10 इसलिए आ, मैं तुझे फ़िरौन के पास भेजता हूँ कि तू मेरी प्रजा इस्राएल को मिस्र से निकाल ले आए।"
11 परंतु मूसा ने परमेश्वर से कहा, "मैं कौन हूँ जो फ़िरौन के पास जाऊँ, और इस्राएलियों को मिस्र से निकाल ले आऊँ?"
12 उसने कहा, "मैं निश्चय तेरे साथ रहूँगा। तेरा भेजनेवाला मैं हूँ, इस बात का तेरे लिए यह चिह्न होगा कि जब तू लोगों को मिस्र से बाहर निकाल लाएगा तो तुम लोग इसी पहाड़ पर परमेश्वर की आराधना करोगे।"