मार्ग, सत्य और जीवन मैं ही हूँ
1 "तुम्हारा मन व्याकुल न हो। परमेश्वर पर विश्वास रखो और मुझ पर भी विश्वास रखो। 2 मेरे पिता के घर में बहुत से निवासस्थान हैं; यदि नहीं होते तो मैं तुमसे कह देता, क्योंकि मैं तुम्हारे लिए स्थान तैयार करने जाता हूँ।14:2 कुछ हस्तलेखों के अनुसार इस पद का अनुवाद इस प्रकार है : "मेरे पिता के घर में बहुत से निवास स्थान हैं; यदि नहीं होते तो क्या मैं तुमसे कहता कि मैं तुम्हारे लिए स्थान तैयार करने जाता हूँ?" 3 जब मैं जाकर तुम्हारे लिए स्थान तैयार कर लूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा, ताकि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो।