यरूशलेम में विजय प्रवेश
12 अगले दिन पर्व में आई बड़ी भीड़ ने जब यह सुना कि यीशु यरूशलेम में आ रहा है, 13 तो लोग खजूर की टहनियाँ लेकर उससे मिलने निकले और चिल्लाने लगे :
होशन्ना!
धन्य है इस्राएल का राजा,
जो प्रभु के नाम से आता है।12:13 भजन 118:25-26
14 फिर गधे का एक बच्चा पाकर यीशु उस पर बैठ गया, जैसा लिखा है :
15 हे सिय्योन की बेटी, मत डर!
देख, तेरा राजा गधी के बच्चे पर
सवार होकर आ रहा है।12:15 जकर्याह 9:9
16 उसके शिष्य पहले तो इन बातों को नहीं समझे, परंतु जब यीशु की महिमा हुई तब उन्हें स्मरण हुआ कि ये बातें उसके विषय में लिखी हुई थीं और लोगों ने उसके साथ ऐसा ही किया। 17 तब वे लोग साक्षी देने लगे, जो उस समय उसके साथ थे जब उसने लाज़र को कब्र से बुलाया और उसे मृतकों में से जिलाया था। 18 इस कारण लोग उससे मिलने आए क्योंकि उन्होंने सुना था कि उसने यह चिह्न दिखाया है। 19 तब फरीसियों ने आपस में कहा, "तुम देखते हो कि हमसे कुछ नहीं बन पड़ता; देखो, संसार उसके पीछे चल पड़ा है।"