4 तब यहोवा ने मूसा से कहा, "देखो, मैं तुम लोगों के लिए आकाश से भोजन-वस्तु बरसाऊँगा, और लोग प्रतिदिन बाहर जाकर दिन भर का भोजन बटोरेंगे। इस प्रकार मैं उनकी परीक्षा करूँगा कि क्या वे मेरी व्यवस्था पर चलते हैं या नहीं। 5 फिर छठवें दिन जब वे भोजन को बटोरने की तैयारी करते हैं तो वह उससे दुगुना हो जितना वे प्रतिदिन बटोरते हैं।"