17 विश्वास ही से अब्राहम ने परखे जाने के समय इसहाक को बलि चढ़ाया। जिसे प्रतिज्ञाएँ मिली थीं वही अपने एकलौते पुत्र को बलि चढ़ाने लगा, 18 जिसके विषय में उससे कहा गया था : इसहाक से तेरा वंश कहलाएगा।11:18 उत्पत्ति 21:12 19 उसने समझ लिया था कि परमेश्वर मृतकों में से भी जिलाने में सामर्थी है, और उसने दृष्टांत के रूप में इसहाक को फिर से प्राप्त किया।