1 हे देश-देश के सब लोगो,
तालियाँ बजाओ! आनंद से भरकर
परमेश्वर का जय जयकार करो!
2 क्योंकि परमप्रधान यहोवा भययोग्य है,
वह समस्त पृथ्वी का महाराजा है।
3 वह देश-देश को हमारे अधीन,
और जाति-जाति को
हमारे पैरों के नीचे कर देता है।
4 वह हमारे लिए हमारी मीरास चुन लेता है,
जो उसके प्रिय याकूब का गौरव है।
सेला।
5 परमेश्वर जय जयकार के साथ, हाँ,
यहोवा तुरही की आवाज़ के साथ ऊपर गया है।
6 भजन गाओ, परमेश्वर का भजन गाओ।
भजन गाओ, हमारे राजा का भजन गाओ।
7 परमेश्वर समस्त पृथ्वी का महाराजा है;
समझ-बूझ के साथ भजन गाओ।
8 परमेश्वर जाति-जाति पर राज्य करता है;
वह अपने पवित्र सिंहासन पर विराजमान है।
9 राज्य-राज्य के कुलीन अब्राहम के परमेश्वर की
प्रजा होने के लिए इकट्ठे हुए हैं।
क्योंकि पृथ्वी की ढालें परमेश्वर के वश में हैं,
वह महान है।