10 क्योंकि जब हम तुम्हारे साथ थे तो तुम्हें यह आज्ञा दिया करते थे : "यदि कोई कार्य करना नहीं चाहता तो वह खाए भी नहीं।"
11 हम सुनते हैं कि तुम्हारे बीच में कुछ ऐसे लोग हैं जो अनुचित चाल चलते हैं, और कोई कार्य नहीं करते बल्कि दूसरों के कामों में टाँग अड़ाते हैं; 12 ऐसे लोगों को हम प्रभु यीशु मसीह के नाम से आज्ञा देते और समझाते हैं कि वे चुपचाप कार्य करके अपनी ही रोटी खाएँ।