Pular para o conteúdo
Publicidade

Psalms 97

प्रतापी राजा

1 यहोवा राज्य करता है।

पृथ्वी मगन हो;

समुद्र तट के देश भी आनंदित हों।

2 बादल और अंधकार उसे घेरे हुए हैं;

उसके सिंहासन का मूल धार्मिकता और न्याय है।

3 आग उसके आगे-आगे चलती है,

और उसके चारों ओर शत्रुओं को भस्म करती है।

4 उसकी बिजली से जगत प्रकाशित हो उठा;

पृथ्वी यह देखकर काँप उठी।

5 यहोवा अर्थात् सारी पृथ्वी के परमेश्‍वर के सामने

पहाड़ मोम के समान पिघल गए।

6 आकाश ने उसकी धार्मिकता की घोषणा की है;

देश-देश के सब लोगों ने

उसकी महिमा देखी है।

7 जो मूर्तियों की उपासना करते

और उन पर घमंड करते हैं,

वे लज्‍जित हों।

हे सब देवताओ,

तुम उसी को दंडवत् करो।

8 सिय्योन सुनकर आनंदित हुआ,

और यहूदा की बेटियाँ मगन हुईं।

हे यहोवा, यह तेरे न्याय के कारण हुआ।

9 क्योंकि हे यहोवा,

तू सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है;

तू सारे देवताओं से महान ठहरा है।

10 हे यहोवा के प्रेमियो,

बुराई से घृणा करो।

वह अपने भक्‍तों के प्राणों की रक्षा करता,

और उन्हें दुष्‍टों के हाथ से छुड़ाता है।

11 धर्मी लोगों के लिए ज्योति,

और सीधे मनवालों के लिए आनंद बोया गया है।

12 हे धर्मियो, यहोवा में आनंदित रहो;

और उसकी पवित्रता का स्मरण करते हुए

उसका धन्यवाद करो!

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.