भक्ति के लिए प्रोत्साहन
19 अतः हे भाइयो, जब हमें यीशु के लहू के द्वारा उस नए और जीवित मार्ग से पवित्र स्थान में प्रवेश करने का साहस हुआ है, 20 जिसे उसने परदे अर्थात् अपनी देह के द्वारा हमारे लिए खोला है, 21 और जबकि हमारा एक ऐसा महान याजक है, जो परमेश्वर के घर का अधिकारी है, 22 तो आओ, हम सच्चे मन और विश्वास के पूर्ण आश्वासन के साथ, और विवेक के दोष को दूर करने के लिए हृदयों पर छिड़काव लेकर तथा देह को शुद्ध जल से धोकर परमेश्वर के पास आएँ।