Pular para o conteúdo
Publicidade

यूहन्‍ना की पहली पत्री 1

जीवन का वचन

1 उस जीवन के वचन के विषय में जो आदि से था, जिसे हमने सुना, जिसे हमने अपनी आँखों से देखा, जिसे हमने ध्यान से देखा और अपने हाथों से छुआ— 2 वह जीवन प्रकट हुआ, और हमने उसे देखा और उसकी साक्षी देते हैं और तुम्हें उस अनंत जीवन का समाचार देते हैं जो पिता के साथ था और हम पर प्रकट हुआ— 3 जो कुछ हमने देखा और सुना है, उसका समाचार तुम्हें भी देते हैं, ताकि तुम भी हमारे साथ सहभागिता रखो। वास्तव में हमारी यह सहभागिता पिता और उसके पुत्र यीशु मसीह के साथ है। 4 ये बातें हम1:4 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "तुम्हें" लिखा है। इसलिए लिख रहे हैं कि हमारा1:4 कुछ हस्तलेखों में "हमारा" के स्थान पर "तुम्हारा" लिखा है। आनंद पूरा हो जाए।

परमेश्‍वर के साथ सहभागिता

5 वह संदेश जो हमने उससे सुना और तुम्हें सुनाते हैं, यह है : परमेश्‍वर ज्योति है और उसमें कुछ भी अंधकार नहीं। 6 यदि हम कहें कि हमारी उसके साथ सहभागिता है फिर भी अंधकार में चलें, तो हम झूठ बोलते हैं और सत्य पर नहीं चलते। 7 परंतु यदि हम ज्योति में चलें जैसे वह ज्योति में है, तो हमारी एक दूसरे के साथ सहभागिता है और उसके पुत्र यीशु का लहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है। 8 यदि हम कहें कि हममें पाप नहीं, तो हम अपने आपको धोखा देते हैं और हममें सत्य नहीं। 9 यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्‍वासयोग्य और धर्मी है। 10 यदि हम कहें कि हमने पाप नहीं किया, तो उसे झूठा ठहराते हैं और उसका वचन हममें नहीं।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.