परमेश्वर के साथ सहभागिता
5 वह संदेश जो हमने उससे सुना और तुम्हें सुनाते हैं, यह है : परमेश्वर ज्योति है और उसमें कुछ भी अंधकार नहीं। 6 यदि हम कहें कि हमारी उसके साथ सहभागिता है फिर भी अंधकार में चलें, तो हम झूठ बोलते हैं और सत्य पर नहीं चलते। 7 परंतु यदि हम ज्योति में चलें जैसे वह ज्योति में है, तो हमारी एक दूसरे के साथ सहभागिता है और उसके पुत्र यीशु का लहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है।