पीतल की हौदी
17 यहोवा ने मूसा से कहा, 18 "तू धोने के लिए पीतल की एक हौदी बनवाना, और उसका पाया भी पीतल का हो। तू उसे मिलापवाले तंबू और वेदी के बीच में रखना और उसमें जल भर देना। 19 हारून और उसके पुत्र उसके जल से अपने हाथ और पैर धोया करें। 20 जब-जब वे मिलापवाले तंबू में प्रवेश करें, तो वे अपने हाथ-पैर जल से धोएँ, ताकि ऐसा न हो कि वे मर जाएँ। इसी प्रकार जब वे सेवाकार्य करने अर्थात् यहोवा के सामने अग्निबलि चढ़ाने के लिए वेदी के पास आएँ, 21 तो वे अपने हाथ और पैर धोएँ, ताकि ऐसा न हो कि वे मर जाएँ। यह हारून के वंश और उनकी पीढ़ियों के लिए सदा की विधि ठहरे।"