5 फिलिप्पुस सामरिया नगर में जाकर लोगों में मसीह का प्रचार करने लगा। 6 जब लोगों ने फिलिप्पुस की बातें सुनीं और उन चिह्नों को देखा जो वह दिखा रहा था, तो वे एकचित्त होकर उसकी कही बातों पर ध्यान देने लगे; 7 क्योंकि बहुतों में से अशुद्ध आत्माएँ ऊँची आवाज़ से चिल्लाती हुई निकल रही थीं, और बहुत से लकवे के रोगी और लंगड़े अच्छे किए जा रहे थे। 8 इस प्रकार उस नगर में बड़ा आनंद छा गया।
Publicidade