झूठे शिक्षकों के विरुद्ध चेतावनी
3 जैसा मैंने मकिदुनिया जाते समय तुझसे आग्रह किया था, तू इफिसुस में ही रह ताकि कुछ लोगों को आज्ञा दे सके कि वे अन्य प्रकार की शिक्षा न दें, 4 और न ही उन कल्पित कथाओं और अंतहीन वंशावलियों पर ध्यान दें, जो विश्वास पर आधारित परमेश्वर के प्रबंध की अपेक्षा व्यर्थ विवादों को बढ़ावा देती हैं।