13 तब मैंने उस अजगर के मुँह से, और उस पशु के मुँह से और उस झूठे भविष्यवक्ता के मुँह से तीन अशुद्ध आत्माओं को मेंढकों के रूप में निकलते हुए देखा। 14 ये चिह्न दिखानेवाली वे दुष्टात्माएँ हैं, जो समस्त संसार के राजाओं के पास जाकर उन्हें सर्वशक्तिमान परमेश्वर के महान दिन के युद्ध के लिए इकट्ठा करती हैं। 15 ("देख, मैं चोर के समान आ रहा हूँ। धन्य है वह, जो जागता और अपने वस्त्रों की रक्षा करता है, कहीं ऐसा न हो कि वह नग्न फिरे और लोग उसका नंगापन देखें।") 16 तब दुष्टात्माओं ने राजाओं को उस स्थान पर इकट्ठा किया जो इब्रानी भाषा में हर-मगिदोन कहलाता है।
Publicidade
प्रकाशितवाक्य 16
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.