21 जिसके पास मेरी आज्ञाएँ हैं और जो उनका पालन करता है, वही मुझसे प्रेम रखता है; और जो मुझसे प्रेम रखता है, उससे मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उससे प्रेम रखूँगा और अपने आपको उस पर प्रकट करूँगा।" 22 यहूदा ने जो इस्करियोती नहीं था, उससे कहा, "प्रभु, फिर ऐसा क्या हो गया कि तू अपने आपको हम पर प्रकट करने पर है और संसार पर नहीं?" 23 इस पर यीशु ने उससे कहा,"यदि कोई मुझसे प्रेम रखता है तो वह मेरे वचन का पालन करेगा, और मेरा पिता उससे प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएँगे और उसके साथ वास करेंगे। 24 जो मुझसे प्रेम नहीं रखता, वह मेरे वचनों का पालन नहीं करता; और जो वचन तुम सुनते हो वह मेरा नहीं बल्कि पिता का है जिसने मुझे भेजा है।
Publicidade
यूहन्ना रचित सुसमाचार 14
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.