एक दूसरे का बोझ उठाओ
1 हे भाइयो, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा भी जाए, तो तुम जो आत्मिक हो नम्रतापूर्वक6:1 अक्षरशः नम्रता की आत्मा से उसे सुधारो, परंतु स्वयं चौकस रहो कि कहीं तुम भी परीक्षा में न पड़ जाओ। 2 एक दूसरे का बोझ उठाओ और इस प्रकार तुम मसीह की व्यवस्था को पूर्ण करोगे। 3 क्योंकि यदि कोई व्यक्ति कुछ न होने पर भी अपने को कुछ समझता है तो वह अपने आपको धोखा देता है। 4 प्रत्येक व्यक्ति अपने ही कार्य को परखे और तब उसे किसी दूसरे पर नहीं बल्कि स्वयं पर ही गर्व होगा; 5 क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपना ही बोझ उठाएगा। 6 जो वचन की शिक्षा प्राप्त करता है, वह अपने शिक्षक को सब अच्छी वस्तुओं में सहभागी बनाए।