Publicidade

Salmos 125

इस्राएल की स्थिरता
यात्रा का गीत।

1 जो यहोवा पर भरोसा रखते हैं,

वे सिय्योन पर्वत के समान हैं,

जो टलता नहीं,

बल्कि सदा स्थिर रहता है।

2 जैसे यरूशलेम के चारों ओर पहाड़ हैं,

वैसे ही यहोवा अपनी प्रजा के चारों ओर अब से

लेकर सर्वदा तक बना रहेगा।

3 दुष्‍टों का राजदंड धर्मियों के भाग पर बना न रहेगा,

ताकि धर्मी अपने हाथ अधर्म के कार्यों की ओर न बढ़ाएँ।

4 हे यहोवा, भले लोगों के साथ भलाई कर,

और उनके साथ भी जो मन के खरे हैं।

5 परंतु जो अपने टेढ़े मार्गों की ओर मुड़ते हैं,

उन्हें यहोवा अनर्थकारियों के साथ निकाल देगा।

इस्राएल को शांति मिले!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_18-40-07-