बेबीलोन के पतन पर स्वर्ग में जय जयकार
1 इन बातों के बाद मैंने स्वर्ग में एक बड़ी भीड़ को ऊँची आवाज़ से यह कहते हुए सुना:
हाल्लेलूय्याह!
उद्धार, महिमा19:1 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "और आदर" लिखा है। और सामर्थ्य हमारे परमेश्वर19:1 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "प्रभु" लिखा है। ही के हैं,
2 क्योंकि उसके निर्णय सच्चे और न्यायसंगत हैं।
उसने उस बड़ी वेश्या को,
जो अपने व्यभिचार से पृथ्वी को भ्रष्ट कर रही थी दंड दिया,
और उससे अपने दासों के लहू का बदला लिया।
3 उन्होंने फिर दूसरी बार कहा:
हाल्लेलूय्याह!
उसका धुआँ युगानुयुग उठता रहेगा।