फिलिप्पुस और नतनएल
43 अगले दिन यीशु ने गलील को जाने का निश्चय किया और वह फिलिप्पुस से मिला। यीशु ने उससे कहा,"मेरे पीछे हो ले।" 44 फिलिप्पुस तो अंद्रियास और पतरस के नगर बैतसैदा का था। 45 फिलिप्पुस नतनएल से मिला और उससे कहा, "जिसके विषय में मूसा ने व्यवस्था में और भविष्यवक्ताओं ने भी लिखा है, वह हमें मिल गया है; यूसुफ का पुत्र, नासरत का यीशु।"