15 और यह भी कि बचपन से पवित्रशास्त्र तेरा जाना हुआ है, जो तुझे मसीह यीशु में विश्वास के द्वारा उद्धार पाने के लिए बुद्धि दे सकता है। 16 संपूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और शिक्षा देने, ताड़ना देने, सुधारने और धार्मिकता की शिक्षा के लिए लाभदायक है, 17 जिससे परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर भले कार्य के लिए सक्षम हो जाए।
Publicidade
Publicidade