Pular para o conteúdo
Publicidade

इब्रानियों 10:35-39

HSB Hindi Standard Bible

35 इसलिए अपने उस विश्‍वास को त्याग न दो, जिसका प्रतिफल बड़ा है। 36 तुम्हें धीरज धरने की आवश्यकता है ताकि तुम परमेश्‍वर की इच्छा पूरी करके उसे प्राप्‍त कर सको जिसकी प्रतिज्ञा की गई थी।

37 क्योंकि अब थोड़े ही समय में

आनेवाला आएगा, और वह देर नहीं करेगा;

38 परंतु मेरा धर्मी जन विश्‍वास से जीवित रहेगा,

और यदि वह पीछे हटे,

तो मेरा मन उससे प्रसन्‍न न होगा।10:38 हबक्‍‍कूक 2:3-4

39 परंतु हम पीछे हटनेवालों में से नहीं कि नाश हो जाएँ, बल्कि विश्‍वास करनेवाले हैं कि अपने प्राणों को बचाएँ।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    35 इसलिये अपने दृढ़ विश्वास से दूर न हो जाओ जिसका प्रतिफल बड़ा है.

    36 इस समय ज़रूरत है धीरज की कि जब तुम परमेश्वर की इच्छा पूरी कर चुको, तुम्हें वह प्राप्‍त हो जाए जिसकी प्रतिज्ञा की गई थी. 37 क्योंकि जल्द ही वह,

    "जो आनेवाला है,

    आ जाएगा

    वह देर नहीं करेगा."10:37 यशा 26:20; हब 2:3

    38 किंतु,

    "जीवित वही रहेगा, जिसने अपने विश्वास के द्वारा धार्मिकता प्राप्‍त की है.

    किंतु यदि वह भयभीत हो पीछे हट जाए

    तो उसमें मेरी प्रसन्‍नता न रह जाएगी."10:38 हब 2:4

    39 हम उनमें से नहीं हैं, जो पीछे हटकर नाश हो जाते हैं परंतु हम उनमें से हैं, जिनमें वह आत्मा का रक्षक विश्वास छिपा है.

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    35 इसलिए, अपना साहस न छोड़ो क्योंकि उसका प्रतिफल बड़ा है। 36 क्योंकि तुम्हें धीरज रखना अवश्य है, ताकि परमेश्वर की इच्छा को पूरी करके तुम प्रतिज्ञा का फल पाओ।

    37 "क्योंकि अब बहुत ही थोड़ा समय रह गया है

    जबकि आनेवाला आएगा, और देर न करेगा।

    38 और मेरा धर्मी जन विश्वास से जीवित रहेगा,

    और यदि वह पीछे हट जाए तो मेरा मन उससे प्रसन्न न होगा।" (हब. 2:4, गला. 3:11)

    39 पर हम हटनेवाले नहीं, कि नाश हो जाएँ पर विश्वास करनेवाले हैं, कि प्राणों को बचाएँ।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.