36 मार्ग में चलते-चलते वे एक स्थान पर पहुँचे जहाँ पानी था, और खोजे ने कहा, "देख, यहाँ पानी है। अब मेरे बपतिस्मा लेने में क्या रुकावट है?" 37 [फिलिप्पुस ने कहा, "यदि तू पूरे मन से विश्वास करता है, तो ले सकता है।" उसने उत्तर दिया, "मैं विश्वास करता हूँ कि यीशु मसीह परमेश्वर का पुत्र है।"]8:37 कुछ हस्तलेखों में यह पद भी पाया जाता है। 38 तब उसने रथ रोकने का आदेश दिया, और फिलिप्पुस और खोजा दोनों पानी में उतरे, और उसने खोजे को बपतिस्मा दिया। 39 और जब वे पानी में से ऊपर आए, तो प्रभु का आत्मा फिलिप्पुस को उठा ले गया, और खोजे ने उसे फिर नहीं देखा; और वह आनंद के साथ अपने मार्ग पर चला गया।
Publicidade
प्रेरितों के कार्य 8
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.