Pular para o conteúdo
Publicidade

Exodus 34:6,7

HSB Hindi Standard Bible

6 यहोवा उसके सामने से यह प्रचार करते हुए निकला, "यहोवा, यहोवा, दयालु और अनुग्रहकारी ईश्‍वर, क्रोध करने में धीमा, तथा करुणा और सच्‍चाई से परिपूर्ण है। 7 वह हज़ारों पीढ़ियों तक करुणा करता है और अधर्म, अपराध तथा पाप को क्षमा करता है, परंतु वह दोषी को किसी प्रकार निर्दोष नहीं ठहराता। वह पूर्वजों के अधर्म का दंड उनके बेटों, बल्कि पोतों और परपोतों को भी देता है।"

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    6 याहवेह मोशेह के पास से होकर निकले और कहा, "याहवेह, जो याहवेह परमेश्वर वह, दयालु, कृपालु, क्रोध करने में धीरजवंत तथा अति करुणामय एवं सत्य से परिपूर्ण हैं, 7 हजारों पीढ़ियों तक करुणा करनेवाले, जो अधर्म, अपराध और पाप का क्षमा करनेवाले हैं; परंतु दोषी को किसी भी स्थिति में बिना दंड दिए नहीं छोड़ते. पूर्वजों के अधर्म का दंड उनके बेटों, पोतों और परपोतों तक को देते हैं."

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    6 और यहोवा उसके सामने होकर यह प्रचार करता हुआ चला, "यहोवा, यहोवा, परमेश्वर दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीरजवन्त, और अति करुणामय और सत्य, 7 हजारों पीढ़ियों तक निरन्तर करुणा करनेवाला, अधर्म और अपराध और पाप को क्षमा करनेवाला है, परन्तु दोषी को वह किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा, वह पितरों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों वरन् पोतों और परपोतों को भी देनेवाला है।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.