संसार में ज्योति
12 अतः हे मेरे प्रियो, जिस प्रकार तुमने सदैव आज्ञा मानी, उसी प्रकार केवल मेरी उपस्थिति में ही नहीं बल्कि अनुपस्थिति में भी, उससे और भी अधिक डरते और काँपते हुए अपने-अपने उद्धार का कार्य पूरा करो; 13 क्योंकि परमेश्वर ही है जो तुम्हारे भीतर अपने भले उद्देश्य के लिए इच्छा रखने और कार्य करने दोनों का प्रभाव डालता है।
14 सब कार्य बिना कुड़कुड़ाए और बिना विवाद के किया करो, 15 ताकि तुम निर्दोष और खरे बनो, और इस कुटिल और भ्रष्ट पीढ़ी के बीच परमेश्वर की निष्कलंक संतान बनकर जगत में ज्योति के समान चमको, 16 और जीवन के वचन को दृढ़ता से थामे रहो। तब मसीह के दिन मुझे इस बात पर गर्व होगा कि न तो मेरी दौड़-धूप और न मेरा परिश्रम व्यर्थ गया।