लोगों की प्रतिक्रिया
18 जब सब लोगों ने गर्जन, बिजली, और तुरही की आवाज़ को सुना, तथा पर्वत से धुआँ उठते हुए देखा, तो वे यह देखकर काँपते हुए दूर खड़े हो गए; 19 और उन्होंने मूसा से कहा, "तू हमसे बात कर, तब ही हम सुन सकेंगे; परमेश्वर हमसे बात न करे, ऐसा न हो कि हम मर जाएँ।"
20 मूसा ने लोगों से कहा, "डरो मत; क्योंकि परमेश्वर इसलिए आया है कि तुम्हारी परीक्षा करे, और उसका भय तुम्हारे मन में बना रहे कि तुम पाप न करो।"