Pular para o conteúdo
Publicidade

Exodus 28:17-21

HSB Hindi Standard Bible

17 उसमें मणियों की चार पंक्‍तियाँ लगवाना : पहली पंक्‍ति में माणिक्य, पुखराज और पन्‍ना; 18 दूसरी पंक्‍ति में मरकत, नीलमणि और हीरा; 19 तीसरी पंक्‍ति में लशम, सूर्यकांत, और नीलम; 20 और चौथी पंक्‍ति में फीरोज़ा, सुलैमानी मणि और यशब हों; ये सब सोने के खानों में लगाए जाएँ। 21 इस्राएल के पुत्रों के नामों के अनुसार बारह मणियाँ हों। मुहरों के समान प्रत्येक मणि पर बारह गोत्रों में से एक-एक का नाम खुदा हुआ हो।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    17 उसमें मणियों की चार पंक्तियां लगवाना. पहली पंक्ति में एक माणिक्य, एक पुखराज और एक मरकत हो. 18 दूसरी पंक्ति में एक लाल मणि, एक नीलम और एक हीरा हो. 19 तीसरी पंक्ति में एक तृणमणि, एक यशब और एक याकूत. 20 चौथी पंक्ति में एक स्वर्णमणि, एक सुलेमानी और एक सूर्यकांत मणि इन्हें नक्काशी किए हुए सोने के खांचों में लगवाना. 21 इस्राएल के बारह पुत्रों के अनुसार बारह मणियां हों. हर मणि पर बारह गोत्रों में से एक नाम लिखा हो जिस तरह मोहरों पर होता है.

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    17 और उसमें चार पंक्ति मणि जड़ाना। पहली पंक्ति में तो माणिक्य, पद्मराग और लालड़ी हों; 18 दूसरी पंक्ति में मरकत, नीलमणि और हीरा; 19 तीसरी पंक्ति में लशम, सूर्यकांत और नीलम; 20 और चौथी पंक्ति में फीरोजा, सुलैमानी मणि और यशब हों; ये सब सोने के खानों में जड़े जाएँ। 21 और इस्राएल के पुत्रों के जितने नाम हैं उतने मणि हों, अर्थात् उनके नामों की गिनती के अनुसार बारह नाम खुदें, बारहों गोत्रों में से एक-एक का नाम एक-एक मणि पर ऐसे खुदे जैसे छापा खोदा जाता है।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.