वाचा का संदूक
10 "बबूल की लकड़ी का एक संदूक बनवाना; उसकी लंबाई ढाई हाथ, चौड़ाई डेढ़ हाथ और ऊँचाई भी डेढ़ हाथ की हो। 16 जो साक्षीपत्र मैं तुझे दूँगा उसे उसी संदूक में रखना।
17 "फिर शुद्ध सोने का एक प्रायश्चित्त का ढक्कना बनवाना; उसकी लंबाई ढाई हाथ, और चौड़ाई डेढ़ हाथ की हो। 18 तू सोने के दो करूब गढ़कर बनवाना, और उन्हें प्रायश्चित्त के ढक्कने के दोनों सिरों पर लगवाना। 21 प्रायश्चित्त के ढक्कने को संदूक के ऊपर लगवाना; और जो साक्षीपत्र मैं तुझे दूँगा उसे संदूक में रखना।