8 हे प्रियो, यह बात तुमसे छिपी न रहे कि प्रभु के लिए एक दिन हज़ार वर्ष के समान है और हज़ार वर्ष एक दिन के समान। 9 प्रभु अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने में देर नहीं करता, जैसा कुछ लोग समझते हैं; परंतु प्रभु तुम्हारे3:9 कुछ हस्तलेखों में "तुम्हारे" के स्थान पर "हमारे" लिखा है। विषय में धीरज धरता है और नहीं चाहता कि कोई नाश हो, बल्कि यह कि सब लोगों को पश्चात्ताप का अवसर मिले।
10 परंतु प्रभु का दिन चोर के समान आएगा।3:10 कुछ हस्तलेखों के अनुसार इस वाक्य का अनुवाद इस प्रकार है : "परंतु प्रभु का दिन ऐसे आएगा जैसे रात को चोर आता है।" उस दिन आकाश बड़ी गर्जन के साथ मिट जाएगा, तत्त्व जलकर पिघल जाएँगे और पृथ्वी तथा उस पर किए गए कार्य भस्म हो जाएँगे।