;