छुटकारे की प्रतीक्षा
यात्रा का गीत।
1 हे यहोवा, मैंने तुझे गहराइयों में से पुकारा है।
2 हे प्रभु, मेरी पुकार सुन!
तेरे कान मेरे गिड़गिड़ाने की ओर लगे रहें।
3 हे याह, यदि तू अधर्मों का लेखा लेने लगे,
तो हे प्रभु, तेरे सामने कौन खड़ा रह पाएगा?
4 परंतु तू क्षमा करता है
कि तेरा भय माना जाए।
5 मैं यहोवा की प्रतीक्षा करता हूँ।
हाँ, मैं उसकी प्रतीक्षा करता हूँ,
और मेरी आशा उसके वचन पर लगी है।
6 पहरेदार जितना भोर को चाहते हैं,
हाँ, पहरेदार जितना भोर को चाहते हैं,
उससे भी अधिक मेरा प्राण प्रभु को चाहता है।
7 हे इस्राएल, यहोवा पर आशा रख;
क्योंकि यहोवा करुणा करनेवाला
और पूरा छुटकारा देनेवाला है।
8 वही इस्राएल को उसके सारे अधर्म के कामों से छुड़ाएगा।