5 तुम उस उपदेश को भूल गए हो जो तुम्हें पुत्र के रूप में संबोधित करता है :
हे मेरे पुत्र, प्रभु की ताड़ना को हल्का न जान,
और जब वह तुझे डाँटे तो हताश न हो;
6 क्योंकि प्रभु जिससे प्रेम रखता है उसकी ताड़ना भी करता है,
और उस प्रत्येक को जिसे वह अपना पुत्र मानता है, कोड़े भी मारता है।12:6 नीति 3:11-12
7 तुम दुःख को ताड़ना समझकर सह लो। परमेश्वर तुम्हारे साथ पुत्र के समान व्यवहार करता है। ऐसा कौन सा पुत्र है जिसकी ताड़ना उसका पिता नहीं करता? 8 यदि वह ताड़ना जिसके भागी सब होते हैं, तुम्हारी नहीं हुई, तो तुम पुत्र नहीं बल्कि अवैध संतान हो। 9 फिर यह भी कि जब हमारे शारीरिक पिता हमारी ताड़ना किया करते थे तो हमने उनका आदर किया। तो क्या हम आत्माओं के पिता के और भी अधिक अधीन न रहें, जिससे कि जीवित रहें? 10 उन्होंने तो थोड़े समय के लिए, जैसा उन्हें उचित लगा, हमारी ताड़ना की, परंतु परमेश्वर हमारी भलाई के लिए ऐसा करता है ताकि हम उसकी पवित्रता में सहभागी हो जाएँ। 11 किसी भी प्रकार की ताड़ना उस समय के लिए आनंददायी नहीं बल्कि दुःखदायी प्रतीत होती है, परंतु जो इसमें पक्के हो गए हैं उन्हें यह बाद में धार्मिकता का शांतिदायक फल प्रदान करती है।