5 और कहने लगे, "जिस कार्य को करने की आज्ञा यहोवा ने दी है, उसके लिए जितना कुछ चाहिए, लोग उससे अधिक ला रहे हैं।" 6 अतः मूसा ने यह आज्ञा दी, और उसकी घोषणा सारी छावनी में करवाई गई, "कोई पुरुष या स्त्री पवित्रस्थान के लिए और भेंट न लाए।" इस प्रकार लोगों को और भेंट लाने से रोका गया। 7 एकत्रित सामान सारा कार्य करने के लिए पर्याप्त था, बल्कि उससे कहीं अधिक ही था।
Exodus 36:5-7
Em outras traduções
- OHSS Hindi Contemporary Version
5 उन्होंने मोशेह से कहा, "पवित्र स्थान, जैसे याहवेह ने कहा है, वैसे बनाने में जितने सामान की ज़रूरत थी, लोग उससे कहीं ज्यादा हमारे पास ला रहे हैं."
6 तब मोशेह ने आज्ञा दी और इस बात की पूरी छावनी में घोषणा हुई कि कोई भी स्त्री या पुरुष अब पवित्र स्थान के लिये भेंट स्वरूप कुछ न लाये. इस प्रकार लोगों को कुछ और न लाने के लिये पाबंद किया गया. 7 क्योंकि अब उनके पास ज़रूरत से ज्यादा सामान हो गया था.
- IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019
5 और कहने लगे, "जिस काम के करने की आज्ञा यहोवा ने दी है उसके लिये जितना चाहिये उससे अधिक वे ले आए हैं।" 6 तब मूसा ने सारी छावनी में इस आज्ञा का प्रचार करवाया, "क्या पुरुष, क्या स्त्री, कोई पवित्रस्थान के लिये और भेंट न लाए।" इस प्रकार लोग और भेंट लाने से रोके गए। 7 क्योंकि सब काम बनाने के लिये जितना सामान आवश्यक था उतना वरन् उससे अधिक बनानेवालों के पास आ चुका था।
Direitos das traduções citadas
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.